Ai Reporter

Ai Reporter - ख़बरें

  • AI Job Impact: क्लर्क, कोडिंग समेत इन जॉब्स को खतरा! AI का होगा तेज असर, रिपोर्ट में दावा
    AI ऑटोमेशन तेजी से इंडस्ट्री के जॉब स्ट्रक्चर को प्रभावित कर सकती है। Goldman Sachs की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि AI इंटीग्रेशन बहुत जल्द 25% नौकरियों पर कब्जा कर चुका होगा। कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर बहुत जल्द यह इंसानी भूमिका को खत्म कर देगा। ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंक की ओर से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले कुछ ही वर्षों में AI बहुत तेजी से बढ़ेगा।
  • इस AI फील्ड में भारत का दमखम, इंडेक्स में बड़े मार्जिन से टॉप पर!
    EY की 2025 Work Reimagined Survey के मुताबिक, भारत वर्कप्लेस पर AI अपनाने के मामले में ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 62 प्रतिशत कर्मचारी अपने काम में रेगुलर तौर पर Generative AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, 90 प्रतिशत एम्प्लॉयर्स और 86 प्रतिशत कर्मचारियों का मानना है कि AI से प्रोडक्टिविटी बेहतर हुई है। AI Advantage Index में भारत को 53 स्कोर मिला है, जो ग्लोबल एवरेज से काफी ज्यादा है। हालांकि, AI स्किल ट्रेनिंग में अभी निवेश सीमित बताया गया है।
  • स्मार्टफोन मार्केट में आई तेजी! Apple, Samsung के प्रीमियम AI स्मार्टफोन्स की बढ़ी डिमांड
    इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि बीती जुलाई-सितंबर तिमाही में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 2.6 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। रिपोर्ट कहती है कि इस ग्रोथ में प्रीमियम और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का बड़ा हाथ है जिनकी वजह से मार्केट में गति बनी हुई है। यहां पर Apple और Samsung का नाम सबसे आगे है।
  • AI से कहीं रोजगार का खतरा तो कुछ सेक्टर में जॉब्स की बहार
    प्रमुख एंप्लॉयमेंट वेबसाइट्स में शामिल Naukri की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में AI से जुड़ी जॉब्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। Naukri पर अप्रैल से जून के बीच 35,000 से अधिक AI और मशीन लर्निंग से जुड़ी जॉब्स पोस्ट की गई हैं। इस अवधि में नॉन-AI टेक जॉब्स में लगभग आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
  • AI बना साइबर क्राइम का नया तरीका, भारत को 2024 में हुआ 23 हजार करोड़ रुपये का नुकसान
    GIREM और Tekion की ज्वाइंट रिपोर्ट 'द स्टेट ऑफ एआई-पावर्ड साइबरक्राइम: थ्रेट एंड मिटिगेशन रिपोर्ट 2025 में बताया कि साइबर क्रिमिनल होटल चेन और रेस्टोरेंट को सटीक तरीके से तैयार किए गए फिशिंग ईमेल भेजने के लिए एआई टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में पिछले साल साइबर क्राइम की 1.91 मिलियन से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं और भारतीयों को 2.78 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।
  • अब पाकिस्तान में रिपोर्टिंग करेगी हूबहू इंसानी हाव-भाव वाली AI रिपोर्टर!
    पाकिस्तान में पत्रकारिता की दुनिया में एक नया और शायद ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। देश के एक प्रमुख न्यूज चैनल ने ऐसा AI रिपोर्टर लॉन्च किया है जो पूरी तरह उर्दू में खबरें पढ़ता है, स्क्रिप्टेड बुलेटिन पेश करता है और डिजिटल रूप से इंसान जैसा दिखता और बोलता है। 92 News चैनल की इस पहल को पाकिस्तान की मीडिया इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी और टेलीविजन के मिलन के तौर पर देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा भी हो रही है।
  • AI खा जाएगा बैंकों में नौकरियां! 5 साल में 2 लाख जॉब्‍स हो सकती हैं कम
    ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के अनुसार, ग्‍लोबल बैंक अगले तीन से पांच साल में दो लाख नौकरियों में कटौती करेंगे, क्योंकि जो काम अभी इंसान कर रहे हैं, उनमें एआई का कब्‍जा होता जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, एक सर्वे में प्रमुख चीफ इन्‍फर्मेशन और टेक्‍नॉलजी ऑफ‍िसर्स ने यह संकेत दिया है कि वो अपनी एवरेज वर्कफोर्स में 3 फीसदी की कटौती की उम्‍मीद कर रहे हैं।
  • AI के क्षेत्र में चीन की बड़ी तैयारी! 10 साल में सबसे ज्‍यादा पेटेंट फाइल कर अमेरिका को पीछे छोड़ा
    China AI Patents : 2014 से 2023 तक, चीनी आविष्कारकों ने सबसे ज्‍यादा संख्या में जनरेटिव एआई पेटेंट के लिए ऐप्लिकेशन दी है। यह अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान और भारत से ज्‍यादा है।
  • हर दिन 12 फेक मैसेज! क्या आप भी बन रहे हैं शिकार? McAfee ने जारी की स्कैम मैसेज स्टडी
    McAfee के अनुसार, स्कैम वाले इन मैसेज के सबसे आम रूपों में से कुछ नकली नौकरी के ऑफर या नोटिफिकेशन (64%) और बैंक अलर्ट (52%) हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »