iPhone Air भारत में 1 लाख 19 हजार 900 रुपये में लॉन्च, Apple का सबसे पतला आईफोन

Apple ने iPhone Air को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह अब तक का सबसे पतला iPhone है, जिसमें 5.6mm मोटाई, A19 Pro चिपसेट, 120Hz ProMotion डिस्प्ले और नया 24MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iPhone Air भारत में 1 लाख 19 हजार 900 रुपये में लॉन्च, Apple का सबसे पतला आईफोन

Photo Credit: Apple

नया iPhone Air, Apple के A19 Pro चिपसेट पर चलता है

ख़ास बातें
  • iPhone Air को Plus वेरिएंट से रिप्लेस किया गया है
  • iPhone Air में नया A19 Pro चिपसेट दिया गया है
  • नया अल्ट्रा-थिन iPhone 6.5-इंच Super Retina ProMotion डिस्प्ले से लैस है
विज्ञापन

iPhone Air को आखिरकार भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। Apple ने इसे iPhone 17 सीरीज का सबसे स्लिम और हल्का मॉडल बनाया है। नए iPhone Air में लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट (iPhone Air Chipset Details) दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला iPhone है, जिसकी मोटाई केवल 5.6mm है। इतना ही नहीं, इसमें 120Hz ProMotion OLED डिस्प्ले और बिल्कुल नया 24MP फ्रंट कैमरा भी शामिल है। iPhone Air iOS 26 पर चलता है और Apple Intelligence (AI) को सपोर्ट करता है। चलिए आपको इस नए Apple iPhone मॉडल (iPhone Air Price In India) के बारे में विस्तार से जानकारी (iPhone Air Camera Details) देते हैं।

iPhone Air price, availability

Apple ने iPhone Air के 256GB बेस वेरिएंट को $999 (करीब 88,150 रुपये) में लॉन्च किया है। इसे 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में भी पेश किया गया है। फोन Space Black, Cloud White, Light Gold और Sky Blue कलर ऑप्शन के साथ 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और सेल 19 सितंबर से शुरू होगी।

भारत में iPhone Air की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये (iPhone Air India Price) है। इसके 512GB और 1TB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1,39,900 रुपये और 1,59,900 रुपये है।

iPhone Air specifications

iPhone Air लेटेस्ट iOS 26 पर चलता है, जिसमें Apple Intelligence (AI) का इंटीग्रेशन दिया गया है। इसमें 6.5-इंच का Super Retina XDR ProMotion डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट, Always-On Display और 3000 nits तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन को Ceramic Shield 2 से प्रोटेक्ट किया गया है। इसका डिजाइन बेहद स्लिम है और केवल 5.6mm मोटाई के साथ आता है, जो इसे अब तक का सबसे हल्का iPhone बनाता है।

नया iPhone Air, Apple के A19 Pro चिपसेट पर काम करता है। iPhone Air का डिजाइन केवल Apple Silicon की वजह से संभव हो पाया है। इसमें हाई-परफॉर्मेंस A19 Pro, N1 और C1X चिप्स शामिल हैं, जो इसे अब तक का सबसे पावर-इफिशिएंट iPhone बनाते हैं। A19 Pro एक नए 6-कोर CPU के साथ आता है। इसे दुनिया का सबसे तेज स्मार्टफोन CPU बताया गया है। इसमें अपग्रेडेड आर्किटेक्चर वाला 5-कोर GPU है, जो AAA गेम्स जैसे नेक्स्ट-लेवल मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस और ऑन-डिवाइस जनरेटिव AI मॉडल्स को पावर देने के लिए 3x बेहतर GPU कंप्यूट कैपेबिलिटी ऑफर करने का दावा करता है। इसके साथ, N1 वायरलेस नेटवर्किंग चिप Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread को सपोर्ट करता है। वहीं, Apple-डिजाइन्ड C1X सेलुलर मॉडेम पिछले वर्जन से 2x तेज है और iPhone 16 Pro के मॉडेम से भी बेहतर परफॉर्म करने का दावा करता है।

iPhone Air में रियर पर 48-मेगापिक्सल वाइड एंगल फ्यूजन कैमरा मिलता है, जो 2x टेलीफोटो में भी बदल जाता है। वहीं, फ्रंट में 24MP का नया TrueDepth कैमरा दिया गया है, जो बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल कैमरा फीचर भी मिलता है, जो दोनों कैमरों से एक साथ रिकॉर्ड कर सकता है।

Apple ने बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि इसमें ऑल-डे बैटरी लाइफ मिलती है और यह 40 घंटों का प्लेबैक दावा करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth, GPS और NFC शामिल हैं। इसके अलावा, यह मॉडल चुनिंदा मार्केट में पूरी तरह से eSIM-only है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. June Android Drop: Google ने कर दी मौज, एंड्रॉयड में तगड़ा स्कैम प्रोटेक्शन, Airdrop विस्तार और आए कई धांसू फीचर्स
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  3. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  4. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  6. Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन
  9. Asus ने लॉन्च किए Zenbook 14, Vivobook S14, S16, Vivobook S14 Flip और S16 Flip लैपटॉप, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. Sony Bravia 7II 4K TV डॉल्बी विजन और Cognitive Processor XR के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »