Xiaomi के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड नूगा अपडेट, लिस्ट ज़ारी

पिछले महीने शाओमी मी मैक्स फैबलेट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई बीटा अपडेट मिलना शुरू हुआ था। अब कंपनी ने उन स्मार्टफोन की लिस्ट ज़ारी की है जिन्हें एंड्रॉयड नूगा का अपडेट मिल चुका है या मिलने वाला है।

Xiaomi के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड नूगा अपडेट, लिस्ट ज़ारी
ख़ास बातें
  • कंपनी द्वारा जारी की गई सूची में 14 शाओमी स्मार्टफोन का नाम है
  • Xiaomi Redmi Note 4 को इसमें जगह नहीं मिल पाई है
  • Xiaomi Mi 6, Mi Max 2, Mi 5c व Redmi 4X को एंड्रॉयड 7.1 नूगा का अपडेट
विज्ञापन
पिछले महीने शाओमी मी मैक्स फैबलेट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई बीटा अपडेट मिलना शुरू हुआ था। अब कंपनी ने उन स्मार्टफोन की लिस्ट ज़ारी की है जिन्हें एंड्रॉयड नूगा का अपडेट मिल चुका है या मिलने वाला है। कंपनी द्वारा जारी की गई सूची में 14 शाओमी स्मार्टफोन का नाम है। चौंकाने वाली बात यह है कि Xiaomi Redmi Note 4 को इसमें जगह नहीं मिल पाई है।

गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, नई सूची के हिसाब से शाओमी के इन स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ एंड्रॉयड 7.1 नूगा का अपडेट मिलेगा। यह जानकारी सबसे पहले चीनी वेबसाइट आईटी होम ने दी। Xiaomi Redmi 4X, Xiaomi Mi Max, Mi Note 2, Redmi Note 4X, Mi MIX, Mi 5, Mi 5s और Mi 5s Plus को एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलेगा।

Xiaomi Mi 6, Mi Max 2, Mi 5c और Redmi 4X को एंड्रॉयड 7.1 नूगा का अपडेट मिलेगा। याद रहे कि शाओमी रेडमी 4एक्स को भारत में रेडमी 4 के नाम से लॉन्च किया गया था। मज़ेदार बात यह है कि रेडमी नोट 4 को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है जबकि शाओमी मी नोट को शामिल किया गया है।

नए एंड्रॉयड ओएस की बात करें तो शाओमी को धीमे अपडेट के लिए जाना जाता है। हालांकि, कंपनी नए फ़ीचर और ज़्यादा सिक्योरिटी के साथ मीयूआई के अपडेट ज़ारी करती रहती है। गूगल जल्द ही एंड्रॉयड ओ को भी रिलीज करेगी। ऐसे में शाओमी के ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि कम से कम उन्हें एंड्रॉयड नूगा अपडेट के बारे में जानकारी मिल चुकी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »