• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 1 साल से ज्यादा 388 दिनों की वैलिडिटी वाला Jio का सस्ता प्लान, डेली 2GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग!

1 साल से ज्यादा 388 दिनों की वैलिडिटी वाला Jio का सस्ता प्लान, डेली 2GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग!

Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। कुल मिलाकर यह डाटा 730GB बैठता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों वैधता आती है।

1 साल से ज्यादा 388 दिनों की वैलिडिटी वाला Jio का सस्ता प्लान, डेली 2GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग!

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है।
  • Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में 388 दिनों की वैधता दी जाती है।
  • Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान की तुलना Airtel और VI से करके बता रहे हैं।
विज्ञापन
अगर आप लंबी वैधता वाला प्लान तलाश कर रहे हैं तो Jio का 388 दिनों की वैधता वाला प्लान बेहतरीन साबित हो सकता है। यहां हम आपको जियो के इस प्लान की तुलना Airtel और Vodafone Idea से करके बता रहे हैं, जिससे आप यह देख सकते हैं कि कौन सा प्लान ज्यादा बेहतर है।

Jio का 2,879 रुपये वाला प्लान: Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। कुल मिलाकर यह डाटा 730GB बैठता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों वैधता आती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Jio ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो सकती है। स्पेशल ऑफर के तहत इस प्लान की वैधता 365+23 के साथ 388 दिनों तक हो जाती है।

Airtel का 2,999 रुपये वाला प्लान: Airtel के 2,999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा प्रदान किया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। SMS की बात की जाए तो इस प्लान में प्रति दिन 100 SMS दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Apollo 24|7 Circle,  FASTag पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री Hellotunes और Wynk Music फ्री मिलता है।

Vodafone Idea का 3,099 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 3,099 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2GB डाटा दिया जाता है। इसके अलावा अतिरिक्त 75GB डाटा भी मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है। वैधता के लिए इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। SMS के लिए इस प्लान में प्रति दिन 100 SMS दिए जाते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में 1 साल के लिए Disney+Hotstar Mobile सब्स्क्रिप्शन मिलता है। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डाटा मिलता है। हर महीने बिना किसी अतिरिक्त लागत के 2GB डाटा बैकअप मिलता है। इसके साथ ही Vi Movies & TV VIP एक्सेस दिया जाता है। एसएमएस लिमिट खत्म होने पर लोकल के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये चार्ज देना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »