एलजी वी10 को एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलना शुरू, लेकिन...

इस साल की शुरुआत में एलजी ने जानकारी दी थी कि वह एलजी जी4 और एलजी वी10 के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट रोलआउट करेगी। अपडेट को 2017 की दूसरी छमाही तक जारी किया जाना था, लेकिन एलजी ने इस बार समय से पहले अपना वादा पूरा कर दिया है।

एलजी वी10 को एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलना शुरू, लेकिन...
ख़ास बातें
  • अपडेट को 2017 की दूसरी छमाही तक जारी किया जाना था
  • लजी ने इस बार समय से पहले अपना वादा पूरा कर दिया है
  • एलजी ने सिर्फ दक्षिण कोरियाई यूज़र के लिए अपडेट जारी किया है
विज्ञापन
इस साल की शुरुआत में एलजी ने जानकारी दी थी कि वह एलजी जी4 और एलजी वी10 के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट रोलआउट करेगी। अपडेट को 2017 की दूसरी छमाही तक जारी किया जाना था, लेकिन एलजी ने इस बार समय से पहले अपना वादा पूरा कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह दक्षिण कोरिया में एलजी वी10 के चुनिंदा यूज़र के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट जारी कर रही है। हालांकि, दूसरे देश में ग्राहक जून से अपडेट पाना शुरू करेंगे।

अभी एलजी ने सिर्फ दक्षिण कोरियाई यूज़र के लिए अपडेट जारी किया है। भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी ने जानकारी दी है कि अपडेट जून महीने से मिलने शुरू हो जाएंगे। इसका मतलब है कि इंतज़ार बहुत लंबा नहीं होने वाला है।

इससे पहले एलजी ने ऐलान किया था कि वह अपडेट नहीं जारी करेगी क्योंकि फोन एंड्रॉयड के नए वर्ज़न के लिए नहीं बने हैं। लेकिन कंपनी ने रास्ता ढूंढ निकाला। एलजी जी4 के लिए अपडेट इस साल तीसरी तिमाही में जारी कर दिए जाने की बात कही गई। एंड्रॉयड नूगा अपडेट के बाद मल्टी-विंडो फंक्शन, वाइडर नोटिफिकेशन विंडो, नया लैंगवेज सेटिंग्स, ऐप डेटा स्टोरेज लोकेशन के साथ और भी कई नए फ़ीचर मिलेंगे।

याद दिला दें कि एलजी वी10 को अक्टूबर 2015 में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत सेकेंडरी ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले और डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप थे। एलजी वी10 स्मार्टफोन में 5.7 इंच का क्यूएचडी (2560 x 1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जबकि सेकेंडरी डिस्प्ले का साइज 2.1 इंच है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर पर चलता है और साथ में मौजूद है 4 जीबी रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जो 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाई जा सकती है।

4जी सपोर्ट के अलावा इस डिवाइस में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर है। अब बात रियर कैमरे की। प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर और ओआईएस 2.0 से लैस है। डिवाइस को पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। फोन का डाइमेंशन 159.6 x 79.3 x 8.6 मिलीमीटर है और वज़न 192 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »