Ai News

Ai News - ख़बरें

  • Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
    Honor X9e Pro का लॉन्च कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के तौर पर कंफर्म कर दिया है। फोन मार्केट में 24 सितंबर को दस्तक देगा। फोन का डिजाइन देखें तो इसमें रियर में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा दिया गया है। जिसमें 108MP मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसमें AI VISION CAMERA मिलने वाला है।
  • रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Smart Camera 5 Pro Full-Color Night Vision लॉन्च किया है। कंपनी का यह पहला कैमरा है जो कम रोशनी और रात में भी रंगीन वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए बनाया गया है। इसमें 8MP और 4MP के डुअल कैमरा सेंसर दिए गए हैं, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। कैमरे में लोकल AI चिप भी है, जो लोगों और पालतू जानवरों की पहचान डिवाइस पर ही कर सकती है। इसके अलावा 360 डिग्री हॉरिजेंटल और 174 डिग्री वर्टिकल कवरेज, Wi-Fi 6, टू-वे वॉयस और प्राइवेसी फीचर्स मिलते हैं। क्राउडफंडिंग में इसकी कीमत 429 युआन रखी गई है।
  • ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
    Primebook ने भारत में अपना नया लैपटॉप Primebook 3 Max लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹35,990 रखी गई है। लैपटॉप में MediaTek Genio 720 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR5 RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 15.6 इंच का Full HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। पावर के लिए 60.3Wh बैटरी है, जो कंपनी के मुताबिक 12 घंटे तक चल सकती है। Primebook 3 Max में PrimeOS के साथ कई AI और प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
    Xiaomi 18 Pro सिंतबर में लॉन्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। Weibo पर Xiaomi ने फोन के रियर लुक को टीज किया है। ब्रांड ने “Generating” शब्द पर फोकस किया है। कयास है कि फोन के रियर डिस्प्ले पर रोचक फीचर मिल सकता है जो AI कंटेंट (AI generated content) भी दिखा सकता है।
  • Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
    Lava Virat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। फोन को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। इसमें 6.67 इंच का FHD+ 120Hz 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में एक Mini Display भी मिलेगा, जिस पर नोटिफिकेशन, बैटरी लेवल और टाइम जैसी जानकारी देखी जा सकेगी। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 50MP Sony कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।
  • AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
    OpenAI CEO Sam Altman ने AI के तेजी से हो रहे डेवलपमेंट को लेकर सावधानी बरतने की बात कही है। उन्होंने कहा कि AI मॉडल्स की क्षमता जिस तेजी से बढ़ रही है, उसके साथ सुरक्षा और निगरानी के उपायों को भी आगे बढ़ाना जरूरी है। Altman ने साफ किया कि AI के विकास की रफ्तार कम करने का मतलब इसे पूरी तरह रोकना नहीं है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर कंपनियों को विकास की गति कम करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिस्पर्धा का दबाव AI कंपनियों को लापरवाही करने का कारण नहीं बनना चाहिए। Altman ने इंसानों के AI पर नियंत्रण खोने और इसकी ताकत किसी एक समूह के हाथ में जाने को बड़ा खतरा बताया है।
  • Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
    Vivo Y600i और Y600i AI Edition को लेटेस्ट सर्टिफिकेशन मिला है। दोनों ही फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन में नजर आए हैं। यहां पर इनकी फास्ट चार्जिंग क्षमता का खुलासा होता है। 3C सर्टिफिकेशन बताता है कि फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। Vivo V2617A मॉडल नम्बर के साथ इसे 5G डिजिटल मोबाइल फोन के रूप में लिस्ट किया गया है।
  • Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
    Zomato, Swiggy ही नहीं, Jio भी यूजर्स के लिए फूड डिलीवरी कर रही है! JioMeals पर यूजर्स को खाना ऑर्डर करने में कहीं ज्यादा सहूलियत मिलती है। इसमें यूजर अपनी डिश में पसंद की कस्टमाइजेशन कर सकते हैं। रेस्टोरेंट के रेट में ही खाना आता है, और उसकी रियल टाइम ट्रैकिंग भी होती है।
  • AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
    अमेरिका के कैलिफोर्निया में Google Gemini से हाइकिंग प्लान बनाना तीन हाइकर्स को भारी पड़ गया। Mount Shasta पर चढ़ाई के लिए निकले तीन नौसिखिए हाइकर्स ने Gemini से Route, खाने और पानी की तैयारी को लेकर सलाह ली थी। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें करीब 8 घंटे की चढ़ाई के हिसाब से तैयारी करने की सलाह मिली, लेकिन समिट तक पहुंचने में काफी ज्यादा समय लग गया। तीनों शाम करीब 7 बजे समिट पहुंचे और अंधेरे में वापस उतरते समय रास्ता भटककर मड क्रीक कैन्यन में फंस गए। एक हाइकर के घुटने में चोट भी लगी। अगले दिन फॉरेस्ट रेंजर्स और रेस्क्यू टीम ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
  • Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
    Motorola ने IFA 2026 में अपनी नई Moto Watch Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसमें 46mm स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ 1.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्मार्टवॉच में Wear OS 6, LTE eSIM, डुअल-बैंड GPS और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें Google Gemini और Motorola Qira AI असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए कंपनी ने Polar के साथ साझेदारी की है। वॉच में 550mAh बैटरी है, जो Always-On Display बंद रखने पर 2 दिन तक चल सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत 349.99 डॉलर है।
  • GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
    OpenAI ने अपना नया फ्लैगशिप AI मॉडल GPT-6 Astra लॉन्च कर दिया है। Sam Altman की कंपनी ने गुरुवार, 3 सितंबर को यह नया AI मॉडल पेश किया है। कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट और संरेखित (aligned) मॉडल बताया है।
  • AI वाला फोन खरीद लिया? अब ये 10 फीचर्स जरूर आजमाना, कई काम चुटकियों में होंगे
    आजकल स्मार्टफोन में AI के कई फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इनमें से सभी फीचर हर यूजर के लिए जरूरी नहीं होते। Circle to Search, AI फोटो एडिटिंग, आवाज को टेक्स्ट में बदलना, नोट्स का सारांश, लाइव ट्रांसलेशन, AI Writing Assist, कॉल स्क्रीनिंग और AI असिस्टेंट जैसे फीचर्स रोजमर्रा के काम को आसान बना सकते हैं। इनकी मदद से फोटो एडिट करने, जानकारी खोजने, लंबी बातचीत समझने और फोन पर होने वाले कई छोटे कामों में समय बच सकता है। इस आर्टिकल में जानिए स्मार्टफोन के 10 ऐसे AI फीचर्स कौन-से हैं जो वास्तव में काम के हैं और किन फीचर्स की जरूरत हर यूजर को नहीं पड़ेगी।
  • हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
    भारत की गेमिंग हार्डवेयर कंपनी ARC ने Qualcomm Technologies के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। दोनों कंपनियां भारत और दूसरे उभरते बाजारों के लिए नए गेमिंग डिवाइस तैयार करेंगी। इस साझेदारी के तहत ARC X1 Gaming Handheld भी शामिल है। कंपनी के मुताबिक, नए डिवाइस में Qualcomm की कंप्यूटिंग, ग्राफिक्स, AI और वायरलेस कनेक्टिविटी से जुड़ी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। ARC का फोकस पोर्टेबल गेमिंग हार्डवेयर पर है, जिसमें परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और तापमान के बीच संतुलन रखने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, ARC ने अभी X1 की कीमत, चिपसेट, डिस्प्ले या लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है।
  • AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
    ChatGPT और दूसरे AI चैटबॉट्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच एक नई रिसर्च में इंसानों के व्यवहार पर संभावित असर को लेकर सवाल उठाया गया है। रिसर्चर्स के मुताबिक, AI के साथ लगातार बातचीत करने पर इंसान अनजाने में उसके बातचीत करने के तरीके को अपनाने लग सकते हैं। इस संभावित स्थिति को 'रोबोटॉइड ह्यूमैननेस' नाम दिया गया है। रिसर्च में यह भी बताया गया है कि AI से मिलने वाला लगातार फीडबैक किसी व्यक्ति के खुद को देखने के नजरिए को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, यह अभी एक सैद्धांतिक मॉडल है और इसके असर को साबित करने के लिए आगे एक्सपेरिमेंट की जरूरत है।
  • Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
    Meta ने Instagram पर AI प्रोफाइल्स के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने प्रोफाइल की पहचान और पारदर्शिता को लेकर कंपनी गंभीर हो गई है। कंपनी का कहना है कि ऑडियंस को साफ-साफ पता चलना चाहिए कि प्रोफाइल में दिख रहा व्यक्ति रियल है या फिर AI से बनाया गया है।

Ai News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »