Jio Phone Rs 699 में खरीदें, 123 रुपये में पूरे 30 दिन अनलिमिटिड कॉलिंग

रिलायंस जियो ने JioBharat 4G फोन की कीमतों में भारी कटौती की है। कंपनी ने इसे जियो का दिवाली धमाका कहा है।

Jio Phone Rs 699 में खरीदें, 123 रुपये में पूरे 30 दिन अनलिमिटिड कॉलिंग

JioBharat 4G उन लोगों के लिए खास मौका है, जो 2जी से 4जी पर शिफ्ट होना चाहते हैं।

ख़ास बातें
  • जियो भारत फोन की कीमतों में कटौती
  • 699 रुपये में उपलब्‍ध हुए दो मॉडल
  • 123 रुपये के मंथली रिचार्ज पर चलते हैं
विज्ञापन
JioBharat 4G Price cut : रिलायंस जियो ने JioBharat 4G फोन की कीमतों में भारी कटौती की है। इनके मॉडल नेम Jio Bharat K1 Karbonn और Jio Bharat V2 हैं।  कंपनी ने इसे जियो का दिवाली धमाका कहा है। जियोभारत 4जी फोन को अब 30 फीसदी कम दाम में लिया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत 999 रुपये का जियोभारत फोन अब 699 रुपये की विशेष कीमत पर मार्केट में उपलब्ध है। खास बात है कि इस फोन को सिर्फ 123 रुपये में रिचार्ज कराया जा सकता है। यह मंथली टैरिफ प्‍लान है, जिसमें यूजर को अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल, 14GB डेटा दिया जाता है।  

जियो का कहना है कि JioBharat 4G उन लोगों के लिए खास मौका है, जो 2जी से 4जी पर शिफ्ट होना चाहते हैं। इस फोन में 455 से ज्‍यादा लाइव टीवी चैनल देखे जा सकते हैं। ,लाइव स्पोर्ट्स प्रोग्राम, जियोसिनेमा के हाइलाइट्स, डिजिटल पेमेंट, QR कोड स्कैन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। कंपनी के मुताबिक, JioBharat 4G में जियोपे और जियोचैट जैसे प्रीलोडेड ऐप भी मिलेंगे। 
 

How to Buy JioBharat 4G

इस फोन को नजदीकी स्टोर्स के अलावा, जियोमार्ट और एमेजॉन से खरीदा जा सकता है।

जियो का कहना है कि इस फोन के साथ मिलने वाला 123 रुपये का जियो का मासिक रिचार्ज प्लान दूसरे ऑपरेटर्स की तुलना में 40 प्रतिशत सस्ता पड़ता है। अन्य नेटवर्क पर फीचर फोन के मासिक रिचार्ज के लिए कम से कम 199 रुपये देने होते हैं। यह जियो के 123 रुपये के रिचार्ज से 76 रुपये ज्‍यादा है। कंपनी का कहना है कि अगर ग्राहक को हर रिचार्ज पर 76 रुपये प्रतिमाह की बचत होती है तो फोन की कीमत 9 महीनों में वसूल हो जाएगी। 

 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »