Xiaomi Mi Max को मिल रहा है बीटा एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट

पिछले साल लॉन्च किए गए शाओमी मी मैक्स फैबलेट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई बीटा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के अलावा बीटा ग्लोबल स्टेबल अपडेट भी जारी किया गया है।

Xiaomi Mi Max को मिल रहा है बीटा एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट
ख़ास बातें
  • ड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई बीटा अपडेट मिलना शुरू
  • एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के अलावा बीटा ग्लोबल स्टेबल अपडेट भी जारी
  • इसके साथ स्मार्टफोन को मई 2017 का सिक्योरिटी पैच मिलेगा
विज्ञापन
पिछले साल लॉन्च किए गए शाओमी मी मैक्स फैबलेट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई बीटा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के अलावा बीटा ग्लोबल स्टेबल अपडेट भी जारी किया गया है। इसके साथ  स्मार्टफोन को मई 2017 का सिक्योरिटी पैच मिलेगा।

जानकारी मिली है कि फिलहाल Xiaomi Mi Max के 3 जीबी रैम वेरिएंट को बीटा अपडेट मिल रहा है। इसकी जानकारी ग्रीस की वेबसाइट टेकवेल्यू पर दी गई। हालांकि, मीयूआई के फोरम पर एक मोडरेटर ने पुष्टि की है कि बीटा अपडेट को 3 जीबी रैम के अलावा 4 जीबी रैम (प्राइम) वेरिएंट के लिए भी ज़ारी किया गया है। 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट को MIUI v8.5.1.0.NBCMIED रॉम और 4 जीबी रैम वेरिएंट को MIUI v8.5.1.0NBDMIED रॉम अपडेट मिल रहा है।

मीयूआई 8.5.1 ग्लोबल बीटा अपडेट के बाद यूज़र को सर्च पर आधारित टाइम ज़ोन सेलेक्शन, बेहतर सीपीयू नियंत्रण, डुअल ऐप्स के लिए अलग-अलग लॉक, लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन को छिपाने का विकल्प और लॉक स्क्रीन पर पासवर्ड लिखने के बाद वैरिफिकेशन एसएमएस को डिस्प्ले करने की सुविधा मिलेगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi Mi Max में 6.44 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 डिस्प्ले) है और इसकी पिक्सल डेनसिटी 342 पिक्सल प्रति इंच है। इसमें एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो रियर पैनल पर है। शाओमी मी मैक्स के तीन वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ आता है।

यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फैबलेट है। हैंडसेट का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले शाओमी मी मैक्स फैबलेट की बैटरी 4850 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और वाई-फाई 802.11एसी शामिल हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 173.1x88.3x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 203 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Pleasing aesthetics and build quality
  • Vivid display
  • Good performance
  • Strong battery life
  • 4K video support
  • कमियां
  • Unwieldy
  • Low-light camera quality is average
  • Hybrid SIM slot
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4850 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »