Valentine’s Day : इस वैलंटाइंस-डे ‘AI’ लिखेगा लव लेटर! 56% लोग कर रहे प्‍लानिंग

मैकेफी (McAfee) की नई रिपोर्ट से इसका पता चला है।

Valentine’s Day : इस वैलंटाइंस-डे ‘AI’ लिखेगा लव लेटर! 56% लोग कर रहे प्‍लानिंग

स्‍टडी का मकसद मॉडर्न ऐज में प्‍यार और र‍िश्‍तों को बदलने में एआई और इंटरनेट की भूमिका की खोज करना है।

ख़ास बातें
  • मैकेफी ने किया वैलंटाइंस डे को लेकर सर्वे
  • लोग एआई की मदद से लव लेटर्स लिखने की कर रहे प्‍लानिंग
  • कई लोग एआई और इंसान के लव लेटर में नहीं कर पाए फर्क
विज्ञापन
AI यानी आर्टिफ‍िशियल इंटेल‍िजेंस किस तरह हमारी जिंदगी में दाखिल हो रहा है, मैकेफी (McAfee) की नई रिपोर्ट से इसका पता चला है। सिक्‍योरिटी सॉफ्टवेयर फर्म ने एक सर्वे किया। इसमें सामने आया है कि वेलेंटाइन डे पर AI अहम भूमिका निभा सकता है, क्‍योंकि 56 फीसदी लोग अपने लवर यानी प्रेमी को लव लेटर लिखने के लिए जेनेरिक एआई टूल का इस्‍तेमाल करने की योजना बना रहा है। स्‍टडी में यह भी सामने आया है कि दो तिहाई से ज्‍यादा एडल्‍ट यानी करीब 67 फीसदी लोग एआई और इंसानों द्वारा लिखे गए लव लेटर में फर्क नहीं कर पाए। 

सभी फाइंडिंग्‍स McAfee's की नई रिसर्च रिपोर्ट में आई हैं। रिपोर्ट को नाम दिया गया है मॉडर्न लव। स्‍टडी का मकसद मॉडर्न ऐज में प्‍यार और र‍िश्‍तों को बदलने में एआई और इंटरनेट की भूमिका की खोज करना है। स्‍टडी में 7 देशों के 7,000 लोगों को शामिल किया गया। स्‍टडी में सामने आया कि एक-चौथाई से ज्‍यादा लोग पहले से ही ओपनएआई के चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी और माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट जैसे टूल का इस्‍तेमाल करने की योजना बना रहे थे, ताकि उन्‍हें अपने प्‍यार का इजहार करने में मदद मिल पाए। 

स्‍टडी के अनुसार, लोग लव लेटर लिखने में एआई का इस्‍तेमाल इसलिए करना चाहते हैं क्‍योंकि इससे वह लव लेटर में ज्‍यादा आत्‍मविश्‍वास से भरे नजर आएंगे। 21 फीसदी लोगों का यह कहना था कि उनके पास लव लेटर लिखने के लिए टाइम की कमी है और अनुभव भी नहीं है। 10 फीसदी लोगों ने कहा कि एआई का इस्‍तेमाल करने से उनका काम तेजी से हो जाएगा। 

सर्वे में शामिल ज्‍यादातर लोगों को यह नहीं लगा कि एआई का इस्‍तेमाल करके वो पकड़े जाएंगे। सर्वे का हिस्‍सा रहे 49 फीसदी लोगों ने कहा कि अगर उन्‍हें एआई टूल से लिखा गया लव लेटर मिला तो वो नाराज हो जाएंगे। हालांकि 67 फीसदी लोग इंसान और एआई द्वारा लिखे गए लव लेटर में फर्क नहीं कर पाए। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AI, love letters, McAfee, new study
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »