• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • रिलायंस ने उतारा Apple AirTag जैसा JioTag, कीमत 749 रुपये, खोए हुए डिवाइस आसानी से खोज पाएंगे

रिलायंस ने उतारा Apple AirTag जैसा JioTag, कीमत 749 रुपये, खोए हुए डिवाइस आसानी से खोज पाएंगे

JioTag में रिप्लेसेबल CR2032 बैटरी दी गई है जो कि एक साल की वारंटी के साथ आती है।

रिलायंस ने उतारा Apple AirTag जैसा JioTag, कीमत 749 रुपये, खोए हुए डिवाइस आसानी से खोज पाएंगे

Photo Credit: Jio

JioTag में ब्लूटूथ v5.1 कनेक्टिविटी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Jio ने अपने डिवाइसेज और एक्सेसरीज के लिए JioTag को लॉन्च कर दिया है।
  • JioTag बिक्री के लिए Jio.com वेबसाइट पर 749 रुपये में उपलब्ध है।
  • JioTag में रिप्लेसेबल CR2032 बैटरी है, जिसके साथ 1 साल की वारंटी आती है।
विज्ञापन
Jio ने अपने डिवाइसेज और एक्सेसरीज के लिए JioTag को आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह Apple AirTag जैसा ब्लूटूथ ट्रैकर है। यह यूजर्स के स्मार्टफोन से कनेक्ट होने के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करता है और उस आइटम को ट्रैक करने में मदद करता है जिससे ट्रैकर जुड़ा हुआ है। Reliance Jio द्वारा तैयार यह नया ट्रैकर कुछ हद तक Apple के AirTags को टक्कर देगा। यह लाइट है और दावा किया जा रहा है कि इस्तेमाल में काफी आसान है। नया लॉन्च किया गया डिवाइस Jio कम्युनिटी फाइंड फीचर का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको JioTag के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


JioTag की कीमत और उपलब्धता


JioTag को Jio.com वेबसाइट पर 2,199 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन ट्रैकर वर्तमान में 749 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी देश भर में चुनिंदा पिन कोड पर कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन प्रदान कर रही है, लेकिन अन्य यूजर्स डिवाइस को प्रीपेड ऑर्डर कर सकते हैं। सफेद कलर का हल्का ट्रैकर बॉक्स में एक अतिरिक्त बैटरी और डोरी केबल के साथ आता है।


JioTag के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


JioTag में रिप्लेसेबल CR2032 बैटरी दी गई है जो कि एक साल की वारंटी के साथ आती है। ट्रैकर को यूजर्स के स्मार्टफोन से ब्लूटूथ v5.1 के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। यूजर्स टैग को अपने वॉलेट, हैंडबैग या किसी अन्य पर्सनल आइटम में लगा सकता हैं, जिससे उस आइटम को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। डोरी केबल ट्रैकर को अन्य सामान से अटैच होने में मदद करती है।

यह घर के अंदर 20 मीटर तक और बाहर 50 मीटर तक की ट्रैकिंग दूरी प्रदान करता है। डाइमेंशन की बात करें तो JioTag की लंबाई 38.2mm, चौड़ाई 38.2mm, मोटाई 7.2mm और वजन 9.5 ग्राम है। रेगुलर इस्तेमाल के सामान का पता लगाने के अलावा, ट्रैकर का इ्स्तेमाल यूजर्स के स्मार्टफोन को ट्रैक करने के लिए भी किया जा सकता है। साइलेंट मोड में होने पर भी JioTag को डबल-टैप करने से फोन की घंटी बजती है।

Jio कम्युनिटी फाइंड फीचर इस नए लॉन्च किए गए ब्लूटूथ ट्रैकर को सपोर्ट करता है। जब लोग आखिरी डिस्कनेक्ट की गई जगह पर कनेक्टेड आइटम खोजने में नाकाम रहते हैं तो वे अपने JioTag को अपने स्मार्टफोन पर जियोथिंग्स ऐप पर लॉस्ट के तौर पर लिस्टेड कर सकते हैं और कम्युनिटी फाइंड फीचर लॉस्ट JioTag की लोकेशन को सर्च करेगा और रिपोर्ट करेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »