• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto X Play को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड नूगा अपडेट, मोटोरोला इंडिया ने दी जानकारी

Moto X Play को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड नूगा अपडेट, मोटोरोला इंडिया ने दी जानकारी

मोटोरोला इंडिया ने पुष्टि की है कि मोटो एक्स प्ले को एंड्रॉयड नूगा का अपडेट मिलेगा। अपडेट एंड्रॉयड 7.0 का होगा या एंड्रॉयड 7.1.1 का, यह साफ नहीं है।

Moto X Play को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड नूगा अपडेट, मोटोरोला इंडिया ने दी जानकारी
ख़ास बातें
  • करीब दो साल पुराने Moto X Play को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा
  • करीब एक साल पहले एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट मिला था
  • कई यूज़र अब भी मोटोरोला की ओर से बड़े अपडेट के इंतज़ार में हैं
विज्ञापन
करीब दो साल पुराने Moto X Play को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा। इसकी पुष्टि मोटोरोला कई महीने पहले की थी। बता दें कि इस स्मार्टफोन को करीब एक साल पहले एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट मिला था। लेकिन कई यूज़र अब भी मोटोरोला की ओर से बड़े अपडेट के इंतज़ार में हैं। Moto X Play के ग्राहकों को उम्मीद है कि कंपनी के अन्य स्मार्टफोन यूज़र की तरह उन्हें भी एंड्रॉयड नूगा का अनुभव मिलेगा।

नूगा अपडेट को लेकर कई एक्स प्ले यूज़र ने मोटोरोला से जवाब तलब किया है। लेकिन लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कंपनी ने अब तक चुप्पी साधे रखी थी। अब मोटोरोला इंडिया ने पुष्टि की है कि मोटो एक्स प्ले को एंड्रॉयड नूगा का अपडेट मिलेगा। अपडेट एंड्रॉयड 7.0 का होगा या एंड्रॉयड 7.1.1 का, यह साफ नहीं है।

अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने अपडेट रोल आउट किए जाने की तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया है। इसका मतलब है कि हमारे और आपके पास इंतज़ार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

लेकिन एक बार फिर कंपनी ने ट्वीट के ज़रिए Motorola के लोकप्रिय Moto X Play हैंडसेट के यूज़र की उम्मीदें जगा दी हैं। इतना तय है कि यह फोन के लिए आखिरी बड़ा ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट होगा।

याद रहे कि भारत में मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस के बाद मोटो ज़ेड प्ले हैंडसेट के यूज़र के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिल चुका है। दूसरी तरफ, पिछले साल सितंबर में लॉन्च किए गए मोटो जी4 प्ले को जून में एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने की जानकारी सामने आई थी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Near stock Android
  • Improved camera
  • कमियां
  • Low light camera performance could be better
  • No water resistance
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा21-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto X Play Update, Moto X Play Nougat Update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »