16gb Ram

16gb Ram - ख़बरें

  • Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
    Google ने Googlebook नाम से लैपटॉप की नई कैटेगरी पेश की है। इसमें Acer, ASUS, Dell, HP और Lenovo के पांच मॉडल शामिल हैं। Googlebook को Android फोन और Gemini AI के साथ काम करने के लिए तैयार किया गया है। यूजर फोन की सेटिंग्स, पासवर्ड, Wi-Fi नेटवर्क और मैसेज लैपटॉप पर ट्रांसफर कर सकता है। इसमें 2.8K तक OLED टचस्क्रीन, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है। Magic Pointer, Rambler और Create My Widget जैसे Gemini फीचर भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत $899 यानी करीब ₹80,000 है और OS को 10 साल तक अपडेट मिलेंगे।
  • OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) LTPO ProXDR AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। OnePlus 13s की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में अपने नए फ्लैगशिप टैबलेट Pad 9 Pro Max को लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला टैबलेट है जिसमें नया Xuanjie O3 चिप दिया गया है। टैबलेट में 13.3 इंच का 144Hz LCD डिस्प्ले, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलता है। इसमें 12000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और 53 मिनट में फुल चार्ज होने का दावा है। इसके अलावा टैबलेट में 50MP रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, आठ स्पीकर्स और Wi-Fi 7 मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 4,799 युआन है।
  • 8GB,12GB या 16GB RAM; आपके लिए कितनी रैम काफी है? नया फोन लेने से पहले समझें पूरा हिसाब
    नया स्मार्टफोन खरीदते समय 8GB और 12GB RAM के बीच चुनाव करना आसान नहीं है। क्या 12GB RAM वाला फोन हमेशा 8GB से बेहतर होता है? क्या गेमिंग और AI फीचर्स के लिए ज्यादा RAM जरूरी है? दरअसल, फोन की RAM का सीधा असर मल्टीटास्किंग और बैकग्राउंड ऐप्स को संभालने पर पड़ता है। 2026 में ऑन-डिवाइस AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण ज्यादा RAM की जरूरत पर चर्चा भी बढ़ी है। वहीं, सामान्य इस्तेमाल के लिए 8GB RAM अभी भी काफी हो सकती है। इस फीचर में जानिए 8GB, 12GB और 16GB RAM में किस यूजर के लिए कौन सा ऑप्शन सही है और ज्यादा RAM के लिए पैसे खर्च करना कब समझदारी है।
  • 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
    Lenovo ने IFA 2026 में Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च किया है। नए टैबलेट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 13 इंच का 4K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स है और इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है। टैबलेट में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 12,700mAh बैटरी के साथ 68W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। Yoga Tab Plus Gen 2 Android 17 पर चलता है और इसे सात OS अपग्रेड मिलने की पुष्टि की गई है।
  • घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
    Reliance Jio ने JioPC को स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन के तौर पर उपलब्ध कराया है, जिससे पुराने कंप्यूटर को बिना नया हार्डवेयर खरीदे क्लाउड आधारित कंप्यूटिंग सुविधा मिल सकती है। JioPC में 8GB RAM और 500GB स्टोरेज के अलावा 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला विकल्प भी मिलता है। इसे किसी भी इंटरनेट कनेक्शन वाले लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ब्राउजर के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी इसे पुराने और धीमे कंप्यूटर को आधुनिक और AI-Ready बनाने के विकल्प के तौर पर पेश कर रही है। JioPC का इस्तेमाल करने के लिए JioFiber या JioAirFiber कनेक्शन जरूरी नहीं है।
  • Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
    Nothing Phone (3) को अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Nothing Phone (3) का 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹51,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1299 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹50,700 हो जाएगी। जबकि यह फोन बीते साल जुलाई में ₹89,999 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से करीबन ₹39,299 सस्ते में मिल रहा है।
  • Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
    Flipkart Freedom Sale में Acer Aspire 7 A715-79G पर बड़ी छूट मिल रही है। लैपटॉप की लिस्टेड कीमत 1,29,990 रुपये है, जबकि सेल में इसे 71,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी कीमत में 58,000 रुपये का अंतर है। इसमें 13th Gen Intel Core i5-13420H प्रोसेसर, 16GB DDR4 RAM और 512GB SSD दी गई है। ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 3050 GPU मिलता है, जिसमें 6GB GDDR6 मेमोरी है। लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD 144Hz डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर से कीमत और कम हो सकती है।
  • Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Google ने भारत में Pixel 11 Pro Fold को अपने नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है और यह 16GB RAM तथा 512GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन Olive कलर में आता है और इसकी प्री-बुकिंग Amazon और Google India के ऑनलाइन स्टोर से की जा सकती है। इसमें 8 इंच का OLED Super Actua Flex इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। फोन Tensor G6 चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा, 4,806mAh बैटरी और 30W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
  • Redmi K100 Pro होगा स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5, 16GB RAM के साथ लॉन्च! यहां आया नजर
    शाओमी ने अभी तक Redmi K100 Pro के बारे में खुलासा नहीं किया है। हालांकि, अब यह फोन बेंचमार्किंग साइट पर नजर आया है। लिस्टिंग से आगामी फोन का नाम Redmi K100 Pro होने की पुष्टि हुई है, जिसके साथ कुछ फीचर्स का भी पता चला है। आगामी फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आएगा।
  • Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
    Samsung Galaxy Z Flip 8 का मुकाबला Motorola Razr 60 Ultra और Infinix Zero Flip से हो रहा है। Samsung Galaxy Z Flip 8 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1,24,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,44,999 है। वहीं Infinix Zero Flip के 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹44,999 है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra का 16GB RAM + 512GB स्‍टोरेज वेरिएंट ₹99,999 है।
  • Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
    Asus ने भारतीय बाजार में Vivobook 15 (2026) और TUF Gaming A15 (2026) लॉन्च किए हैं। Vivobook 15 को Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जबकि TUF Gaming A15 में AMD Ryzen 7 8845HS और NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU मिलता है। दोनों लैपटॉप Windows 11, 16GB DDR5 RAM और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आते हैं। Vivobook 15 की शुरुआती कीमत 1,07,990 रुपये और TUF Gaming A15 की कीमत 1,24,990 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर्स में बैंक डिस्काउंट, Easy Pay और 9 महीने तक No Cost EMI का लाभ मिलेगा।
  • 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    Oppo Pad 6 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नया टैबलेट 12.1 इंच LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा टैबलेट में 10,420mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसका Soft Light Edition भी पेश किया है। Oppo Pad 6 की शुरुआती कीमत करीब 49,000 रुपये रखी गई है।
  • Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
    Vivo X300 Ultra का मुकाबला iPhone 17 Pro Max और Google Pixel 10 Pro XL से हो रहा है। Vivo X300 Ultra के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। वहीं iPhone 17 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 Pro XL के 16GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है।
  • Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
    Xiaomi 17 Max के लिए कहा गया है कि फोन इस महीने के अंत में लॉन्च हो सकता है। अब फोन के 3C सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इससे पहले लीक्स की बात करें तो फोन में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले बताया गया है।

16gb Ram - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »