Whatsapp पर आ रहा धमाल फीचर! भेजने के बाद भी एडिट कर सकेंगे मैसेज

यह फीचर लोगों को टेक्‍स्‍ट के रूप में भेजी गई गलती को सुधारने का मौका दे सकता है।

Whatsapp पर आ रहा धमाल फीचर! भेजने के बाद भी एडिट कर सकेंगे मैसेज

वॉट्सऐप से जुड़े अपडेट को टटोलने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने सबसे पहले इस फंक्‍शनैलिटी को नोटिस किया।

ख़ास बातें
  • यूजर्स को सेंड किए गए मेसेज को पिक करने पर अलग एडिट‍िंग बटन दिखाई देगा
  • टाइपो और स्‍पेलिंग की गलतियों को ठीक किया जा सकेगा
  • फ‍िलहाल मेसेज में गलती होने पर उसे डिलीट ही किया जा सकता है
विज्ञापन
सिग्‍नल और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्‍स से प्रतिस्‍पर्धा में वॉट्सऐप (WhatsApp) खुद को अपडेट कर रहा है। बीते कुछ वक्‍त में इस मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म ने फीचर्स की एक फेहरिस्‍त रिलीज की है, जिसने यूजर्स को हाइटेक बनाया है। इसी कड़ी में वॉट्सऐप अपने यूजर्स को ‘एडिट' बटन की पेशकश कर सकता है। एडिट बटन को आसान भाषा में समझना हो, तो इसकी मदद से लोग वो मैसेज भी एडिट कर सकेंगे, जो सेंड यानी भेजे जा चुके हों। बताया जाता है कि वॉट्सऐप के बीटा वर्जन में एडिट बटन की टेस्टिंग की जा रही थी। मौजूदा वक्‍त में किसी मैसेज को भेजने के बाद उसे डिलीट तो किया जा सकता है, लेकिन एडिट नहीं किया जा सकता। माना जा रहा है कि भविष्‍य में यह फीचर लोगों को टेक्‍स्‍ट के रूप में भेजी गई गलती को सुधारने का मौका दे सकता है।  

वॉट्सऐप से जुड़े अपडेट को टटोलने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने सबसे पहले इस फंक्‍शनैलिटी को नोटिस किया। बताया जाता है कि वॉट्सऐप बहुत जल्‍द अपने यूजर्स को सेंट किए गए मैसेज को सुधारने की क्षमता देगा। कहा जाता है कि इस फीचर पर 5 साल पहले काम शुरू किया गया था फ‍िर किन्‍हीं वजहों से उसे होल्‍ड कर दिया गया। अब एक बार फ‍िर इस फीचर को टेस्‍ट किया जा रहा है। Wabetainfo ने ए‍डिट‍िंग फीचर से जुड़ा एक स्‍क्रीनशॉट शेयर किया है। 

यह बताता है कि फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर्स को सेंट किए गए मैसेज को पिक करने पर अलग एडिट‍िंग बटन दिखाई देगा। अगर यूजर को लगता है कि उन्‍होंने मैसेज में कोई गलती की है, तो वह उसके टाइपो और स्‍पेलिंग की गलतियों को ठीक कर सकेंगे। अगर उस मैसेज को कॉपी करना हो या फॉरवर्ड करना हो, तो उसके साथ में एडिटिंग का ऑप्‍शन भी नजर आएगा। फ‍िलहाल तो मैसेज में गलती होने पर उसे डिलीट ही किया जा सकता है। वॉट्सऐप इस नए फीचर को अभी एंड्रॉयड के लिए टेस्‍ट कर रहा है, पर इसे आईओएस और डेस्‍कटॉप के लिए भी लाया जा सकता है।   

बीते दिनों खबर आई थी कि WhatsApp एक और फीचर को टेस्‍ट कर रहा है, जिसमें यूजर्स किसी ग्रुप से चुपचाप बाहर आ सकते हैं। वर्तमान में यदि कोई यूजर ग्रुप को एग्जिट करता है, तो ग्रुप के अन्य मेंबर्स को ग्रुप में इसकी जानकारी मिल जाती है। नए फीचर के आने के बाद ऐसा नहीं होगा। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के नए कदम से लोगों के लिए ग्रुप को बिना किसी झिझक के छोड़ने का मौका मिलेगा। यह निश्चित तौर पर कई लोगों के लिए एक काम का फीचर साबित हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »