Realme का सस्ता फोन आ रहा 6GB रैम, 5180mAh बैटरी के साथ! FCC लिस्टिंग में स्पॉट

फोन में 5180mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

Realme का सस्ता फोन आ रहा 6GB रैम, 5180mAh बैटरी के साथ! FCC लिस्टिंग में स्पॉट

Photo Credit: Realme

Realme ने हाल ही में Realme 14 Pro+ को चीन में लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 5180mAh की बैटरी बताई गई है।
  • इसमें 15 4G बैंड सपोर्टेड होंगे।
  • फोन में 45W फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Realme जल्द ही एक सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसमें कम दाम में धांसू फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह नया डिवाइस FCC लिस्टिंग में नजर आया है। यहां पर इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा होता है। फोन में 5000mAh से ज्यादा की बैटरी दी गई है। यह 4G डिवाइस होगा जिसमें NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स होंगे। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। आइए जानते हैं इसके डिटेल। 

Realme का अपकमिंग बजट फोन ऑनलाइन सर्टीफिकेशन में नजर आया है। फोन FCC लिस्टिंग में देखा गया है। इसका मॉडल नम्बर यहां पर RMX5020 मेंशन (via) किया गया है। कंपनी ने हालांकि अभी तक अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की है। लेकिन स्पेसिफिकेशंस देखकर पता चलता है कि यह अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च होगा। 

रियलमी के इस नए फोन में 5180mAh की बैटरी बताई गई है। इसमें 15 4G बैंड सपोर्टेड होंगे। लेकिन इनमें से 9 को ही इस्तेमाल के लिए एक्टिवेट किया गया है। फोन में इसके अलावा, डुअल बैंड WiFi और NFC का सपोर्ट भी होगा। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिलेगी। इसमें SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर होगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 ओएस के साथ आ सकता है। 

फोन की लीक हुई लाइव इमेज देखकर कहा जा सकता है कि इसमें चमकदार बैक पैनल होगा। रियर में फोन में डुअल कैमरा सेटअप आएगा। फीचर्स देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन ऐसे यूजर्स को टारगेट करेगा जो फीचर्स के साथ-साथ लुक भी बेहतर चाहते हैं। 

इसके अलावा अन्य लिस्टिंग में भी कुछ स्पेसिफिकेशंस पता चलते हैं। NBD लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 6.67 इंच डिस्प्ले होगा। फोन में 6 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज स्पेस देखने को मिल सकता है। फोन के डाइमेंशन 165.69 x 76.22 x 7.99 mm बताए गए हैं। मोटाई में कम होने के चलते यह स्लिम प्रोफाइल डिवाइस होगा। हालांकि मार्केट में कुछ बजट फोन ऐसे भी मौजूद हैं जो 5G के साथ आते हैं। Realme 14x इनमें से एक है जो मार्केट में Rs 15000 के सेग्मेंट में खरीदा जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »