4g Phone

4g Phone - ख़बरें

  • Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
    Vivo लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। कथित तौर पर ये कंपनी के एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने वाले हैं। जाने माने टिप्स्टर सुधांशु ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है। टिप्स्टर का कहना है कि कंपनी तीन नए स्मार्टफोन Vivo Y21s, Y11s, और Y05s 4G को जल्द ही मार्केट में पेश करने वाली है।
  • स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
    जापानी टेलीकॉम कंपनी KDDI ने Infobar Zero नाम से नया 4G फीचर फोन पेश किया है। यह Infobar सीरीज का 2018 के बाद पहला नया फोन है। इसमें 2.4 इंच TFT डिस्प्ले, 1GB RAM, 8GB स्टोरेज और 2MP कैमरा दिया गया है। फोन में 2,055mAh बैटरी मिलती है, जिसे USB Type-C से चार्ज किया जा सकता है। यह 4G LTE पर कॉलिंग और SMS सपोर्ट करता है, लेकिन इंटरनेट ब्राउजिंग की सुविधा नहीं है। जापान में इसकी कीमत 32,780 येन रखी गई है और बिक्री 25 दिसंबर 2026 से शुरू होगी।
  • HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
    HMD 2320 Flip 4G कंपनी का अगला फ्लिप फोन हो सकता है। फोन में 2.4 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। बाहरी तरफ इसमें 1.77 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन के अंदर बेसिक कैमरा 0.3MP रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। HMD 2320 Flip 4G में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T127 चिपसेट आ सकता है। चार्जिंग के लिए फोन USB-C पोर्ट के साथ आ सकता है।
  • Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
    Amazon सेल के अंदर कई ऐसे OnePlus स्मार्टफोन हैं जो काफी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। OnePlus Nord सीरीज, OnePlus N सीरीज के पॉपुलर हैंडसेट यहां लिस्ट किए गए हैं। आइए जानते हैं सेल में मिलने वाले धांसू स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त ऑफर्स के बारे में विस्तार से।
  • Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
    Honor X8e 4G को अजरबैजान में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.87 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर, 108MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7700mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है। इसमें IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलती हैं। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है।
  • Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
    Realme P4s Lite को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का नया 4G स्मार्टफोन है, जिसमें 6.75-inch HD+ LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh Battery है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे के लिए 13MP Rear और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Realme P4s Lite की शुरुआती कीमत ₹16,499 है और इसकी बिक्री 8 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
    भारत में स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ा शिफ्ट देखने को मिल रहा है। 4G स्मार्टफोन्स फिर से पॉपुलर हो रहे हैं। एक बड़ी वजह स्मार्टफोन पार्ट्स की बढ़ती कीमतों को बताया जा रहा है। हाल ही में इसे लेकर एक रिसर्च सामने आई है जो कहती है कि 2026 में 4G स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।
  • Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
    सैमसंग ने Galaxy A07s और Galaxy A08, दोनों के ही रिटेल बॉक्स से USB-C केबल गायब कर दी है। YouTube पर एक रिव्यू वीडियो में इस बात का खुलासा हुआ है। Galaxy A08 कंपनी का सबसे सस्ता फोन है।
  • Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
    Samsung Galaxy A08 4G भारतीय मार्केट में लॉन्च के नजदीक बताया जा रहा है। फोन के लिए टिप्स्टर संजू चौधरी ने इसकी प्राइसिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर ने X पर पोस्ट में एक पोस्टर शेयर किया है जिसके मुताबिक, Samsung Galaxy A08 4G की भारत में कीमत 18,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
    Samsung ने Galaxy A सीरीज में नया Galaxy A08 बजट 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन रियर कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Galaxy A08 Android 16 और One UI 8 पर चलता है। Samsung ने 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है।
  • Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
    Samsung ने अपना नया बजट फोन Galaxy A08 4G चुपके से लिस्ट कर दिया है! फोन UAE में एक रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। फोन में 6.7 इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें
    अगर Smartphone इस्तेमाल करते समय जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो इसकी वजह गेमिंग, कैमरा, 5G, कमजोर नेटवर्क, हाई स्क्रीन ब्राइटनेस, बैकग्राउंड Apps या चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करना हो सकता है। ऐसे में सबसे पहले Battery Usage चेक करके ज्यादा पावर लेने वाले Apps का पता लगाएं। Background Activity को कंट्रोल करने के साथ Brightness कम रखें और जरूरत न होने पर Location व Hotspot बंद कर दें। कमजोर 5G नेटवर्क में 5G Auto या 4G इस्तेमाल करना भी मदद कर सकता है। Battery Saver या Low Power Mode ऑन करें और गर्म फोन को चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल करने से बचें।
  • जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
    Samsung Galaxy A18 4G को लेकर लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। लीक के मुताबिक, Samsung के इस फोन में 6.7 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट, 4GB RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज विकल्प दिए जाने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा के साथ 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। लीक में Galaxy A18 4G की शुरुआती कीमत EUR 299 बताई गई है। (gadgets360.com
  • HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
    HMD 105 4G School Edition खासतौर पर स्कूली बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया फोन है। यह उन माता-पिता के लिए है जो अपने बच्चों को बिना किसी ध्यान भटकाने वाले स्मार्टफोन के, अपने से कनेक्टेड रखना चाहते हैं। फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 240×320 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह नैनो सिम को सपोर्ट करता है। फोन में 64MB रैम है, और 128MB की स्टोरेज मिलती है।
  • 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
    Realme P4 Lite फोन को अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Flipkart पर इस फोन को 44% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन के 4GB+64GB वेरिएंट का एमआरपी 24,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर फोन 13,999 रुपये में लिस्टेड है।

4g Phone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »