Reliance Jio ने Happy New Year 2026 प्रीपेड प्लान किए लॉन्च, Google Gemini Pro के फायदे मिलेंगे फ्री
Reliance Jio ने Happy New Year 2026 ऑफर के तहत प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। Jio Hero Annual रिचार्ज की कीमत 3,599 रुपये है। इस प्लान को लंबे समय तक टेलीकॉम फायदों की जरूरत वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Jio Super Celebration Monthly रिचार्ज की कीमत 500 रुपये है। इस प्लान को महीने भर तक टेलीकॉम और एंटरटेनमेंट लाभ वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। Jio Flexi Pack सिर्फ 103 रुपये में आता है, जिसमें कुल 5GB डाटा प्रदान किया जाता है।