Ather Electric Scooter

Ather Electric Scooter - ख़बरें

  • TVS Motor के iQube, Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स 44 प्रतिशत बढ़ी
    कंपनी ने मार्च में 38,877 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष के इसी महीने में आंकड़ा 26,935 यूनिट्स का था। इस मार्केट में कंपनी को Bajaj Auto और Ather Energy से कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान रहा है। कंपनी ने लगभग 3,30,145 यूनिट्स की बिक्री की है।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
    देश में मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट (29 मार्च तक) वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 17.3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 13.5 लाख यूनिट्स का रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस सेगमेंट में लगभग 11 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। TVS Motor ने लगभग 3,30,145 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
  • Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
    कंपनी ने इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट को तीन हिस्सों में बांटा है। इसमें 6,500 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट और 3,500 रुपये की वैल्यू वाली एक्सटेंडेड कंपोनेंट्स वॉरंटी शामिल है। इस डिस्काउंट के साथ Rizta S का प्राइस 1,04,758 रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) से शुरू होगा।
  • ट्रैफिक में थकान होगी कम! Ather 450X को अपडेट के जरिए मिला नया क्रूज फीचर
    Ather Energy ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X के लिए नया OTA सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट किया है। इस अपडेट के जरिए स्कूटर में Infinite Cruise नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जिसे खास तौर पर भारतीय शहरों के ट्रैफिक को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर बार-बार ब्रेक और एक्सीलेरेशन के बावजूद एक्टिव रहता है, जिससे सिटी राइडिंग कम थकाऊ बनती है। यह अपडेट 2025 के बाद खरीदे गए हजारों स्कूटर्स में उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • Ather Energy के Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले वर्ष अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस वर्ष मई में Rizta ने एक लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया था। Ather Energy की कुल सेल्स में Rizta की हिस्सेदारी बढ़कर 70 प्रतिशत से अधिक हो गई है कंपनी की कुल मैन्युफैक्चरिंग में Rizta की हिस्सेदारी एक-तिहाई से अधिक की है। Ather Energy के पास तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं।
  • Hero MotoCorp ने Ola Electric को पीछे छोड़ा, Bajaj दूसरे नंबर पर, जानें कौन रहा टॉप पर?
    FADA की नवंबर 2025 EV टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट बताती है कि कुल 1.16 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक रजिस्टर्ड हुए, जो अक्टूबर की तुलना में लगभग 19% कम हैं। TVS Motor 30,347 यूनिट्स के साथ नंबर-1 पर रहा, जबकि Bajaj Auto ने 25,565 यूनिट्स बेचे। Ather को MoM गिरावट का सामना करना पड़ा, लेकिन YoY ग्रोथ मजबूत रही। Hero MotoCorp ने 12,213 यूनिट्स बेचकर इस बार Ola Electric को पीछे छोड़ दिया, जिसकी सेल्स लगातार गिरावट में हैं और YoY आधार पर 71% की भारी कमी दर्ज की गई। कुल मार्केट शेयर 4.6% पर स्थिर है।
  • VinFast की भारत में जल्द इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी
    इस कंपनी की योजना चार्जिंग नेटवर्क्स का एक इकोसिस्टम बनाने की भी है। वियतनाम में VinFast के छह इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की जाती है। कंपनी यह स्टडी कर रही है कि इनमें से किन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस मार्केट में VinFast का मुकाबला Bajaj Auto, Ola Electric, TVS Motors और Ather Electric जैसी कंपनियों से होगा।
  • Ather ने बनाया सेल्स का रिकॉर्ड, Bajaj Auto को मिला टॉप स्पॉट
    पिछले महीने Ather Energy ने इस सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। Ather Energy की सेल्स 26,713 यूनिट्स की है। यह कंपनी की सबसे अधिक मासिक सेल्स है। Ather Energy का मार्केट शेयर 19.6 प्रतिशत का है। अक्टूबर में पांच लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग पूरी करने वाली इस कंपनी ने बताया है कि उसकी सेल्स में बढ़ोतरी के पीछे मजबूत फेस्टिव डिमांड और आउटलेट्स में बढ़ोतरी प्रमुख कारण हैं।
  • Ather Service Carnival 2025: इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का 'Free' हेल्थ चेक और बॉडी पार्ट्स पर 20% डिस्काउंट!
    Ather Energy ने अपने ई-स्कूटर यूजर्स के लिए एक बार फिर धमाकेदार सर्विस कैंपेन शुरू किया है। कंपनी ने “Ather Service Carnival 2025” का ऐलान किया है, जो 9 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 18 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान यूजर्स को उनके Ather स्कूटर की सर्विस पर कई बेनिफिट्स और ऑफर्स मिलेंगे। बता दें कि Ather Energy ने हाल हरी में पांच लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग करने का माइलस्टोन पार किया है। कंपनी की सेल्स बढ़ाने में इसके फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta का बड़ा योगदान है। पिछले साल कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था।
  • Ather की बड़ी कामयाबी, 5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग   
    कंपनी की सेल्स बढ़ाने में इसके फैमिल इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। Ather Energy ने उत्तर और मध्य भारत में अपनी मौजूदगी को बढ़ाया है। Ather Energy के पास तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के बिडकिन में कंपनी तीसरी फैक्टरी लगा रही है।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में हुआ बड़ा बदलाव, Bajaj Auto की हिस्सेदारी में 50 प्रतिशत की गिरावट 
    पिछले महीने इस सेगमेंट में Ather Energy की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उत्तर भारत में स्टोर्स की संख्या बढ़ाने का भी Ather Energy को फायदा मिला है। इस मार्केट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी घटने के पीछे चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के अधिक प्राइसेज और इसके ज्यादा वेरिएंट न होना जैसे कारण हो सकते हैं।
  • 30 अगस्त को Ather दिखाएगा अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर इनोवेशन, शेयर किया टीजर वीडियो
    Ather Energy 30 अगस्त को अपना Community Day 2025 इवेंट होस्ट करने वाली है। कंपनी ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीज़र जारी किया है, जो किफायती EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा। इसके अलावा, Ather अपने Halo हेलमेट्स के लिए वॉइस कमांड्स, अगली जनरेशन फास्ट-चार्जिंग सिस्टम, और Stack 7.0 सॉफ्टवेयर पेश करेगी। इवेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज एक कॉन्सेप्ट व्हीकल होगा, जिसे CEO तरुण मेहता ने खुद टीज किया है। यह प्रोडक्शन लिमिट्स से परे डिजाइन और परफॉर्मेंस का नया विज़न दिखाएगा।
  • Hero MotoCorp जल्द लॉन्च करेगी 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी की EV सेल्स 175 प्रतिशत बढ़ी
    कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए Vida ब्रांड बनाया था। इस ब्रांड के तहत तीन मॉडल्स की बिक्री की जा रही है। हीरो मोटोकॉर्प ने बताया है कि वह 1 जुलाई को दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। कंपनी एक कम कॉस्ट वाले EV प्लेटफॉर्म, ACPD पर कार्य कर रही है। इसके साथ हीरो मोटोकॉर्प के आगामी Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले स्कूटर्स के समान होने की संभावना है।
  • ओला इलेक्ट्रिक की राइवल Ather Energy को IPO लाने के लिए SEBI से मंजूरी
    कंपनी की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के जरिए लगभग 3,100 रुपये जुटाने की योजना है। इसमें नए इक्विटी शेयर्स जारी करने के साथ ही प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स की ओर से लगभग 2.2 करोड़ इक्विटी शेयर्स का ऑफर-फॉर-सेल शामिल होगा। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मेकर Hero MotoCorp की Ather Energy में लगभग 37.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ऑफर-फॉर-सेल में शामिल नहीं होगी।
  • Ather Rizta Price Hike: 1 जनवरी से महंगा हो रहा है एथर का फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर! जानें कितनी बढ़ेगी कीमत?
    Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। यह ई-स्कूटर मॉडल की कीमत में पहला इजाफा होगा। डीलर्स ने एक पब्लिकेशन को बताया है कि नए Rizta की कीमतों में 1 जनवरी, 2025 से बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद इंट्रोडक्टरी प्राइस की समयसीमा समाप्त हो जाएंगी। मौजूदा कीमतों से लगभग 5,000-6,000 रुपये की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है। 

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »