Ai Chip

Ai Chip - ख़बरें

  • IBM ने पेश की दुनिया की पहली सब-1 नैनोमीटर चिप! AI को मिलेगी नई उड़ान ...
    अमेरिकी टेक कंपनी IBM ने अपनी सब-1 नैनोमीटर (Nm) चिप दुनिया के सामने पेश कर दी है। सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए एक बड़ी खबर है। चिप 0.7 नैनोमीटर (7 एंग्स्ट्रॉम) प्रोसेस नोड पर आधारित है। कंपनी का कहना है कि यह चिप एटॉमिक स्केल पर भी बेहतर प्रदर्शन और एनर्जी एफिशिएंसी को बनाए रखने में सक्षम है। चिप में करीबन 100 अरब ट्रांजिस्टर हैं, जबकि इसका साइज एक इंसानी नाखून जितना है।
  • iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
    Apple ने अभी iPhone 18 Pro सीरीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मॉडल्स में A20 Pro चिप, 12GB RAM, नई LTPO Plus OLED डिस्प्ले और बेहतर AI फीचर्स मिल सकते हैं। Apple Siri को भी बड़े AI अपग्रेड के साथ पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा कैमरे में Variable Aperture सिस्टम, बड़ा बैटरी पैक और नया C2 Modem मिलने की चर्चा है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि कीमत में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
  • अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
    चीन को पाबंदी का दायरा बढ़ाने के अमेरिका के फैसले से बड़ा झटका लग सकता है। इससे चीन के बाहर बिजनेस के जरिए AI से जुड़े हार्डवेयर को हासिल करना चाइनीज कंपनियों के लिए मुश्किल हो जाएगा। अमेरिका में आशंका थी कि एक्सपोर्ट पर नियंत्रण के बावजूद चाइनीज कंपनियां अपनी विदेशी सब्सिडियरीज के जरिए एडवांस्ड AI प्रोसेसर्स खरीद सकती हैं।
  • बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!
    Samsung Electronics ने अपने चिप डिवीजन कर्मचारियों के साथ बोनस विवाद पर अस्थायी समझौता किया है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को औसतन 513 मिलियन वॉन यानी करीब 2.8 करोड़ रुपये तक बोनस मिल सकता है। कर्मचारियों की मांग थी कि बोनस सीधे कंपनी के मुनाफे से जुड़ा हो। Reuters के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया था कि संभावित हड़ताल को लेकर दक्षिण कोरिया सरकार को भी दखल देना पड़ा। अब कंपनी ऑपरेटिंग प्रॉफिट का 10.5 प्रतिशत हिस्सा बोनस के रूप में देने को तैयार हुई है।
  • सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
    मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में Samsung का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू KRW 133.9 लाख करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट KRW 57.2 लाख करोड़ (लगभग 3,00,000 करोड़ रुपये) का रहा है। कंपनी की ग्रोथ में डिवाइस सॉल्यूशंस (DS) डिविजन, विशेषतौर पर मेमोरी कंपोनेंट्स के बिजनेस का बड़ा योगदान है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी डिमांड के बढ़ने और तकनीकी विशेषज्ञता का कंपनी को फायदा मिल रहा है।
  • दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
    Neuralink के N1 ब्रेन इम्प्लांट का इस्तेमाल करने वाले एक पैरालाइज्ड मरीज ने 100 दिन बाद अपने अनुभव साझा किए हैं। Jon L. Noble नाम के इस मरीज के मुताबिक वह अब अपने दिमाग की मदद से कंप्यूटर कंट्रोल कर पा रहे हैं। सर्जरी के कुछ हफ्तों बाद ही उन्होंने कर्सर कंट्रोल, टाइपिंग और यहां तक कि गेमिंग भी शुरू कर दी। कंपनी के मुताबिक यह टेक्नोलॉजी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस पर आधारित है, जो भविष्य में दिव्यांग लोगों के लिए नई संभावनाएं खोल सकती है। हालांकि इसके लंबे समय के असर पर अभी और रिसर्च की जरूरत है।
  • Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!
    टेस्ला के सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर सहित ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम्स में AI चिप्स का इस्तेमाल किया जाता है। पिछले वर्ष मस्क ने बताया था, "हमें टेस्ला की Terafab यूनिट शुरू करनी होगी। यह यूनिट काफी बड़ी हो सकती है। हमें चिप्स की जितनी वॉल्यूम की जरूरत है उसे हासिल करने के लिए मुझे कोई रास्ता नहीं दिखता।"
  • Google कर्मचारी ने चुराई AI टेक्नोलॉजी, चीनी फर्म को देने के लिए, अब जाना पड़ेगा जेल
    Google के पूर्व कर्मचारी लिनवेई डिंग पर सैन फ्रांसिस्को की फेडरल कोर्ट में तीन घंटे की प्रक्रिया के बाद 12 मेंबर की जूरी ने मिलकर बिजनेस सीक्रेट की चोरी के सभी 7 मामलों और चीनी सरकार को लाभ पहुंचाने के लिए आर्थिक जासूसी के सभी 7 मामलों में दोषी ठहराया गया है। यह फैसला कैलिफोर्निया नोर्थ के अमेरिकी जिला न्यायालय में 15 दिनों से ज्यादा तक चले क्रिमिनल ट्रायल के बाद आया है।
  • iPhone 18 Pro Max, OLED MacBook, iPhone 17e लॉन्च के साथ Apple 2026 में करेगी धमाका!
    Apple नए साल 2026 में मार्केट के अंदर बड़ी हलचल पैदा करने की तैयारी में है। कारण है कि कंपनी 2026 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इसी के चलते Apple अपने नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स मार्केट में पेश कर सकती है। Cupertino बेस्ड टेक दिग्गज की ओर से अपनी 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर iPhone 17e समेत कई प्रोडक्ट्स साल की शुरुआत में मार्केट में पेश किए जा सकते हैं।
  • चश्मे से होगी पार्किंग टिकट की पेमेंट, Xiaomi ने कई नए फीचर्स के साथ रिलीज किया अपडेट
    Xiaomi ने AI Glasses के लिए Pioneer Experience Beta Program शुरू किया है, जिसमें 200 यूजर्स को वॉयस पार्किंग पेमेंट, नई चार्जिंग सेटिंग्स और सिस्टम फिक्सेज का जल्दी एक्सेस मिलेगा। जून में लॉन्च हुए इन ग्लासेस में 12MP कैमरा, AR1 चिप, ट्रांसलेशन, स्मार्ट-कंट्रोल और इलेक्ट्रोक्रोमिक लेंस जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
  • कबूतरों में लगा दी चिप! ड्रोन की तरह होंगे रिमोट से कंट्रोल
    रूसी कंपनी Neiry ने कबूतरों को ड्रोन की तरह इस्तेमाल करने का सफल टेस्ट किया है। इन कबूतरों के दिमाग में इलेक्ट्रॉड फिट किए गए जो कि उनकी पीठ पर लगी कंट्रोल यूनिट से जुड़े हुए थे। यह कंट्रोल यूनिट पूरी तरह से सोलर पावर पर चलती है। यानी कबूतर हवा में उड़ेंगे और सूर्य की रोशनी से कंट्रोल यूनिट को पावर मिलती रहेगी। इस चिप से वैज्ञानिक उनकी दिशा को कंट्रोल कर सकते हैं। यानी कबूतरों का रिमोट कंट्रोल अब इंसानों के हाथ में होगा
  • मेमोरी चिप्स की कॉस्ट बढ़ने से जल्द महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन्स
    दक्षिण कोरिया की सैमसंग जैसी मेमोरी चिप्स बनाने वाली कुछ बड़ी कंपनियों ने स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स के फैब्रिकेशन को घटाया है और डेटा सेंटर्स से जुड़े DDR चिप्स को बनाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इससे स्मार्टफोन्स के मेमोरी चिप्स की सप्लाई में कमी हो गई है और इन चिप्स के प्राइस बढ़ गए हैं।
  • 1 सेकंड में डाउनलोड होंगी कई मूवीज! चीन ने बनाया 6G चिप, मिलेगी 100Gbps स्पीड
    चीनी वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला ऑल-फ्रीक्वेंसी 6G चिप पेश किया है, जो 0.5GHz से 115GHz स्पेक्ट्रम को सपोर्ट करता है। यह छोटा सा चिप 100Gbps से ज्यादा स्पीड देने में सक्षम है। इसके जरिए न सिर्फ हाई-स्पीड इंटरनेट बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। रिसर्चर्स का मानना है कि यह तकनीक AI, वर्चुअल रियलिटी, ड्रोन और सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसे कई भविष्य के एप्लीकेशन्स को नया आयाम देगी।
  • AI सुपरपावर रैंकिंग में अमेरिका टॉप पर, लेकिन भारत ने चीन को पछाड़ा
    भारत ने 2025 की TRG AI Ranking में बड़ा उलटफेर करते हुए चीन को पछाड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया 6th स्थान पर पहुंच गया, जबकि चीन 7th पर खिसक गया। अमेरिका, UAE और सऊदी टॉप-3 में रहे। TRG ने 746 AI clusters के डेटा, कंप्यूट पावर (H100 equivalents), पावर कैपेसिटी, AI वर्कफोर्स और गवर्नमेंट रेडीनेस को आधार बनाकर यह रैंकिंग तैयार की। इंडिया के पास 1.2M H100 equivalents की कंप्यूटिंग पावर और 8 क्लस्टर्स हैं, जबकि चीन के पास 230 clusters और ज्यादा चिप्स होने के बावजूद केवल 400K पावर है।
  • Apple के AirPods, Apple Watch होंगे सुपर स्मार्ट! AI कैमरा से मिलेंगे ये चौंकाने वाले फीचर्स
    Apple अपने वियरेबल्स जैसे AirPods और Apple Watch के नए वर्जन तैयार कर रही है। ये नए वर्जन पहले से बेहद स्मार्ट होने वाले हैं। दरअसल Apple ने एक नई चिप लगभग तैयार कर ली है जिसे Nevis कोडनेम दिया गया है। इसे कंपनी अपनी नई Apple Watch में इस्तेमाल करेगी। एक और चिप को Glennie कोडनेम दिया गया है। इस चिप को कंपनी नए AirPods में इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »