Apple Intelligence

Apple Intelligence - ख़बरें

  • Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
    नए iPad Mini में 12 मेगापिक्सल का Center Stage फ्रंट कैमरा है। इस टैबलेट के रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा वाइड सेंसर के साथ दिया गया है। यह iPadOS 27 पर चलता है। इसमें Apple Intelligence फीचर्स और Siri AI के लिए सपोर्ट है। नए iPad Mini की 18.9 Wh लिथियम-पॉलिमर बैटरी 35 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
    Amazon पर Apple iPhone 16 को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 76,999 रुपये है, जबकि इसकी बताई गई सेल कीमत 89,990 रुपये है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 7,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इस ऑफर के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 69,999 रुपये हो जाती है। iPhone 16 में 6.1 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले, Apple A18 चिपसेट और 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें IP68 रेटिंग, Apple Intelligence और 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा भी किया गया है।
  • Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
    Apple ने भारत में HomeView स्मार्ट होम डिवाइस लॉन्च किया है। इसकी कीमत 39,900 रुपये है और इसे टेबलटॉप और वॉल-माउंटेड मॉडल में पेश किया गया है। इसमें 7 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले, A18 चिप और 12MP Center Stage कैमरा मिलता है। डिवाइस Apple Intelligence पर आधारित Siri AI सपोर्ट करता है और छह लोगों तक के लिए अलग अनुभव दे सकता है। यूजर इसके जरिए कम्पैटिबल स्मार्ट होम कैमरे, लाइट और दूसरे डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें एक साथ नौ कैमरों की लाइव फीड देखने का विकल्प भी है। बिक्री 13 नवंबर से शुरू होगी।
  • आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
    Apple iOS 27 अपडेट 14 सितंबर 2026 को iPhone यूजर्स के लिए जारी करेगा। नया अपडेट OTA के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा और इसके लिए Settings > General > Software Update में जाना होगा। iOS 27 में बेहतर Liquid Glass डिजाइन, Apple Intelligence और ज्यादा स्मार्ट Siri जैसे फीचर्स मिलेंगे। Siri अब ज्यादा नेचुरल रिक्वेस्ट समझने और बातचीत का संदर्भ बनाए रखने में सक्षम होगी। इसके अलावा iPhone Handoff, Phone ऐप में बदलाव, Messages और Mail में सुझाव, Safari में बेहतर टैब ग्रुपिंग और नए पैरेंटल कंट्रोल्स भी मिलेंगे। यह अपडेट iPhone 11 और उसके बाद के कई मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगा।
  • दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
    Nvidia के शेयर प्राइस में सोमवार को लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट हुई है। इससे Nvidia की मार्केट वैल्यू घटकर लगभग 4.77 लाख करोड़ डॉलर हो गई। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एपल के शेयर में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे इस अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी का वैल्यूएशन बढ़कर लगभग 4.95 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है।
  • iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
    Apple ने अभी iPhone 18 Pro सीरीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मॉडल्स में A20 Pro चिप, 12GB RAM, नई LTPO Plus OLED डिस्प्ले और बेहतर AI फीचर्स मिल सकते हैं। Apple Siri को भी बड़े AI अपग्रेड के साथ पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा कैमरे में Variable Aperture सिस्टम, बड़ा बैटरी पैक और नया C2 Modem मिलने की चर्चा है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि कीमत में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
  • iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
    Apple ने WWDC 2026 के दौरान iOS 27 लॉन्च किया है। नए अपडेट में Siri AI, Apple Intelligence फीचर्स, Liquid Glass डिजाइन और Safari समेत कई ऐप्स के लिए नए टूल्स दिए गए हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए कई मॉडल्स को iOS 27 अपडेट मिलेगा। हालांकि सभी AI फीचर्स हर डिवाइस पर उपलब्ध नहीं होंगे। डेवलपर बीटा फिलहाल जारी हो चुका है, जबकि पब्लिक बीटा जुलाई में और स्टेबल अपडेट सितंबर में आने की उम्मीद है।
  • WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
    iOS 27 को Apple ने WWDC 2026 में पेश कर दिया है। कंपनी ने मुख्य रूप से Siri AI, ऑन डिवाइस Apple Intelligence, और कैमरा अपडेट्स पर फोकस किया है। यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट सितंबर में रोल आउट होने की बात कही गई है। यह iPhone 11 और उससे ऊपर के वर्जन पर सपोर्टेड होगा।
  • Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
    Apple WWDC 2026 में कंपनी ने अपने सॉफ्टवेयर अपडेट्स का पिटारा खोल दिया है। एपल ने अपने एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में अपने नए सॉफ्टवेयर ईकोसिस्टम से पर्दा उठाया है। कंपनी ने Siri में बड़े बदलाव किए हैं। यह अब एक स्टैंडअलोन ऐप की तरह आता है जिसमें एक डार्क थीम वाला चैटबॉट स्टाइल UI दिया गया है। इसी के साथ Apple Intelligence पर कंपनी ने खास फोकस किया है।
  • WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
    Apple ने आधिकारिक तौर पर WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 8 जून से 12 जून 2026 तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस दौरान iOS 27, iPadOS 27, macOS 27 और दूसरे सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश कर सकती है। इस साल इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट नया AI आधारित Siri असिस्टेंट माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि Apple Gemini-पावर्ड Siri पेश कर सकती है, जो पहले से ज्यादा कन्वर्सेशनल होगा। कंपनी के मुताबिक WWDC 2026 ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जबकि Apple Park में स्पेशल इन-पर्सन इवेंट भी रखा जाएगा।
  • Apple के iPhone हो सकते हैं महंगे, मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का असर!
    AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में मेमोरी कंपोनेंट्स की डिमांड बढ़ रही। इससे इन कंपोनेंट्स के प्राइसेज में भी बढ़ोतरी हुई है। आमतौर पर, एक स्मार्टफोन की कॉस्ट में मेमोरी कंपोनेंट की हिस्सेदारी 10-15 प्रतिशत की होती है। एनालिस्ट्स ने चेतावनी दी है कि यह आंकड़ा तेजी से बढ़ सकता है। एपल के लिए इस कॉस्ट का पूरा भार उठाना मुश्किल होगा। इस वजह से कंपनी के आईफोन्स के प्राइसेज बढ़ सकते हैं।
  • WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
    Apple ने WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जो 8 जून से 12 जून तक आयोजित होगा। कंपनी के मुताबिक इवेंट की शुरुआत 8 जून को कीनोट से होगी, जिसमें नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश किए जाएंगे। इस बार iOS 27, macOS 27, iPadOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 जैसे वर्जन पेश किए जाने की उम्मीद है। हाल के वर्षों में WWDC का फोकस हार्डवेयर के बजाय सॉफ्टवेयर और Apple Intelligence पर रहा है। इवेंट में डेवलपर्स के लिए खास सेशंस और स्टूडेंट्स के लिए Swift Challenge भी आयोजित किया जाएगा।
  • Apple ने भारत में  M5 चिप के साथ लॉन्च किया नया MacBook Air, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    नए MacBook Air में M5 चिप दिया गया है। यह चिप 10-कोर CPU के साथ है। एपल का दावा है कि इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कार्यों के लिए M4 चिपसेट वाले MacBook Air की तुलना में चार गुणा तक फास्ट परफॉर्मेंस देता है। इसमें गेमिंग के बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए थर्ड-जेनरेशन रे-ट्रेसिंग इंजन दिया गया है।
  • कान में लगेंगे और आसपास देखेंगे? Apple के अपकमिंग AirPods Pro में मिलेगा कैमरा!
    Apple इस साल नए AirPods Pro लॉन्च कर सकता है, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव बिल्ट-इन इंफ्रारेड कैमरा हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन कैमरा-सेंसर के जरिए AI और Spatial Audio जैसे फीचर्स को बेहतर किया जा सकता है। लीक्स में दावा किया गया है कि ये सेंसर आसपास के माहौल को समझने में मदद करेंगे। Apple ने फिलहाल इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन एनालिस्ट्स और पेटेंट्स इस दिशा में इशारा कर रहे हैं।
  • अब iPhone पढ़ लेगा आपका चेहरा, बिना बोले समझ जाएगा आप क्या कहना चाह रहे हैं
    एप्पल एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिससे iPhone यूजर्स की बात सुनेगा और उनके चेहरे के भावों को देखकर उनके इशारों को भी समझेगा। दरअसल कंपनी ने एडवांस ऑडियो और इमेजिंग टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली इजरायल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप Q.ai को खरीदा है और एप्पल ने इस अधिग्रहण की पुष्टि गुरुवार को की है।

Apple Intelligence - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »