Nokia 3 को मिल रहा है एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट

Nokia 3 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया था। और लॉन्च के वक्त एचएमडी ग्लोबल ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया था कि इस फोन को भविष्य में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट मिलेगा। कंपनी ने जुलाई के आख़िर में जानकारी दी थी कि नोकिया 3 को अगस्त महीने के आख़िर तक एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलने की जानकारी दी थी।

Nokia 3 को मिल रहा है एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट
विज्ञापन
Nokia 3 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया था।और लॉन्च के वक्त एचएमडी ग्लोबल ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया था कि इस फोन को भविष्य में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट मिलेगा। कंपनी ने जुलाई के आख़िर में जानकारी दी थी कि नोकिया 3 को अगस्त महीने के आख़िर तक एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलने की जानकारी दी थी। इन अपडेट को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में चरणबद्ध तरीके से जारी करने की जानकारी मिली थी। लेकिन अगस्त में भी नोकिया 3 को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट नहीं मिला। लेकिन अब ख़बर है कि नोकिया 3 को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

अब एंड्रॉयडपुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 3 को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट का साइज़ करीब 750  एमबी है और इसे ओवर-द-एयर रोलआउट किया जा रहा है। नोकिया 3 में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट जारी होने के साथ ही यूज़र इंटरफेस पहले से बेहतर हुआ है और सिस्टम स्टेबिलिटी में भी सुधार हुआ है। एंड्र्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के साथ एक नया फ़ीचर 'app shortcuts' आ गया है जिके जरिए आसानी से ऐप आइकन को देर तक दबाए रखने से आपका पसंदीदा ऐप खुल जाएगा। इसके साथ ही यूज़र गूगल अलो, गूगल मैसेंजर और हैंगआउट जैसे ऐप में सीधे कीबोर्ड से ही जिफ़ भेज सकते हैं।


ध्यान रहे कि नोकिया 3 के लिए अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल करने से पहले फोन की बैटरी और स्टोरेज क्षमता जांच लें। अपडेट के लिए फोन में कम से कम 50 प्रतिशत बैटरी और 2 जीबी स्पेस उपलब्ध होना चाहिए। अभी इन अपडेट ओक ओटीए (ओवर-द-एयर) के जरिए रोलआउट किया जा रहा है तो हो सकता है आप तक पहुंचने में थोड़ा सय लगे। आप फोन में अपडेट जांचने के लिए मैनुअली Settings ->About Phone -> Software Update पर जा सकते हैं। बता दें कि Nokia 3 को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। यह नोकिया ब्रांड के अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 5 और नोकिया 6 से ज़्यादा सस्ता है।

नोकिया 3 का रिव्यू
नोकिया 3 भारत में 9,499 रुपये में बिकता है। नोकिया को हमने हाल ही में रिव्यू किया था। यह दिखने में एक अच्छा हैंडसेट है और आपको 4जी के साथ वीओएलटीई सपोर्ट मिलेगा। एक और अच्छी बात यह है कि कंपनी ने भविष्य में एंड्रॉयड अपडेट का वादा किया है, यानी एंड्रॉयड ओ की भी अपडेट की संभावना है। हर डिपार्टमेंट में इसकी परफॉर्मेंस और कैमरा इसके पक्ष में नहीं जाते। हमें फिंगरप्रिंट सेंसर की भी कमी खली, इसे अब आम फीचर होना चाहिए। हमारे विचार से नोकिया 3 पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र के लिए बना है, अगर आप इसे पास के दुकान से खरीदने में सफल रहे तो।

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन
नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैट ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में उपलब्ध है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • कमियां
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  2. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  3. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  4. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  6. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  7. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  8. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  9. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  10. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »