• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI Job Impact: क्लर्क, कोडिंग समेत इन जॉब्स को खतरा! AI का होगा तेज असर, रिपोर्ट में दावा

AI Job Impact: क्लर्क, कोडिंग समेत इन जॉब्स को खतरा! AI का होगा तेज असर, रिपोर्ट में दावा

नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि AI इंटीग्रेशन बहुत जल्द 25% नौकरियों पर कब्जा कर चुका होगा।

AI Job Impact: क्लर्क, कोडिंग समेत इन जॉब्स को खतरा! AI का होगा तेज असर, रिपोर्ट में दावा

Photo Credit: iStock

AI ऑटोमेशन तेजी से इंडस्ट्री के जॉब स्ट्रक्चर को प्रभावित कर सकती है।

ख़ास बातें
  • आने वाले कुछ ही वर्षों में AI बहुत तेजी से बढ़ेगा।
  • वर्तमान कार्यों का 25% हिस्सा AI के हवाले कर दिया जाएगा।
  • व्हाइट कॉलर जॉब्स को सबसे ज्यादा खतरा बताया गया है।
विज्ञापन

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में तेजी से होती डेवलपमेंट नौकरीपेशा लोगों को डरा रही है। एनालिस्ट के द्वारा जो विश्लेषण सामने आ रहे हैं वो पेशेवरों के लिए बहुत सकारात्मक नहीं हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नौकरियों पर प्रभाव (AI impact on jobs) लगातार स्टडी किया जा रहा है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एआई बहुत तेजी से कई क्षेत्रों की नौकरियों पर असर डालने वाला है। इनमें क्लर्क, कोडिंग, डेटा, एनालिस्ट जैसी जॉब्स सबसे तेजी से, और सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

AI ऑटोमेशन तेजी से इंडस्ट्री के जॉब स्ट्रक्चर को प्रभावित कर सकती है। Goldman Sachs की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि AI इंटीग्रेशन (via) बहुत जल्द 25% नौकरियों पर कब्जा कर चुका होगा। कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर बहुत जल्द यह इंसानी भूमिका को खत्म कर देगा। ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंक की ओर से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले कुछ ही वर्षों में AI बहुत तेजी से बढ़ेगा। शोध में शामिल रिसर्च एनालिस्ट्स ने कहा है कि वर्तमान कार्यों का 25% हिस्सा AI के हवाले कर दिया जाएगा। 

यूएस लेबर डिपार्टमेंट डेटा के आधार पर कहा गया है कि AI, कंपनियों में नौकरियों और भर्तियों के ढांचे को बदल कर रख देगा। यह नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स की आवश्यकता को तेजी से बदलने वाला है। इसमें व्हाइट कॉलर जॉब्स को सबसे ज्यादा खतरा बताया गया है। डेटा एनालिसिस, क्लर्क रोल, कोडिंग जॉब्स, अकाउंट्स और लीगल रिसर्च जैसे फील्ड सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले हैं। 

हालांकि रिपोर्ट में अच्छी बात यह कही गई है कि कोई भी जॉब सेक्टर पूरी तरह से नष्ट नहीं होने वाला है। रोजगार कम हो सकते हैं लेकिन खत्म नहीं हो सकते हैं। सकारात्मक बात यह है कि AI से प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। इसलिए आने वाले समय में टेक्नोलॉजी आधारित प्रोडक्टिविटी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। एआई को लेकर दुनियाभर में बहस छिड़ी हुई है। अभी तक कई रिपोर्ट्स में देखा गया है कि एक तरफ जहां ऑटोमेशन से नौकरियां कम होंगी, वहीं दूसरी ओर AI स्किल धारण करने वाले लोगों के लिए अवसर और ज्यादा बढ़ेंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »