माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स की सहायक कंपनी यू मोबाइल ने बुधवार को जानकारी दी कि उसने अपने यू यूरेका ब्लैक हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा रोल आउट कर दिया है। याद रहे कि यू यूरेका ब्लैक आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।
अगर आपके पास शाओमी रेडमी नोट 4 हैंडसेट है तो आपके लिए खुश होने का वक्त आ गया है। दरअसल, इस हैंडसेट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट ओवर द एयर दिया जा रहा है।
शाओमी ने इसी महीने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की थी, जिन्हें एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ-साथ एंड्रॉयड 7.1 आधारिक मीयूआई बीटा अपडेट मिलना था। इस लिस्ट में रेडमी नोट 4 का नाम नहीं शामिल था, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Xiaomi Redmi Note 4 स्मार्टफोन को जल्द ही एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलेगा।
लेनोवो के मोटो ब्रांड द्वारा अपने करीब एक साल पुराने मोटो ज़ेड स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट जारी किए जाने की ख़बर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी मोटो ज़ेड के लिए हॉंगकॉंग और इंडोनेशिया में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट जारी की जा रही हैं।
पिछले महीने मोटोरोला इंडिया ने पुष्टि की थी कि मोटो एक्स प्ले को जल्द ही एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा। लेकिन ऐसा लगता है कि अपडेट के मामले में मोटो एक्स स्टाइल ने इस फोन को पछाड़ दिया है।
पिछले महीने शाओमी मी मैक्स फैबलेट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई बीटा अपडेट मिलना शुरू हुआ था। अब कंपनी ने उन स्मार्टफोन की लिस्ट ज़ारी की है जिन्हें एंड्रॉयड नूगा का अपडेट मिल चुका है या मिलने वाला है।
लेनोवो को मोटो एम स्मार्टफोन को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलना शुरू हो गया है।
Lenovo K6 Power और K6 Note को भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया था। ये दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ आते हैं। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत में इन दोनों ही हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा रोलआउट कर दिया गया है।
पिछले साल लॉन्च किए गए शाओमी मी मैक्स फैबलेट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई बीटा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के अलावा बीटा ग्लोबल स्टेबल अपडेट भी जारी किया गया है।
इस साल की शुरुआत में एलजी ने जानकारी दी थी कि वह एलजी जी4 और एलजी वी10 के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट रोलआउट करेगी। अपडेट को 2017 की दूसरी छमाही तक जारी किया जाना था, लेकिन एलजी ने इस बार समय से पहले अपना वादा पूरा कर दिया है।
ऐसा लगता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) को जल्द ही एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलेगा। दरअसल, Samsung Galaxy A8 (2016) को हाल ही में एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ जीएफएक्स बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था।
भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किए गए असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) को 7.1.1 नूगा का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह जानकारी कंपनी ने आधिकारिक फोरम से दी।
ऐसा लगता है कि सैमसंग ने आखिरकार अपने नॉन-फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। कंपी अब अपने गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) स्मार्टफोन के लिए भारत में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट जारी कर रही है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट को सबसे पहले रूस में जारी किया गया था और अब भारतीय यूज़र को भी अपडेट मिलने की ख़बरें हैं।
गूगल ने अपने आई/ओ 2017 डेवलेपर कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले कहा है कि एंड्रॉयड ओ बीटा जल्द लॉन्च होगा। गूगल ने इसी के साथ एंड्रॉयड नूगा बीटा के खत्म होने का भी ऐलान कर दिया। एंड्रॉयड बीटा की वेबसाइट पर, कंपनी ने कहा कि एंड्रॉयड ओ बीटा प्रोग्राम के शुरू होने पर साइट को अपडेट किया जाएगा।