Yu Yureka Black को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलना शुरू

माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स की सहायक कंपनी यू मोबाइल ने बुधवार को जानकारी दी कि उसने अपने यू यूरेका ब्लैक हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा रोल आउट कर दिया है। याद रहे कि यू यूरेका ब्लैक आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

Yu Yureka Black को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • यू यूरेका ब्लैक आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
  • यू यूरेका ब्लैक को भारत में जून में 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • अपडेट पाने के लिए यू यूरेका ब्लैक के यूज़र को सेटिंग्स में जाना होगा
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स की सहायक कंपनी यू मोबाइल ने बुधवार को जानकारी दी कि उसने अपने यू यूरेका ब्लैक हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा रोल आउट कर दिया है। याद रहे कि यू यूरेका ब्लैक आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। हैंडसेट को लॉन्च करते वक्त ही कंपनी ने एंड्रॉयड नूगा अपडेट का वादा था।

Android 7.1.1 Nougat अपडेट पाने के लिए यू यूरेका ब्लैक के यूज़र को सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद अबाउट फोन में, फिर सॉफ्टवेयर अपडेट को चुनना होगा। इसके बाद अपडेट को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर दें। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आ जाने के बाद आपके फोन में ऐप शॉर्टकट, सर्कुलर ऐप आइकन, कीबोर्ड इमेज इंसर्ट, नए इमोजी और कई अन्य फीचर आ जाएंगे।

याद रहे कि यू यूरेका ब्लैक को भारत में जून में 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसमें 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। Yu Yureka Black स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है। हैंडसेट में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो यू यूरेका ब्लैक में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड है।

Yu Yureka Black हैंडसेट में 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की स्किन है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Solid battery life
  • Decent overall performance
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • Screen quality isn't quite up to the mark
  • Hybrid dual-SIM slot
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  2. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  3. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  4. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  5. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  6. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  7. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
  10. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 की दुबई, यूएस, यूके, सिंगापुर, कनाडा, वियतनाम और भारत में कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »