दोनों कंपनियां एक दूसरे का सहारा बनने के लिए एक डील कर सकती हैं।
Vi और BSNL एक दूसरे से हाथ मिलाने पर विचार कर रही हैं।
टेलीकॉम जगत में एक बड़ी डील होने जा रही है। देश को दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Vi और BSNL यानी वोडाफोन आइडिया और सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटिड एक दूसरे का साथ देने आ रही हैं। खबर है कि दोनों कंपनियां एक दूसरे के साथ खड़ी होंगी ताकि जियो और एयरटेल के बढ़ते दबदबे के बीच मार्केट में बनी रह सकें। इस भागीदारी में कंपनियां अपने टॉवर एक दूसरे के साथ शेयर करेंगीं। इसके अलावा स्पेक्ट्रम शेयर करने की बात भी सामने आ रही है।
Vi और BSNL की जुगलबंदी जल्द देखने को मिल सकती है। दोनों कंपनियां एक दूसरे का सहारा बनने के लिए एक डील कर सकती हैं। लाइवमिंट की रिपोर्ट की मानें तो वोडाफोन आइडिया और भारत संचार निगम लिमिटिड के बीच बात शुरू हो चुकी है। कंपनियां अपने टॉवर, फाइबर, और स्पेक्ट्रम तक शेयर करने पर विचार कर रही हैं।
Vi और BSNL की भागीदारी से फायदा
Vi और BSNL की भागीदारी से दोनों कंपनियों को ही लाभ मिलने की बात कही जा रही है। इस कदम से कंपनियां अपनी लागत घटाने जा रही हैं। दोनों ही कंपनियों का नेटवर्क दूर तक फैलेगा। और 5G के रोलआउट में दोनों को ही तेजी का फायदा मिलेगा। इसका फायदा यूजर्स को भी होगा। इससे दूर दराज के गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी दोनों कंपनियों का नेटवर्क कवरेज बेहतर होगा।
Jio, Airtel जैसी कंपनियां इन दोनों, Vi और BSNL के लिए लम्बे समय से बड़ी चुनौती रही हैं। इसलिए मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के इरादे से यह भागीदारी की जा रही है जो इनके विकास में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। हालांकि फासला बड़ा है और जियो एयरटेल तक पहुंचने में कंपनियों को समय लग सकता है। इस भागीदारी से एक्सपर्ट्स उम्मीद लगा रहे हैं कि कंपनियां जियो और एयरटेल की तरह बेहतर कवरेज देंगी, सर्विसेज तेज होंगीं और अनलिमिटिड इंटरनेट जैसे रीचार्ज बेनिफिट भी देना शुरू कर सकती हैं।
Vi और BSNL की भागीदारी टेलीकॉम जगत की बड़ी खबर है। अब देखना होगा कि दोनों टेलीकॉम प्लेयर्स का साथ आना एक दूसरे को कितना फायदा पहुंचाता है। उम्मीद की जा रही है कि इंफ्रास्ट्रक्चर बांटने से दोनों को ही फायदा मिलेगा और दोनों की स्थिति बेहतर होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर