Apple के इस छोटे और सस्ते डिवाइस की मदद से मिली चोरी हुई कार

उत्तरी कैरोलिना में एक कार मालिक के एयरटैग के कारण पुलिस ने चोरी की गई कार को ट्रैक किया, दुर्भाग्य से चोरों के साथ हो रही तेज-रफ्तार पीछा करने की कार्रवाई के दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Apple के इस छोटे और सस्ते डिवाइस की मदद से मिली चोरी हुई कार

Apple AirTag की भारत में कीमत 3,490 रुपये है

ख़ास बातें
  • एक कार मालिक के एयरटैग के कारण पुलिस ने चोरी की गई कार को ट्रैक किया
  • तेज-रफ्तार पीछा करने की कार्रवाई के दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हुई
  • चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है
विज्ञापन
Apple AirTag की मदद से एक व्यक्ति को उसकी चोरी हुई कार वापस मिल गई, लेकिन क्षतिग्रस्त हालत में। बता दें कि ऐप्पल एयरटैग सिक्‍के के आकार का एक छोटा डिवाइस है, जिन्हें आमतौर पर यूजर्स द्वारा अपने किसी खास प्रोडक्ट को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लोग इसे अपने बैकपैक, ट्रॉली बैग, वॉलेट या चाभी आदि जैसी पर्सनल चीजों में लगाते हैं, जिनसे इन्हें फोन के जरिए ट्रैक किया जा सके। इसी की वजह से अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना में चोरी हुई कार को ट्रैक करना आसान हो गया।

AppleInsider के अनुसार, उत्तरी कैरोलिना में एक कार मालिक के एयरटैग के कारण पुलिस ने चोरी की गई कार को ट्रैक किया, दुर्भाग्य से चोरों के साथ हो रही तेज-रफ्तार पीछा करने की कार्रवाई के दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अंतर मुहम्मद नाम के एक शख्स की टोयोटा कैमरी (Toyota Camry) को तीन चोरों ने चुरा लिया था, जिसका बाद में पड़ोसी के डोरबेल कैमरे के फुटेज से पता चला था।

रिपोर्ट के मुताबिक, अंतर मुहम्मद ने कहा, "हम जाग गए, और मैंने बाहर देखा और मैंने अपनी पत्नी से पूछा, 'अरे, क्या आप जानते हैं कि आपकी कार अब ड्राइववे में नहीं है?'"

हालांकि, यहां मुहम्मद की मदद पोर्टेबल ट्रैकिंग डिवाइस Apple AirTag ने की। मुहम्मद ने कथित तौर पर यह भी बताया कि वह कार से लेकर नए सामान तक हर चीज में एयरटैग लगाता है। उसने कहा, "मैं सटीक रूप से यह पता लगाने में सक्षम था कि यह [कार] वास्तव में कहां है और मैने जूम इन करके पार्किंग की जगह का लगभग सटीक रूप से पता लगाया।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया और कार में मिली बंदूकें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लीं।

बता दें कि भारत में इस सिक्के के साइज के ट्रैकिंग डिवाइस की कीमत 3,490 रुपये है।

पिछले साल जून में एयरटैग ने एक व्यक्ति को कनाडा में उसकी चोरी हुई रेंज रोवर का पता लगाने और उसे वापस लाने में मदद की थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »