Bsnl Vi

Bsnl Vi - ख़बरें

  • BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
    BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूजर्स को खास तोहफा दिया है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 1 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है जिसके तहत यूजर्स को 28 दिनों तक वैधता मिलती है। साथ ही नई सिम दी जाती है और कई बेनिफिट्स साथ में आते हैं।
  • Jio vs Airtel June 2026: अब ये कंपनी सभी को मात देकर आई आगे, जानें किस कंपनी के सबसे ज्यादा सिम खरीद रहे लोग
    जून, 2026 में वायरलेस (मोबाइल) सब्सक्राइबर बेस में 5.38 मिलियन (5,383,415) सब्सक्राइबर्स की बढ़ोतरी हुई। Airtel से बीते महीने के दौरान 2,989,976 नए वायरलेस (मोबाइल) ग्राहक जुड़े। वहीं रिलायंस जियो ने 2,146,980 नए ग्राहकों को जोड़ा। वोडाफोन आइडिया भी ग्रोथ दर्ज करते हुए समान अवधि में 163,757 ग्राहकों को जोड़ने में कामयाब हुई।
  • Vi और BSNL मिलाएगी हाथ! Jio, Airtel से मुकाबला करने शेयर करेंगे टॉवर, स्पेक्ट्रम
    टेलीकॉम जगत में एक बड़ी डील होने जा रही है। देश को दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Vi और BSNL यानी वोडाफोन आइडिया और सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटिड एक दूसरे का साथ देने आ रही हैं। खबर है कि दोनों कंपनियां एक दूसरे के साथ खड़ी होंगी ताकि जियो और एयरटेल के बढ़ते दबदबे के बीच मार्केट में बनी रह सकें।
  • 365 दिनों तक डेली 2.5GB तक डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री बेनिफिट्स के साथ BSNL के धांसू प्लान
    भारतीय संचार निगम लिमिटिड अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैधता वाले कई प्लान पेश करती है। ये प्लान काफी किफायती कहे जाते हैं। कंपनी के ये प्लान अन्य प्रतिद्वंदियों जैसे Jio, Airtel, Vi से काफी सस्ते मालूम होते हैं। BSNL के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी हैं जो सस्ते में सालभर की वैधता चाहते हैं।
  • 365 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE बेनिफिट्स के साथ BSNL के सस्ते प्लान
    भारतीय संचार निगम लिमिटिड अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैधता वाले कई प्लान पेश करती है। ये प्लान काफी किफायती कहे जाते हैं। कंपनी के ये प्लान अन्य प्रतिद्वंदियों जैसे Jio, Airtel, Vi से काफी सस्ते मालूम होते हैं। BSNL के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी हैं जो सस्ते में सालभर की वैधता चाहते हैं। लेकिन कंपनी वैधता के साथ अन्य बेनिफिट्स जैसे डेटा, कॉलिंग, SMS आदि की भी सुविधा देती है।
  • Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: सबसे सस्ता 30 दिनों की वैधता वाला प्लान
    भारत में Jio, Airtel, Vodafone Idea और BSNL 30 दिनों की वैधता के साथ प्रीपेड प्लान प्लान करती हैं। BSNL के 141 रुपये वाले प्लान में प्रति दिन 1.5GB डाटा प्रदान किया जाता है। Vodafone Idea के 379 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है। Airtel के 319 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा आता है। Jio के 319 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • पुराने SIM को eSIM में बदलें चुटकी में: Airtel, Jio, Vi हो या BSNL - सभी के लिए है ये गाइड
    अगर आपने हाल-फिलहाल नया प्रीमियम स्मार्टफोन लिया है, तो आपको यह जानना जरूरी है कि अब आप अपने फिजिकल SIM की जगह eSIM (embedded SIM) चुन सकते हैं। हालांकि, बता दें कि प्रीमियम स्मार्टफोन्स में भी eSIM की सुविधा सभी मॉडल्स में नहीं होती है। eSIM, यानी वो कार्ड जो फिजिकल फॉर्म में डिवाइस के अंदर नहीं डाला जाता, बल्कि ये आपके डिवाइस के अंदर डिजिटल तरीके से एक्टिव होता है। यह बदलाव सिर्फ भविष्य की सुविधा नहीं बल्कि आज की जरूरत भी बन चुका है। अब इसके एक्टिवेशन के लिए ज्यादा मशक्क्त भी नहीं करनी पड़ती है। इस गाइड में हम बताएंगे कि भारत में सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के SIM को आप eSIM में कैसे बदल सकते हैं।
  • BSNL की धमाकेदार वापसी! Airtel और Vi को पीछे छोड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स, जानें Jio का हाल
    भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में एक बार फिर हलचल मच गई है। TRAI की अगस्त 2025 सब्सक्रिप्शन रिपोर्ट के मुताबिक, जहां Reliance Jio, Airtel और BSNL ने नए वायरलेस यूजर्स जोड़े, वहीं Vodafone Idea (Vi) और MTNL को घाटा झेलना पड़ा। खास बात ये है कि लंबे वक्त बाद BSNL ने सबको चौंकाते हुए 1.38 मिलियन (13.8 लाख) नए यूजर्स जोड़े, जो Airtel से भी ज्यादा है और यह वापसी उसके Rs 1 वाले 4G SIM ऑफर की वजह से मानी जा रही है।
  • Rs 1 में 30 दिन तक रोज 2GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें क्या है BSNL का Azadi ka Plan?
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BSNL ने एक नया स्पेशल ऑफर “आजादी का प्लान” पेश किया है, जिसमें 1 रुपये के रिचार्ज के बदले रोजाना 2GB हाई‑स्पीड डेटा और अनलिमिटेड लोकल/STD कॉलिंग मिल रही है। यह ऑफर केवल 30 दिनों तक वैध है और सीमित समय के लिए उपलब्ध है, इसलिए यूजर्स को जल्द ही एक्टिवेशन करने की सलाह दी जा रही है। कंपनी ने हालिया दिनों में Jio, Airtel और Vi को टक्कर देने के लिए कई नए कदम उठाए हैं। BSNL ने तेजी से अपने 4G नेटवर्क को भी फैलाया है और राज्य सरकार के अधीन टेलीकॉम ऑपरेटर अब नए ग्राहकों को जोड़ने का पूरा प्रयास कर रहा है।
  • Jio ने 5G कवरेज, क्वालिटी और अपलोड स्पीड में मारी बाजी, Airtel की डाउनलोड स्पीड पर पकड़ बरकरार!
    भारत में 5G नेटवर्क की रेस अब और दिलचस्प हो गई है। Opensignal की ताजा रिपोर्ट (जून 2025) के मुताबिक, Jio ने Upload Speed, Availability और Network Consistency जैसे सेगमेंट्स में Airtel को पीछे छोड़ दिया है। वहीं Airtel ने अब भी सभी 5G एक्सपीरियंस अवॉर्ड्स पर कब्जा जमाया हुआ है, भले ही कुछ स्कोर पिछले रिपोर्ट से गिर गए हों। खास बात यह रही कि Jio की डाउनलोड स्पीड पहली बार 100Mbps के पार गई है और Airtel के मुकाबले उसका गैप अब और बड़ा हो चुका है।
  • Airtel vs Jio vs Vi vs BSNL: Rs 700 से कम में मिलेंगे लॉन्ग वैलिडिटी, डेली डेटा, SMS और कॉलिंग बेनिफिट्स
    जहां एक ओर बड़ी संख्या में इन कंपनियों को छोड़ यूजर्स तेजी से BSNL पर पोर्ट कर रहे हैं या नए SIM ले रहे हैं। वहीं, अन्य यूजर्स अभी भी कुछ कारणों से अभी भी अपने मौजूदा टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ बने हुए हैं, जिनमें से एक बड़ा कारण Airtel और Jio द्वारा दिया जा रहा 5G नेटवर्क है। हमनें यहां चारों ऑपरेटर्स के एक-एक प्लान को लिया है, जिनमें से Airtel, Jio और BSNL के प्लान की कीमत 666 रुपये है, जबकि Airtel के पास इस कीमत के आसपास 649 रुपये का प्लान है।
  • Jio, Airtel, Vi के रीचार्ज लग रहे हैं महंगे? BSNL के इस 'सस्ते' प्लान में 365 दिनों के लिए मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग बेनिफिट!
    BSNL के Rs 1,999 सालाना प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड नेशनल और रोमिंग कॉलिंग, SMS बेनिफिट्स, भरपूर डेटा और बहुत कुछ मिलता है। इसकी कीमत 2 हजार रुपये के अंदर है। तो बिना देरी किए चलिए जानते हैं BSNL के एनुअल प्रीपेड रीचार्ज प्लान के सभी बेनिफिट्स जानते हैं।
  • क्या 1 दिसंबर से नहीं आएंगे OTP? Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स के लिए TRAI का नया नियम, जानें
    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अब स्पैम एसएमएस मैसेज के खतरे और फिशिंग अटैक को रोकने के लिए Reliance Jio, Bharti Airtel, Vodafone Idea (Vi) और BSNL समेत सभी टेलीकॉम प्रोवाइडर्स से 1 दिसंबर से ट्रैसेबिलिटी नियम लागू करने के लिए कहा है। TRAI के ट्रैसेबिलिटी नियम में कहा गया है कि स्पैम और फिशिंग के लिए मैसेजिंग सर्विस के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सेंडर्स के सभी मैसेज को ट्रैक किया जाना चाहिए।
  • 5G में Jio आगे या Airtel? लेटेस्‍ट रिपोर्ट में खुलासा, Vi, BSNL का क्‍या है हाल, जानें
    भारत में 5G मोबाइल नेटवर्क को रोलआउट करने में जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) सबसे आगे हैं। ओपन सिग्नल ने अलग-अलग कैटिगरीज में इन कंपनियों को परखा। ओवरऑल डाउनलोड स्‍पीड एक्‍सपीरियंस में जियो ने बाजी मारी है, तो ओवरऑल अपलोड स्‍पीड एक्‍सपीरियंस में एयरटेल विजेता बनी है। 5G अपलोड और डाउनलोड स्‍पीड में एयरटेल आगे है। कुल 14 पहलुओं को सामने रखा गया है, जिनमें ज्‍यादातर में एयरटेल, जियो से आगे है।
  • Jio, Airtel, Vi ने टैरिफ बढ़ाने की चुकाई कीमत, इतने लाख यूजर्स ने छोड़ी सर्विस
    Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) को बीती जुलाई में ग्राहकों का बड़ा नुकसान हुआ। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के मुताबिक Jio, Airtel और Vi ने क्रमश: 7.5 लाख, 10.69 लाख, और 10.41 लाख ग्राहक जुलाई के अंत में खो दिए। इससे BSNL को 20.93 लाख यूजर्स का फायदा हुआ जो इसमें नए जुड़ गए। Jio, Airtel और Vi ने टैरिफ 11 से 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिए थे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »