• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • मात्र 1559 रुपये में 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और 3600SMS दे रहा Jio का ये प्लान, Airtel और VI भी फीके

मात्र 1559 रुपये में 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और 3600SMS दे रहा Jio का ये प्लान, Airtel और VI भी फीके

इन प्लान में आपको अलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस समेत अन्य फायदे भी मिल रहे हैं। आइए Jio, Vodafone Idea और Airtel के इन सस्ते प्रीपेड प्लान के बारे में जानते हैं।

मात्र 1559 रुपये में 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और 3600SMS दे रहा Jio का ये प्लान, Airtel और VI भी फीके

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • Reliance Jio के 1,559 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 24जीबी डाटा मिलता है।
  • Airtel के 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 24GB डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea के 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 24GB डाटा है।
विज्ञापन
अगर आप हर महीने बार-बार रिचार्ज करवा कर थक गए हैं और कोई ऐसा प्लान चाहते हैं, जिसमें आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल जाए। हम आपके लिए ऐसे ही प्लान लेकर आए हैं, जिनमें आपको एक बार रिचार्ज करवा कर साल भर तक की छुट्टी मिल सकती है। इन प्लान में आपको अलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस समेत अन्य फायदे भी मिल रहे हैं। आइए Jio, Vodafone Idea और Airtel के इन सस्ते प्रीपेड प्लान के बारे में जानते हैं।

रिलायंस जियो Reliance Jio का 1,559 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: रिलायंस जियो Reliance Jio के 1,559 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल मिलाकर 24जीबी डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 336 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। SMS के मामले में इस प्लान में कुल मिलाकर 3600 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। आपको बता दें कि इस प्लान में हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps हो जाती है यानी कि आप अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसी बजट मे एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान:

एयरटेल Airtel का 1,799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: एयरटेल Airtel के 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 24GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में कुल 3600 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक, Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes और Wynk Music फ्री मिलता है।

वोडाफोन आइडिया Vodafone Idea का 1,799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: वोडाफोन आइडिया Vodafone Idea के 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 24GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में कुल 3600 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में Vi Movies & TV Basic एक्सेस के जरिए लाइव टीवी, न्यूज, मूवीज और ऑरिजनल्स ऐप्स पर देखा जा सकता है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 50p/MB की दर से चार्ज देना होगा। वहीं एसएमएस कोटा पूरा होने पर लोकल के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये चार्ज देना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »