• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI के कारण पाकिस्‍तानी महिला को नहीं मिल पाई जॉब, क्‍या है पूरा मामला? जानें

AI के कारण पाकिस्‍तानी महिला को नहीं मिल पाई जॉब, क्‍या है पूरा मामला? जानें

पाकिस्‍तान में एक कंटेंट राइटर को जॉब इंटरव्‍यू से सिर्फ इसलिए रिजेक्‍ट कर दिया गया, क्‍योंकि एआई डिटेक्‍टर ने उनके ओरिज‍िनल काम को एआई जनरेटेड बता दिया।

AI के कारण पाकिस्‍तानी महिला को नहीं मिल पाई जॉब, क्‍या है पूरा मामला? जानें

रिक्रूटर भी एआई पर भरोसा कर गए और आवेदक को जॉब नहीं मिल पाई।

ख़ास बातें
  • ओरिजिनिल काम को एआई ने बताया नकली
  • पाकिस्‍तानी महिला को नहीं मिल पाई जॉब
  • सोशल मीडिया पर साझा किया दुख
विज्ञापन
AI डिटेक्‍शन टूल अब लोगों की नौकरी खा रहे हैं! पाकिस्‍तान में एक कंटेंट राइटर को जॉब इंटरव्‍यू से सिर्फ इसलिए रिजेक्‍ट कर दिया गया, क्‍योंकि एआई डिटेक्‍टर ने उनके ओरिज‍िनल काम को एआई जनरेटेड बता दिया। हैरानी की बात है कि रिक्रूटर भी एआई पर भरोसा कर गए और आवेदक को जॉब नहीं मिल पाई। कंटेंट राइटर दामिशा इरफान ने अपने साथ हुए इस वाकये को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दामिशा ने लिंक्‍डइन पर बताया कि उनका कंटेंट ओरिजिनल था, फ‍िर भी ‘धोखेबाज' AI टूल ने उसे रिजेक्‍ट कर दिया। 

उन्‍होंने कहा कि एआई टूल, आज भी ओरिजिनल ह्यूमन क्र‍िएटिवि‍टी और एआई जनरेटेड टेक्‍स्‍ट के बीच फर्क नहीं कर पाते। उन्‍होंने सवाल पूछा कि क्‍या हम फॉल्‍टी तकनीक के कारण टैलंट को खो रहे हैं। दोषपूर्ण तकनीक के कारण प्रतिभा खो रहे हैं?

जाहिर तौर पर दामिशा ने ऐसे एआई टूल्‍स के इस्‍तेमाल पर सवाल उठाया है। उनकी पोस्‍ट काफी सुर्खियां बटोर रही है और इससे यह सवाल भी खड़ा हुआ है कि क्‍या जॉब इंटरव्‍यू के दौरान इस तरह के टूल इस्‍तेमाल किए जाने चाहिए। दामिशा के जैसा ही अनुभव कई और लोगों ने भी किया है। उन्‍होंने अपने हालात को पोस्‍ट में बयां किया है। 

पहले भी ऐसे मामले देखे गए हैं, जिनमें एआई टूल डिटेक्‍टर, ओरिजिनल कंटेंट और एआई कंटेंट के बीच फर्क नहीं कर पाए। अक्‍सर देखा गया है कि हाई-क्‍वॉलिटी कंटेंट को कई बार एआई जनरेटेड कंटेंट मान लिया जाता है। इस वजह से जॉब इंटरव्‍यू के दौरान लोगों को मुश्किलें आती हैं। 

दामिशा के पोस्‍ट पर एक यूजर ने लिखा कि उन्‍होंने हाल ही में AI की थोड़ी मदद से कुछ कंटेंट बनाया था। बाद में एआई ने अपनी लिखी लाइनों को ही ह्यूमन जनरेटेड बता दिया। और जो लाइनें उन्‍होंने लिखी थीं, उन्‍हें एआई जनरेटेड बताया। बहरहाल, दामिशा का मामला इंटरनेट पर सुर्खियां बना हुआ है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »