Ai News In Hindi

Ai News In Hindi - ख़बरें

  • AI वाला फोन खरीद लिया? अब ये 10 फीचर्स जरूर आजमाना, कई काम चुटकियों में होंगे
    आजकल स्मार्टफोन में AI के कई फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इनमें से सभी फीचर हर यूजर के लिए जरूरी नहीं होते। Circle to Search, AI फोटो एडिटिंग, आवाज को टेक्स्ट में बदलना, नोट्स का सारांश, लाइव ट्रांसलेशन, AI Writing Assist, कॉल स्क्रीनिंग और AI असिस्टेंट जैसे फीचर्स रोजमर्रा के काम को आसान बना सकते हैं। इनकी मदद से फोटो एडिट करने, जानकारी खोजने, लंबी बातचीत समझने और फोन पर होने वाले कई छोटे कामों में समय बच सकता है। इस आर्टिकल में जानिए स्मार्टफोन के 10 ऐसे AI फीचर्स कौन-से हैं जो वास्तव में काम के हैं और किन फीचर्स की जरूरत हर यूजर को नहीं पड़ेगी।
  • Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
    Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 6.8-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है। Realme C100x को भारत में 14,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसकी पहली सेल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
  • मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
    Meta एक फोटोरियलिस्टिक AI-पावर्ड डिजिटल CEO पर काम कर रही है, जिसे Mark Zuckerberg के आधार पर तैयार किया जा रहा है। यह AI कर्मचारियों से बातचीत कर सकेगा और इंटरनल कामकाज में मदद करेगा। यह प्रोजेक्ट कंपनी की AI-फर्स्ट रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत Meta ऑटोमेशन और AI सिस्टम्स को तेजी से बढ़ा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश भी कर रही है।
  • Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
    Moltbook एक नव-निर्मित नेटवर्क प्लेटफॉर्म है जो केवल AI एजेंट्स के लिए बना है। यहां पर AI एजेंट्स अपने विचार साझा करते हैं, विषयों पर बातचीत करते हैं, एक दूसरे के साथ इंटरेक्ट करते हैं, लेकिन इंसानों के लिए यहां कोई परमिशन नहीं दी गई है। आप केवल बैठकर इनकी बातचीत को देख सकते हैं।
  • AI ने दिलवाया Rs 72 लाख का ईनाम! कंपनी के कर्मचारी को Elon Musk ने दिया बड़ा गिफ्ट
    Elon Musk इन दिनों अपनी AI कंपनी xAI पर खासा फोकस कर रहे हैं। टीम में काम करने वाले कर्मचारी सुलेमान खान ने खुलासा किया है कि उनके सहयोगी Tyler को एलन मस्क ने 24 घंटे के भीतर एक टास्क करने का लक्ष्य दिया और उसे पूरा करने पर कर्मचारी Tyler को Tesla Cybertruck गिफ्ट कर दिया!
  • वैज्ञानिकों का काम खत्‍म! AI भी कर सकता है सौर तूफान की भविष्‍यवाणी
    एक नई स्‍टडी में कहा गया है कि AI, पिछले साल मई में पृथ्वी पर आए शक्तिशाली सौर तूफान (solar storm) की भविष्यवाणी कर सकता था। वह तूफान सूर्य पर एक्टिव AR13664 नाम के सनस्‍पॉट से निकला था। जेनोआ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स का मानना है कि ऐतिहासिक सौर घटनाओं पर एआई को ट्रेनिंग दी जाए तो वह कोरोनल मास इजेक्शन (CME) से पहले के पैटर्नों की पहचान कर सकता है।
  • चीन ने बनाए जंग लड़ने वाले रोबोट डॉगी और ड्रोन, सामने आया Video, देखें
    चीन से आए एक वी‍डियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक रोबोट डॉगी और ड्रोन को आतिशबाजी से भरी जंग लड़ते हुए देखा जा सकता है। डॉगी आगे-पीछे चलकर खुद को हमले से बचाता है, जबकि ड्रोन, डॉगी को घेरने के लिए उसके चारों ओर मंडाराने लगता है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर यह वीडियो शेयर किया गया है।
  • MahaKumbh 2025 : 2700 AI कैमरे, अंडरवॉटर ड्रोन और चैटबॉट… महाकुंभ में महा-टेक्‍नॉलजी!
    उत्तर प्रदेश पुलिस ने महाकुंभ में सुरक्षा के भारी बंदोबस्‍त किए हैं। मेले में अंडरवॉटर ड्रोन को तैनात किया गया है। संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, संगम क्षेत्र में चौबीसों घंटे निगरानी के लिए पूरे शहर में 100 मीटर तक गोता लगाने में सक्षम अंडरवॉटर ड्रोन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, 120 मीटर ऊंचाई तक उड़ने वाले ड्रोन्‍स की तैनाती की गई है, ताकि हरेक इलाके पर नजर रखी जा सके।
  • AI खा जाएगा बैंकों में नौकरियां! 5 साल में 2 लाख जॉब्‍स हो सकती हैं कम
    ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के अनुसार, ग्‍लोबल बैंक अगले तीन से पांच साल में दो लाख नौकरियों में कटौती करेंगे, क्योंकि जो काम अभी इंसान कर रहे हैं, उनमें एआई का कब्‍जा होता जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, एक सर्वे में प्रमुख चीफ इन्‍फर्मेशन और टेक्‍नॉलजी ऑफ‍िसर्स ने यह संकेत दिया है कि वो अपनी एवरेज वर्कफोर्स में 3 फीसदी की कटौती की उम्‍मीद कर रहे हैं।
  • Gemini 2.0 Launched : गूगल का AI हुआ और एडवांस, खुद से ले सकेगा फैसले!
    गूगल ने उसके जेनरेटिव आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट जेमिनी का नया वर्जन जेमिनी 2.0 अनवील किया है। दावा है कि यह पहले से सटीक एआई असिस्‍टेंट है। करीब 10 महीने पहले कंपनी Gemini 1.5 मॉडल लाई थी और अब उसे अपग्रेड किया गया है। फ‍िलहाल के लिए गूगल Gemini 2.0 Flash की रिलीज कर रही है, जो एक्‍सपेरिमेंटल प्रिव्‍यू के लिए है।
  • Flipkart, Amazon जैसी ‘मीशो’ का बड़ा कदम, AI को बनाया ‘कस्‍टमर केयर’, 75% खर्च घटा
    इंस्‍टेंट डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म्‍स जैसे- ब्लिंकिट, जोमैटो अपने ग्राहकों की समस्‍या से निपटने के लिए चैट बॉट का इस्‍तेमाल करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग साइट मीशो (Meesho) ने इससे एक कदम आगे बढ़कर कस्‍टमर केयर के रूप में एआई को अपने यहां जगह दी है। यह रोजाना लोगों की शिकायतों का निपटारा करेगा। यह जेनरेटिव एआई से पावर्ड, वॉयस बॉट है। मीशो का कहना है कि वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी है।
  • AI के कारण पाकिस्‍तानी महिला को नहीं मिल पाई जॉब, क्‍या है पूरा मामला? जानें
    AI डिटेक्‍शन टूल अब लोगों की नौकरी खा रहे हैं! पाकिस्‍तान में एक कंटेंट राइटर को जॉब इंटरव्‍यू से सिर्फ इसलिए रिजेक्‍ट कर दिया गया, क्‍योंकि एआई डिटेक्‍टर ने उनके ओरिज‍िनल काम को एआई जनरेटेड बता दिया। कंटेंट राइटर दामिशा इरफान ने अपने साथ हुए इस वाकये को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दामिशा ने बताया कि उनका कंटेंट ओरिजिनल था, फ‍िर भी ‘धोखेबाज’ AI टूल ने उसे रिजेक्‍ट कर दिया।
  • AI के क्षेत्र में भारत को आगे ले जाने के लिए बड़ा करार! एनविडिया और रिलायंस आए साथ
    आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत बड़ी छलांग लगाने को तैयार है। ग्लोबल कंपनी एनविडिया के प्रमुख जेनसेंग हुआंग और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान किया है कि दोनों कंपनियों ने भारत में एआई लाने के लिए एक एग्रीमेंट पर पहुंची हैं। यह घोषणा मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में की गई। ‘एनविडिया समिट इंडिया’ प्रोग्राम में यह ऐलान हुआ।
  • Deep Fake : इंडियन आइडल फेम अरुणिता को AI टूल से दिखाया प्रेग्‍नेंट, क्‍या होता है डीप फेक? जानें
    इंडियन आइडल फेम अरुणिता कांजीलाल डीप फेक का नया शिकार हैं। कई सेलिब्र‍िटीज को लेकर भ्रम फैला चुकी इस टेक्‍नॉलजी ने अब अरुणिता को लेकर भी एक नई मिसइन्‍फर्मेशन फैलाई है। अरुणिता की ऐसी तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह प्रेग्‍नेंट दिखाई दे रही हैं। एक तस्‍वीर में पवनदीप राजन भी दिख रहे हैं। पवनदीप और अरुणिता अच्‍छे दोस्‍त हैं, लेकिन तस्‍वीर में उन्‍हें कपल की तरह दिखाया जा रहा है।
  • भारत के पास हैं दो AI, पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, क्‍या समझाया? जानें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एनडीटीवी वर्ल्‍ड समिट की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम ने कहा कि हमारे पास डबल एआई है। उन्‍होंने बताया कि दुनिया के और हमारे पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तो है ही, लेकिन भारत के पास एक दूसरा एआई (एस्पिरेशनल इंडिया) भी है। जब एस्पिरेशनल इंडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की यात्रा होती है, तब विकास की गति तेज होना स्वाभाविक है।

Ai News In Hindi - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »