• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • अब लिखकर बन जाएगा Video! एडोब ने पेश किया Firefly AI का वीडियो मॉडल, जानें

अब लिखकर बन जाएगा Video! एडोब ने पेश किया Firefly AI का वीडियो मॉडल, जानें

सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब (Adobe) ने एआई की क्षमताओं वाला नया फायरफ्लाई वीडियो मॉडल (Firefly) पेश किया है।

अब लिखकर बन जाएगा Video! एडोब ने पेश किया Firefly AI का वीडियो मॉडल, जानें

यूजर्स, टेक्‍स्‍ट प्रॉम्‍प्‍ट्स या इमेजेस का रेफरेंस देकर फुटेज जनरेट कर पाएंगे।

ख़ास बातें
  • Adobe ने Firefly का वीडियो मॉडल पेश किया
  • इस साल के आखिर में आएगा इसका बीटा वर्जन
  • टेक्‍स्‍ट से वीडियो समेत कई खूबियों से होगा पैक
विज्ञापन
जानी-मानी सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब (Adobe) ने एआई की क्षमताओं वाला नया फायरफ्लाई वीडियो मॉडल (Firefly) पेश किया है। दावा है कि इसकी मदद से टेक्‍स्‍ट से वीडियो बनाया जा सकेगा। यह टूल मुख्‍यरूप से एडोब प्रीमियर प्रो (Adobe Premiere Pro) और बाकी वीडियो टूल्‍स में एडिटिंग में मददगार होगा। पिछले साल मार्च में कंपनी ने पहली बाद Firefly AI को लॉन्च किया था। जिसने इमेजिंग, डिजाइन आदि में अपनी काबिलियत दिखाई। इस मॉडल को एडोब के क्र‍िएटिव क्‍लाउड, एक्‍सप्रेस टूल्‍स, फोटोशॉप आदि में इंटीग्रेट किया गया है। 

फोटो एडिट‍िंग में इसका इस्‍तेमाल शुरू होने के बाद अब Firefly AI का वीडियो मॉडल डेवलप हुआ है। एडोब का कहना है कि Firefly AI के वीडियो मॉडल को क्र‍िएटर्स के हिसाब से बनाया गया है। यह टाइमलाइन में गैप भरने, फुटेज में नए एलीमेंट जोड़ने में मददगार होगा। 

इन दिनों शॉर्ट वीडियोज की डिमांड बढ़ रही है और ऐसा कंटेंट तैयार करने में Firefly AI का वीडियो मॉडल कारगर हो सकता है। यह एआई की मदद से फटाफट से कलर करेक्‍शन कर देता है। विजुअल इफेक्‍ट्स जनरेट कर सकता है। एनीमेशन तैयार कर सकता है और ऑडियो मिक्सिंग की काबिलियत भी इसमें है। टूल की मदद से अनवॉन्‍टेंड ऑब्‍जेक्‍ट हटाने, स्‍मूद जंप कट लगाने आदि में मदद मिलेगी। 

इस वीडियो मॉडल में “टेक्स्ट-टू-वीडियो” फीचर को भी शामिल किया गया है। यूजर्स, टेक्‍स्‍ट प्रॉम्‍प्‍ट्स या इमेजेस का रेफरेंस देकर फुटेज जनरेट कर पाएंगे। दावा है कि यह दो मिनट में प्‍लांट्स, एनिमल्‍स आदि के वीडियोज जनरेट कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार एआई से जनरेट होने वाले वीडियो अधिकतम 5 सेकंड के होंगे। 

एडोब का फायरफ्लाई वीडियो मॉडल अभी लॉन्‍च नहीं हुआ है। सिर्फ इसकी झलक दिखाई गई है और कंपनी ने प्रमुख फीचर्स पर बात की है। यह इस साल के आखिर में बीटा वर्जन के साथ दस्‍तक देगा। यूजर्स कंपनी की वेबसाइट पर जाकर विशलिस्‍ट के लिए साइन-अप कर सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »