Moto X Style को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलने की ख़बर

पिछले महीने मोटोरोला इंडिया ने पुष्टि की थी कि मोटो एक्स प्ले को जल्द ही एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा। लेकिन ऐसा लगता है कि अपडेट के मामले में मोटो एक्स स्टाइल ने इस फोन को पछाड़ दिया है।

Moto X Style को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलने की ख़बर
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन को Moto X Play से पहले एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिल रहा है
  • अमेरिका में अप्रैल महीने में इस फोन के लिए अपडेट रिलीज किया गया था
  • मोटो एक्स स्टाइल के भारतीय यूज़र के लिए अच्छी खबर है
विज्ञापन
पिछले महीने मोटोरोला इंडिया ने पुष्टि की थी कि मोटो एक्स प्ले को जल्द ही एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा। लेकिन ऐसा लगता है कि अपडेट के मामले में मोटो एक्स स्टाइल ने इस फोन को पछाड़ दिया है। खबर है कि इस स्मार्टफोन को Moto X Play से पहले एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिल रहा है। गौर करने वाली बात है कि अमेरिका में अप्रैल महीने में Moto X Style के लिए इस अपडेट को रिलीज किया गया था। मोटो एक्स स्टाइल के भारतीय यूज़र के लिए अच्छी खबर यह है कि इस फोन के लिए एंड्रॉयड नूगा अपडेट जारी कर दिया गया है।

द एंड्रॉयड सोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन के लिए भारत में एड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट जारी किया जा रहा है। अपडेट के बारे में जांचने  के लिए Moto X Style यूज़र को सेटिंग्स मेन्यू में जाना होगा। यहां पर अबाउट डिवाइस को चुनें। इसके बाद आप आसानी से सिस्टम अपडेट की जांच कर सकेंगे।

अगर आप सोच रहे हैं कि इस अपडेट के बाद क्या-कुछ बदलेगा। एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आपके पास नोटिफिकेशन शेड नए अवतार में आएगा। इसके अलावा स्पिल्ट स्क्रीन मल्टीटास्किंग, बेहतर डोज़ मोड और क्विक सेटिंग्स मेन्यू मिलेगा। अन्य एंड्रॉयड वर्ज़न की तरह ऑपरेटिंग सिस्टम में कुछ और ऑप्टमाइज़ेशन मिलेंगे।

याद रहे कि Moto X Style को 2015 में लॉन्च किया गया था। यह 5.7 इंच के क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 हेक्सा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज के 16 जीबी और 32 जीबी विकल्प हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Expandable storage
  • Excellent build quality
  • Good display
  • Pure Android experience
  • कमियां
  • Weak battery life
  • Average camera performance
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा21-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »