Apple लाया गजब का डिवाइस, खोया हुआ सामान खोजने में करेगा मदद, एयरपोर्ट पर नहीं गुम होगा लगेज
Apple AirTag यूजर्स को खोए हुए सामान, चाबी, साइकिल, बैग और अन्य चीजों को खोजने में मदद करता है। Apple सेकेंड जनरेशन AirTag की कीमत सिंगल यूनिट के लिए 3,790 रुपये है। AirTag को खासतौर पर सामान को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है और अनचाही ट्रैकिंग से सुरक्षा प्रदान करता है। इस ब्लूटूथ ट्रैकर में सेकेंड जेन की अल्ट्रा वाइडबैंड चिप है, जिसके खोजने की लिमिट 50 प्रतिशत तक ज्यादा होती है।