• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Apple लाया गजब का डिवाइस, खोया हुआ सामान खोजने में करेगा मदद, एयरपोर्ट पर नहीं गुम होगा लगेज

Apple लाया गजब का डिवाइस, खोया हुआ सामान खोजने में करेगा मदद, एयरपोर्ट पर नहीं गुम होगा लगेज

Apple ने बाजार में सेकेंड जनरेशन Apple AirTag लॉन्च कर दिया है।

Apple लाया गजब का डिवाइस, खोया हुआ सामान खोजने में करेगा मदद, एयरपोर्ट पर नहीं गुम होगा लगेज

Photo Credit: Apple

Apple AirTag Second Gen में IP67 रेटिंग दी गई है।

ख़ास बातें
  • Apple सेकेंड जनरेशन AirTag की कीमत सिंगल यूनिट के लिए 3,790 रुपये है।
  • Apple सेकेंड जनरेशन AirTag IP67 रेटिंग से लैस है।
  • Apple सेकेंड जनरेशन AirTag में कॉइन सेल बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Apple ने आज नया पावरफुल डिवाइस सेकेंड जेन AirTag लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस Apple के Find My ऐप के जरिए यूजर्स को उनकी सबसे जरूरी सामान को ट्रैक करने और सर्च करने में मदद करता है। अब यह नया डिवाइस ज्यादा फाइडिंग रेंज के साथ आया है और स्पीकर की आवाज भी तेज हुई है। यह Find My नेटवर्क के साथ यूजर्स को हर दिन अपने सामान पर नजर रखने की सुविधा प्रदान करता है। आइए नए Apple AirTag के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Apple AirTag Price

Apple सेकेंड जनरेशन AirTag की कीमत सिंगल यूनिट के लिए 3,790 रुपये है। इस डिवाइस के 4 टैग वाले पैक की कीमत 12,900 रुपये है। ग्राहक Apple की आधिकारिक वेबसाइट और Apple स्टोर ऐप के जरिए नया AirTag खरीदते हुए फ्री एनग्राविंग का लाभ उठा सकते हैं।

Apple AirTag Features

Apple AirTag यूजर्स को खोए हुए सामान, चाबी, साइकिल, बैग और अन्य चीजों को खोजने में मदद करता है। AirTag को खासतौर पर सामान को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है और अनचाही ट्रैकिंग से सुरक्षा प्रदान करता है। इस ब्लूटूथ ट्रैकर में सेकेंड जेन की अल्ट्रा वाइडबैंड चिप है, जिसके खोजने की लिमिट 50 प्रतिशत तक ज्यादा होती है और यूजर्स सामान को ज्यादा सटीक तरीके से पता लगा सकते हैं।

इस डिवाइस में ब्लूटूथ चिप अपग्रेड करके कनेक्टिविटी रेंज बेहतर की गई है। यूजर्स Apple Watch Series 9 या उसके बाद के मॉडल और Apple Watch Ultra 2 या उसके बाद के मॉडल पर Precision Finding का उपयोग करके अपने AirTag को खोज सकते हैं। सेकेंड जेन AirTag में एक नया स्पीकर है जो पुराने AirTag से 50 प्रतिशत अधिक पावरफुल है। यूजर्स अपने AirTag की आवाज पहले से दोगुनी दूरी तक सुन सकते हैं।

यह iPhone के शेयर आइटम लोकेशन फीचर के साथ भी काम कर सकता है, जिसका इस्तेमाल यूजर्स को खोए हुए सामान को खोजने में मदद करने के लिए किया जाता है। यह फीचर सामान की लोकेशन को एयरलाइंस के साथ शेयर करता है। नए एयरटैग में CR2032 कॉइन सेल बैटरी दी गई है और इसकी बैटरी लाइफ 1 साल से ज्यादा है। यह एयरटैग धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है। यह ब्लूटूथ ट्रैकर iOS 26 या उसके बाद के वर्जन वाले iPhone या iPadOS 26 या उसके बाद के वर्जन वाले iPad के साथ काम करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »