• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ऐपल AirTag की मदद से हो रहे मर्डर! दो महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप, कंपनी को कोर्ट में घसीटा

ऐपल AirTag की मदद से हो रहे मर्डर! दो महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप, कंपनी को कोर्ट में घसीटा

Apple Sued : गौरतलब है कि ऐपल AirTag सिक्‍के के आकार की एक छोटी और कम खर्चीली डिवाइस है। इन्‍हें आमतौर पर बैगपैक्‍स या चाभी जैसी पर्सनल चीजों में लगाया जाता है, ताकि उन्‍हें लोकेट किया जा सके।

ऐपल AirTag की मदद से हो रहे मर्डर! दो महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप, कंपनी को कोर्ट में घसीटा

Apple Sued : तमाम रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि ऐपल AirTag का बेजा इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इसकी मदद से लोगों को ट्रैक भी किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • ऐपल एयरटैग को लेकर कंपनी पर मुकदमा
  • दो महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप
  • कहा- इससे स्‍टॉकर्स के लिए आतंकित करना हो जाता है आसान
विज्ञापन
क्‍या ऐपल (Apple) डिवाइस की मदद से स्‍टॉकर्स का पीड़‍ितों को आतंकित करना आसान हो जाता है? दाे महिलाओं ने यही दलील देते हुए अमेरिका में ऐपल पर मुकदमा किया है। कहा है कि ऐपल की AirTag डिवाइस से स्‍टॉकर्स के लिए पीड़‍ितों को ट्रैक करना और उन्‍हें आतंकित करना आसान हो जाता है। गौरतलब है कि ऐपल AirTag सिक्‍के के आकार की एक छोटी और कम खर्चीली डिवाइस है। इन्‍हें आमतौर पर बैगपैक्‍स या चाभी जैसी पर्सनल चीजों में लगाया जाता है, ताकि उन्‍हें लोकेट किया जा सके। हालांकि तमाम रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि ऐपल AirTag का बेजा इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इसकी मदद से लोगों को ट्रैक भी किया जा सकता है।     

रिपोर्ट्स के अनुसार, सेन फ्रांस्सिको की फेडरल कोर्ट में मुकदमा दायर करने वाली एक महिला ने बताया कि उसके एक्‍स बॉयफ्रेंड ने अपनी कार के व्‍हील में ऐपल AirTag लगाया था, ताकि वह जान सके कि वह उससे बचने के लिए कहां गई थी। वहीं, दूसरी महिला का पति जो उससे अलग रह रहा था, उसने बच्‍चे के बैग में एयरटैग लगाकर अपनी पत्‍नी की हरकतों पर नजर रखी।  

मुकदमे में यह भी दावा किया गया है कि ऐपल AirTag के जरिए लोगों को ट्रैक कर उनकी हत्‍या तक की गई है। एक मामला ओहियो का है, जहां एक एक्‍स बॉयफ्रेंड ने एक महिला को ट्रैक करने और उसे शूट करने के लिए डिवाइस का इस्‍तेमाल किया। वहीं, इंडियाना में एक महिला ने अपने एक्‍स बॉयफ्रेंड की कार में एयरटैग छुपाया, फ‍िर उसका पीछा किया और मौका पाकर उसे कुचल दिया। 

दिलचस्‍प यह भी है कि अप्रैल 2021 में ऐपल ने इस डिवाइस ‘स्टाकर प्रूफ' के रूप में एडवरटाइजर किया था। हालांकि लगातार आ रही शिकायतों के बाद कंपनी ने इस साल की शुरुआत में इसके सुरक्षा उपायों को अपग्रेड किया। इसके तहत यूजर्स को उन ऐपल AirTag के बारे में बताया जाता है, जो उनके साथ रजिस्‍टर्ड नहीं है, लेकिन आसपास मौजूद है। हालांकि इन उपायों ने यूजर्स की चिंताओं को खत्‍म नहीं किया है। मुकदमे में महिलाओं ने हर्जाने की मांग की है। ऐपल ने इस मामले में फ‍िलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  16. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »