Ai Assistant

Ai Assistant - ख़बरें

  • चीन ने बना दिया 'घर संभालने वाला' AI रोबोट, इंसानों जैसे करेगा काम, बातें भी करेगा!
    चीनी कंपनी GigaBrain ने Wuhan में अपना पहला जनरल-पर्पज घरेलू रोबोट Shiguang S1 लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह रोबोट घर के रोजमर्रा के काम जैसे कपड़े फोल्ड करना, खाना बनाना और टेबल साफ करना कर सकता है। इसके अलावा यह बुजुर्ग लोगों से बातचीत और उनकी मदद भी कर सकता है। Shiguang S1 में कंपनी का खुद का एम्बॉडीड इंटेलिजेंस मॉडल दिया गया है, जिसकी मदद से यह अलग-अलग घरेलू माहौल को समझ सकता है और नए टास्क्स सीख सकता है। सुरक्षा के लिए इसमें ऐसा सिस्टम दिया गया है जो इंसान या पालतू जानवर से टकराने पर तुरंत रुक जाता है।
  • Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
    Amazon ने “Alexa for Shopping” नाम का नया AI शॉपिंग असिस्टेंट पेश किया है, जो यूजर्स को ज्यादा पर्सनल और बातचीत जैसी शॉपिंग सुविधा देगा। कंपनी के मुताबिक यह फीचर यूजर्स की शॉपिंग हिस्ट्री, पसंद और खरीदारी की आदतों को समझकर प्रोडक्ट सुझाव देगा। यूजर्स नेचुरल भाषा में सवाल पूछ सकेंगे, प्रोडक्ट तुलना कर सकेंगे और कीमत कम होने पर नोटिफिकेशन भी पा सकेंगे। इसके अलावा AI ऑटोमैटिक ग्रॉसरी री-ऑर्डर, कार्ट मैनेजमेंट और दूसरे रिटेलर्स से खरीदारी जैसे काम भी कर सकेगा। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में रोलआउट किया जा रहा है।
  • Android को पर्सनल AI एजेंट बनाने की तैयारी में Google, आपकी पूरी डिजिटल लाइफ संभालेगा!
    Google कथित तौर पर Gemini AI को एक नए AI एजेंट सिस्टम में बदलने पर काम कर रहा है, जिसका इंटरनल नाम “Remy” बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह AI यूजर्स की तरफ से कई काम खुद पूरा कर सकेगा। इसमें ऑनलाइन खरीदारी, डॉक्युमेंट भेजना, दूसरे लोगों से बातचीत और scheduled tasks संभालना शामिल हो सकता है। Gemini के Personal Intelligence फीचर्स पहले से Gmail और Google Photos जैसी सेवाओं से जानकारी लेकर जवाब तैयार करते हैं। माना जा रहा है कि नया सिस्टम इन्हीं personal context डेटा का इस्तेमाल करके यूजर की लाइफ को ज्यादा ऑटोमेटेड बनाने की कोशिश करेगा।
  • TV में 8MP कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट, Huawei ने लॉन्च किया S7 Mini LED टेलीविजन, जानें कीमत
    Huawei ने नई Smart Screen S7 TV सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 55-इंच से लेकर 98-इंच तक के मॉडल शामिल हैं। नई TV लाइनअप में 4K MiniLED डिस्प्ले, HarmonyOS 4.3 और Honghu चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 55-इंच से 85-इंच मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिसे 300Hz तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 98-इंच मॉडल में 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। TVs में 8MP कैमरा, AI फीचर्स, Xiaoyi Voice Assistant और HDMI 2.1 सपोर्ट भी मिलता है।
  • Adobe ने लॉन्च किया Firefly AI Assistant, क्रिएटर के एक बार कहने पर करके देगा फोटो, वीडियो, एडिटिंग और बहुत कुछ!
    Adobe Firefly AI Assistant का बीटा वर्जन कंपनी ने लॉन्च कर दिया गया है। डिजिटल क्रिएटर्स के लिए यह बहुत ही उपयोगी साबित होने वाला है। यूजर केवल टेक्स्ट निर्देश देकर इससे काम करवा सकते हैं। इसके आने से इनपुट की जरूरत बहुत हद तक कम हो जाएगी। फायदा यह होगा कि यूजर जटिल क्रिएटिव वर्क भी एक टेक्स्ट की मदद से कर सकेंगे। 
  • Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
    Elon Musk X प्लेटफॉर्म को 'सुपर ऐप' बनाने की दिशा में X Money नाम की नई पेमेंट और बैंकिंग सर्विस लाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर में peer-to-peer ट्रांसफर, डेबिट कार्ड और AI बेस्ड खर्च ट्रैकिंग जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। इसका मकसद यूजर्स को एक ही ऐप में फाइनेंशियल सर्विसेज देना बताया जा रहा है। हालांकि लॉन्च से पहले रेगुलेटरी अप्रूवल और लाइसेंसिंग जैसी चुनौतियां सामने हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि X खुद को बैंकिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर कितना स्थापित कर पाता है।
  • Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
    Amazon ने भारत में AI Store लॉन्च किया है, जो AI-पावर्ड डिवाइसेस को खोजने और समझने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और वियरेबल्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह स्टोर यूजर्स को टेक्निकल जानकारी के बजाय AI फीचर्स के रियल लाइफ फायदे समझाने पर फोकस करता है। इसके अलावा Amazon ने Rufus AI असिस्टेंट, Lens सर्च और AR “view in your room” जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे शॉपिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
  • AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
    BLS International ने Spain–Ireland वीजा मिशन के लिए AI पावर्ड VoiceBot लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम 24x7 काम करेगा और वीजा से जुड़े सवालों के रियल टाइम जवाब देगा। VoiceBot 15 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है और डॉक्युमेंटेशन से लेकर कांसुलर सर्विस तक जानकारी देने में सक्षम है। यह Azure ML आधारित मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और मौजूदा सिस्टम से API के जरिए इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी इसे आगे ग्लोबल स्तर पर रोलआउट करने की योजना बना रही है।
  • अब AI से बातचीत करके बनेगा ट्रिप प्लान, MakeMyTrip और OpenAI ने मिलाया हाथ
    MakeMyTrip ने OpenAI के साथ सहयोग की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनी अपने ऐप में AI आधारित ट्रैवल डिस्कवरी को मजबूत करेगी। OpenAI के API के इंटीग्रेशन से यूजर्स बातचीत के जरिए ट्रिप प्लानिंग से सीधे बुकिंग तक पहुंच सकेंगे। कंपनी का Myra GenAI असिस्टेंट पहले ही रोजाना 50,000 से अधिक बातचीत संभाल रहा है और कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। MakeMyTrip का कहना है कि यह साझेदारी यूजर के इरादे को समझकर उसे स्ट्रक्चर्ड और बुकिंग-रेडी विकल्पों में बदलने में मदद करेगी।
  • Google Gemini मंगाएगा खाना, कैब भी करेगा बुक, बिना फोन को हाथ लगाए!
    Google Gemini जल्द ही ऐसी क्षमता के साथ आ सकता है जिससे वह आपके लिए एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम कर सकता है। यह असिस्टेंट ऐसा होगा जो आपके लिए रोजमर्रा के काम भी कर लिया करेगा, बिना आपसे सवाल किए। गूगल में जल्द ही एक ऑटोमेशन फीचर आने की खबर सामने आ रही है। इसके आने से आपकी स्क्रीन आपके साथ वार्तालाप करना शुरू कर देगी।
  • Amazon ने Alexa+ का वेब वर्जन कर दिया लॉन्च, जानें यूजर्स को मिलेंगे कैसे फीचर्स
    Alexa+ सिर्फ जानकारी प्रदान नहीं करता, बल्कि इसे एक्शन लेने के लिए डिजाइन किया गया है। यह यूजर्स को अनगिनत टास्क को पूरा करने में मदद कर सकता है, जिसमें टू-डू लिस्ट मैनेज करना, आपके फैमिली कैलेंडर को अपडेट करना, आपके स्मार्ट होम को कंट्रोल करना, रिजर्वेशन करना और भी बहुत कुछ शामिल है। Amazon ने एआई का उपयोग करके Alexa को भी अपग्रेड किया है।
  • Realme Buds Air 8 TWS ईयरफोन्स Rs 3,799 में लॉन्च, 58 घंटे की बैटरी के साथ Hi-Res ऑडियो!
    Realme ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स Realme Buds Air 8 लॉन्च कर दिए हैं। इनमें 11mm + 6mm का डुअल-ड्राइवर सेटअप, 55dB तक Active Noise Cancellation और Hi-Res Audio के साथ LHDC 5.0 सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, ये ईयरबड्स ANC ऑफ होने पर 58 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। Realme Buds Air 8 में 3D Spatial Audio, AI Live Translator और Google Gemini पर बेस्ड AI Voice Assistant 2.0 जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इनकी इफेक्टिव कीमत 3,599 रुपये है।
  • आ रहा भारत का पहला AI कॉल एसिस्टेंट, अंजान लोगों से खुद करेगा बात, जरूरी होने पर आपको देगा जानकारी
    EqualAI सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। Equal का एआई कॉल एसिस्टेंट एक फ्री सर्विस होगी। जबकि ऐप के अन्य फीचर पेमेंट/मेंबरशिप के आधार पर उपलब्ध होंगे। Equal के फाउंडर और सीईओ केशव रेड्डी ने बताया कि कंपनी मार्च 2026 तक डेली 10 लाख यूजर्स तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। EqualAI कॉल का जवाब देता है और जरूरी, अति आवश्यक या प्रासंगिक हो तो यूजर तक पहुंचा देता है।
  • Apple ने बताई iOS 26 और watchOS 26 की रिलीज डेट: यहां देखें सपोर्टेड डिवाइस की पूरी लिस्ट
    Apple ने अपने 'Awe Dropping' इवेंट 2025 में न सिर्फ iPhone 17 सीरीज, Watch Series 11 और AirPods Pro 3 लॉन्च किए, बल्कि iOS 26 और watchOS 26 की रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी। दोनों अपडेट्स 15 सितंबर 2025 से रोलआउट होंगे। iOS 26 में नया Liquid Glass डिजाइन, Apple Intelligence फीचर्स, Live Translation और iPhone मिररिंग जैसे बड़े अपग्रेड शामिल हैं। वहीं watchOS 26, नए वॉच फेसेज, AI-पावर्ड Call Screening, Hold Assist और स्मार्ट जेस्चर्स के साथ यूजर्स का अनुभव और बेहतर बनाएगा। अपडेट्स iPhone 11 सीरीज व नए मॉडल्स और Apple Watch Series 6 व उसके बाद के मॉडल्स पर उपलब्ध होंगे।
  • iQOO Z10R में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
    iQOO Z10R में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 का इस्तेमाल होगा। यह Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलेगा। iQOO का दावा है कि यह देश में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा। इसकी 5,700 mAh की बैटरी बायपास चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े AI Note Assist जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Ai Assistant - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »