iPhone 16 और 16 Plus का डिजाइन लीक, बडे़ कैमरा लेंस के साथ ऐसा दिखेगा फोन!

iPhone 16 और iPhone 16 Plus के केस लीक हुए हैं।

iPhone 16 और 16 Plus का डिजाइन लीक, बडे़ कैमरा लेंस के साथ ऐसा दिखेगा फोन!

Photo Credit: X/@Majin Bu

iPhone 16 सीरीज के चर्चित कैप्चर बटन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं।

ख़ास बातें
  • कंपनी इन मॉडल्स में कथित तौर पर पिल-शेप डुअल कैमरा देने वाली है।
  • अभी तक कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • iPhone 15 सीरीज की तुलना में कैमरा अबकी बार बड़े साइज के होंगे।
विज्ञापन
iPhone 16 सीरीज को लेकर अब आए दिन लीक्स सामने आने लगे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा अभी तक फोन में कथित नए कैप्चर बटन, और नए डिजाइन को लेकर की जा रही है। इसे लेकर कई लीक्स दावा भी कर चुके हैं। अब लेटेस्ट लीक में iPhone 16 और iPhone 16 Plus के केस यानी रियर पैनल कवर का डिजाइन लीक हो गया है। कहा जा रहा है कि कंपनी सीरीज के ऊपर वाले मॉडल्स में नया कैप्चर बटन देगी। जबकि वनिला और प्लस मॉडल्स में यह बटन नहीं होगा। आइए जानते हैं लीक हुआ फोन केस क्या संकेत दे रहा है। 

iPhone 16 और iPhone 16 Plus के केस लीक हुए हैं। दरअसल दोनों ही स्मार्टफोन्स में एक जैसा डिजाइन देखने को मिलने वाला है। अबकी बार कंपनी इन मॉडल्स में कथित तौर पर पिल-शेप डुअल कैमरा देने वाली है। कहा गया है कि iPhone 15 सीरीज की तुलना में कैमरा अबकी बार बड़े साइज के होंगे। हालांकि, अभी तक कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन लीक हुए केस को देखकर पता चल रहा है कि कंपनी डिजाइन के साथ बड़ा बदलाव करने जा रही है। 

सीरीज के चर्चित कैप्चर बटन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि फोन का केस डिजाइन लीक हो गया है जिससे पता चलता है सीरीज में डिजाइन चेंज देखने को मिलेगा, साथ ही एक नया 'कैप्चर बटन' भी इसमें देखने को मिल सकता है जो खास फंक्शन परफॉर्म करेगा। इसे कंपनी कैमरा बटन के रूप में लॉन्च कर सकती है जो कि वीडियो और फोटोग्राफी को कंट्रोल करेगा। MacRumors भी इसी तरह का दावा इससे पहले कर चुका है। 

नए कैमरा बटन के फंक्शन की बात करें तो इसमें लेफ्ट और राइट स्वाइप करने पर यह जूम करेगा, टैप करने पर यह फोकस करेगा और प्रेस करके दबाने पर रिकॉर्डिंग करना शुरू करेगा। इसके लिए कंपनी फोन की बॉडी में अलग से कटआउट दे सकती है जिससे कि इसके फंक्शन आसानी से इस्तेमाल किए जा सकेंगे। चूंकि यह फोन के ऊपरी कोने पर दिया जाएगा इसलिए इससे लैंड्सकेप रिकॉर्डिंग काफी आसान हो जाएगी। इससे पहले वॉल्यूम और पावर बटन के जरिए इसमें कुछ असुविधा मालूम होती थी। बहरहाल, अभी सीरीज के लॉन्च में कई महीने का समय है, लेकिन जल्द ही एपल की नई स्मार्टफोन सीरीज के बारे में बड़ा खुलासा सामने आने की संभावना है। अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »