200mp Camera Phone

200mp Camera Phone - ख़बरें

  • दूरबीन जैसे खुलने वाले लेंस के साथ पेश हुआ Vivo X300 Ultra फोन, 4K 120fps पर करेगा रिकॉर्डिंग!
    MWC 2026 में Vivo ने अपने फ्लैगशिप X300 Ultra को शोकेस किया, जो प्रो फोटोग्राफर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 200 मेगापिक्सल Sony LYT 901 मेन कैमरा और 200 मेगापिक्सल Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है, जिसे Zeiss APO सर्टिफिकेशन का सपोर्ट होगा। इसके साथ 400mm Zeiss Telephoto Extender Gen 2 Ultra और SmallRig कैमरा केज भी पेश किए गए हैं। कंपनी ने इंटरनेशनल लॉन्च का संकेत दिया है, हालांकि कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • 200MP कैमरा के साथ 2026 के बेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन! Realme 16 Pro+, Vivo V60e समेत जानें पूरी लिस्ट
    अब कई मिडरेंज स्मार्टफोन्स ऐसे हैं जो प्रीमियम फीचर्स से लैस होकर आते हैं। ये ऐसे स्मार्टफोन ऑप्शन हैं जो किफायती दाम में दमदार फीचर्स कैरी करते हैं। ऐसा ही एक फीचर है कैमरा का। Xiaomi की Redmi, Realme, और Vivo जैसे मार्केट प्लेयर्स अपने मिडरेंज स्मार्टफोन्स में कमाल की कैमरा क्वालिटी देने का दावा करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सस्ते दाम में 200 मेगापिक्सल कैमरा जैसे धांसू फीचर्स ऑफर करते हैं।
  • कैमरा किंग बनने की तैयारी में Oppo और Vivo, Find X9 Ultra और X300 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक
    Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra को लेकर नई लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फोन में कम से कम एक 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। Oppo के मॉडल में 10x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात कही गई है, जबकि Vivo में 50MP अल्ट्रा वाइड और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर शामिल हो सकता है। दोनों डिवाइस चीन में मार्च 2026 के आसपास लॉन्च हो सकते हैं। ग्लोबल लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
    Vivo V70 FE को लेकर नई लीक सामने आई है, जिसमें 28 फरवरी को संभावित लॉन्च की बात कही गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर मिल सकता है। डिवाइस में 7,000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। कंपनी छह साल तक सिस्टम अपडेट और पांच साल स्मूद परफॉर्मेंस का वादा कर सकती है। भारत लॉन्च भी संभव बताया जा रहा है।
  • आगे 100MP, पीछे डुअल 200MP? बदलने वाली है मोबाइल फोटोग्राफी!
    एक नए लीक के मुताबिक, एक बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड अपने अगले अल्ट्रा-फ्लैगशिप फोन के लिए 100MP सेल्फी कैमरा की टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रोटोटाइप डिवाइस में 200MP का मेन कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है। अगर यह फोन लॉन्च होता है, तो 100MP फ्रंट कैमरा इंडस्ट्री में पहली बार देखने को मिल सकता है। फिलहाल यह डिवाइस अर्ली टेस्टिंग फेज में बताया जा रहा है और फाइनल हार्डवेयर में बदलाव संभव है।
  • मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
    Oppo Find X10 Pro को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें फोन के कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव की चर्चा की जा रही है। टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, कंपनी 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा की टेस्टिंग कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों कैमरे बड़े सेंसर के साथ आ सकते हैं, जिससे फोटोग्राफी एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। फिलहाल Oppo की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आने वाले महीनों में और डिटेल्स सामने आ सकती हैं।
  • Oppo Find X9s में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे, 7000mAh बैटरी के साथ और भी स्पेसिफिकेशंस लीक
    Oppo के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9s को लेकर नई लीक सामने आई है, जिसमें इसके कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। टिप्स्टर के मुताबिक, फोन में 6.3-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह फोन कॉम्पैक्ट साइज में प्रीमियम फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देने पर फोकस करेगा। Oppo Find X9s में Android 16 आधारित ColorOS 16 मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
  • Honor Magic 8 Pro हुआ लॉन्च: 7100mAh बैटरी, 200MP टेलीफोटो कैमरा और AI फीचर्स, जानें कीमत
    Honor ने UAE मार्केट में Magic 8 Pro को लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी AI इमेजिंग, बैटरी परफॉर्मेंस और नई 5.5G कनेक्टिविटी के लिए तैयार फ्लैगशिप के रूप में पेश कर रही है। फोन में 6.71-इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, और 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी जैसे फीचर दिए गए हैं। कैमरा सेटअप में 200MP टेलीफोटो लेंस और 4K 60fps सपोर्ट मौजूद है। Magic 8 Pro को तीन रंगों और दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। प्री-ऑर्डर पर कंपनी Watch5 Ultra और VIP Care+ जैसी आकर्षक सुविधाएँ दे रही है। कीमत AED 3,999 से शुरू होती है।
  • 200MP कैमरा, Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ Redmi K50S Pro फिर हुआ ऑनलाइन लीक!
    Redmi K50S Pro के लीक्स में सामने आ रहे स्पेसिफिकेशंस के अनुसार, इसमें 6.67 इंच OLED डिस्प्ले होगा जिसमें रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और साथ में HDR10+ का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा।
  • Xiaomi के अगले फ्लैगशिप फोन में मिलेगा 200MP + 50MP डुअल प्राइमरी कैमरा!
    कुछ समय पहले Xiaomi 12 स्मार्टफोन को लेकर खबरें आईं थी कि यह फोन 50 मेगापिक्सल वाले तीन कैमरों से लैस होगा, इनमें 5x पेरिस्कोप लेंस भी शामिल होगा। वहीं, लेटेस्ट लीक से सामने आया है कि अब इससे भी जानदार फोन दस्तक देने वाला है।

200mp Camera Phone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »