• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI Girlfriend: कौन होती है ये वर्चुअल गर्लफ्रेंड? कितनी बड़ी है AI Dating की दुनिया? जानें सब कुछ...

AI Girlfriend: कौन होती है ये वर्चुअल गर्लफ्रेंड? कितनी बड़ी है AI-Dating की दुनिया? जानें सब कुछ...

अब डेटिंग में भी AI की एंट्री हो चुकी है और इसकी खासियत यह है कि यहां आपको चंद सेकंड में वर्चुअल पार्टनर मिल जाता है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

AI Girlfriend: कौन होती है ये वर्चुअल गर्लफ्रेंड? कितनी बड़ी है AI-Dating की दुनिया? जानें सब कुछ...

Photo Credit: Unsplash/ Maximalfocus

ख़ास बातें
  • AI-पार्टनर एडवांस एल्गोरिदम के साथ प्रोग्राम किए गए चैटबॉट होते हैं
  • एआई यूजर की पसंद और बात करने के तरीके को मशीन-लर्निंग के जरिए सीखता है
  • प्लेटफॉर्म पर AI-जनरेटेड लड़कियों के साथ-साथ AI बॉयफ्रेंड्स भी मिलते हैं
विज्ञापन
क्या आपके साथ ऐसा हुआ है कि लंबे समय तक बिना रुके डेटिंग प्रोफाइलों को राइट स्वाइप किया, लेकिन कनेक्शन नहीं बना? एआई डेटिंग (AI Dating), विशेष रूप से एआई गर्लफ्रेंड (AI Girlfriend) अब पार्टनर की तलाश में लोगों के लिए एक नए ऑप्शन के रूप में उभर रही हैं। जी हां, अब डेटिंग में भी AI की एंट्री हो चुकी है और इसकी खासियत यह है कि यहां आपको चंद सेकंड में वर्चुअल पार्टनर मिल जाता है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं। लेकिन वास्तव में AI गर्लफ्रेंड क्या हैं, और यह डिजिटल डेटिंग दुनिया कैसे काम करती है? चलिए जानते हैं।
 

क्या है AI गर्लफ्रेंड?

AI गर्लफ्रेंड मानव वार्तालाप और इंटरैक्शन को हूबहू नकल करने के लिए एडवांस एल्गोरिदम के साथ प्रोग्राम किए गए चैटबॉट हैं। ये वर्चुअल पार्टनर किसी असल व्यक्ति के साथ टेक्स्ट-बेस्ड या वॉयस चैट के जरिए जुड़ते हैं, उन्हें इमोशनल सपोर्ट देते हैं, फ्लर्टिंग करते हैं या यहां तक ​​​​कि रोल-प्लेइंग भी कर सकते हैं। एआई यूजर की पसंद और बात करने के तरीके को मशीन-लर्निंग के जरिए सीखता है और उसके अनुरूप खुद को ढालता है, जिससे यूजर को एक पर्सनलाइज्ड एक्सपीरिएंस मिले। यहां केवल AI-जनरेटेड लड़कियां ही नहीं, बल्कि AI बॉयफ्रेंड्स भी मिलते हैं। Replika AI जैसे ऐप, जिसके 10 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं, या Anima, ऐसे प्लेटफॉर्म के उदाहरण हैं, जहां यूजर्स अपने AI पार्टनर्स खोज सकते हैं। इन डाउनलोड से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि AI-Dating की दुनिया कितनी तेजी से बढ़ रही है।
 

कितना बड़ा है AI-Dating मार्केट?

AI गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि कोई इस मार्केट में फोकस के साथ काम करे, तो वे 1 अरब डॉलर का बिजनेस बना सकता है। तुलना के लिए बता दें कि ऑनलाइन डेटिंग दिग्गज Match Group का मार्केट कैप 9 बिलियन डॉलर है। वर्तमान में Romantic AI,  Nomi.ai, Kupid.ai, Soulmate जैसे कई प्लेटफॉर्म हैं, जो AI-जनरेटेड लड़कों या लड़कियों को लिस्ट करते हैं, जिनसे लोग चैट कर सकते हैं। यूं तो इन प्लेटफॉर्म पर साइन-अप करना फ्री होता है, लेकिन ये कुछ खास सर्विस के लिए यूजर्स से हजारों डॉलर चार्ज करते हैं। एक उदाहरण Caryn है, जो इन्फ्लुएंसर स्टेफनी इक्पा (Stephanie Ikpa) का AI क्लोन है, जो फैंस को 1 डॉलर प्रति मिनट के लिए अपने इस वर्चुअल वर्जन के साथ चैट करने का मौका देता है। दूसरा DreamGF है, जो मंथली मेंबरशिप फीस के बदले कस्टमाइजेबल पर्सनैलिटी से लैस AI गर्लफ्रेंड प्रदान करता है।

कुछ लोगों के लिए AI वास्तविक दुनिया की डेटिंग के दबाव के बिना सोशल स्किल्स की प्रैक्टिस करने या रोमांटिक रुचियों का पता लगाने के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करता है। हालांकि, अच्छे के साथ यह भविष्य में एक डरावने मार्केट का भी रूप ले सकता है, जहां बड़ी संख्या में घोटाले और धोखेबाजी होती हो।
 

क्या AI-Dating खतरनाक है?

AI डेटिंग की दुनिया कमियों से बची नहीं है। एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि AI-गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड इंटिमेसी की अवास्तविक उम्मीदें पैदा कर सकती हैं। क्योंकि AI में सच्ची भावनात्मक गहराई और समझ नहीं है, इसलिए ये रिश्ते समय के साथ व्यक्ति के दिमाग पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। निश्चित तौर पर इससे फिशिंग (Phishing) या हनी ट्रैपिंग जैसी घटनाओं को भी अंजाम मिल सकता है। फिशिंग स्कैम AI-गर्लफ्रेंड सर्विस वेबसाइटों या ऐप्स की नकल करके लॉगिन क्रेडेंशियल या फाइनेंशियल डिटेल्स चुराने का प्रयास कर सकते हैं। वहीं, हनी ट्रैपिंग में घोटालेबाजों द्वारा यूजर्स को व्यक्तिगत जानकारी देने या पैसे भेजने के लिए गुमराह किया जा सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI, AI Dating, ai dating assistance, AI girlfriends, AI boyfriend
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »