• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा

पिछले फाइनेंशियल ईयर में ओला इलेक्ट्रिक का लगभग 1,60,558 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान है। इसके बाद Hero Motocorp ने 1,38,558 यूनिट्स की बिक्री कर चौथा स्थान हासिल किया है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट लगभग 13.5 लाख यूनिट्स का रहा है

ख़ास बातें
  • TVS Motor ने लगभग 3,30,145 यूनिट्स की बिक्री की है
  • Bajaj Auto ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.76,518 यूनिट्स बेची हैं
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का कुल मार्केट लगभग 13.5 लाख यूनिट्स का रहा है
विज्ञापन

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान रहा है। TVS Motor ने लगभग 3,30,145 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके बाद Bajaj Auto ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.76,518 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Vahan पोर्टल के डेटा के हवाले से बताया गया है कि देश में मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट (29 मार्च तक) वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 17.3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 13.5 लाख यूनिट्स का रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस सेगमेंट में लगभग 11 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस मार्केट में Ather Energy ने लगभग 2,29,565 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। TVS Motor की इस सेगमेंट में ग्रोथ लगभग 39 प्रतिशत की रही है। कंपनी ने तीन लाख यूनिट्स से अधिक की वार्षिक बिक्री भी हासिल की है। इस मार्केट में Ola Electric के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली यह दूसरी कंपनी है। 

इस मार्केट में एक बड़ा ट्रेंड पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर्स की बड़ी संख्या में बिक्री करने वाली कंपनियों का इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के तौर पर दिख रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में ओला इलेक्ट्रिक का लगभग 1,60,558 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान है। इसके बाद Hero Motocorp ने 1,38,558 यूनिट्स की बिक्री कर चौथा स्थान हासिल किया है। पिछले कुछ महीनों में ओला इलेक्ट्रिक को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर तक इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी को बिक्री में गिरावट के साथ कस्टमर्स की सर्विस को लेकर बढ़ती शिकायतों से नुकसान हुआ है। 

हाल ही में TVS Motor ने अपने Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के लिए एक नया ऑप्शन पेश किया था। बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के ऑप्शन के साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 1.8 kWh वाले वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का होगा। BaaS का ऑप्शन चुनने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाती है और कंपनी की ओर से कस्टमर्स को लंबी अवधि की बैटरी एश्योरेंस की भी पेश की जाती है। हालांकि, इसमें बैटरी के लिए अलग से रेंटल चुकाना होता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की IDC रेंज लगभग 86 किलोमीटर की है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »