Redmi K100 में 16GB की रैम मिल सकती है।
Photo Credit: X/@yabhishekhd
Redmi K100 सीरीज लॉन्च 27 अक्टूबर को है।
Redmi K100 सीरीज को कंपनी मार्केट में दो दिन बाद लॉन्च करने जा रही है। Redmi K100 लॉन्च 27 अक्टूबर के लिए तय है जिसमें अब थोड़ा ही समय बचा है। सीरीज के स्टैंडर्ड वेरिएंट को लेकर लॉन्च से पहले बड़ा अपडेट मिलता है। Redmi K100 में Snapdragon 8 चिप होने का खुलासा हुआ है। फोन में 16GB रैम बताई गई है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का भी पता यहां से चलता है। आइए जानते हैं Redmi K100 लॉन्च से पहले अभी तक की सभी खास बातें।
Redmi K100 सीरीज लॉन्च 27 अक्टूबर को है। कंपनी बहुचर्चित स्मार्टफोन सीरीज को सबसे पहले घरेलू मार्केट में उतारेगी। सीरीज में तीन मॉडल शामिल होने की चर्चा है जिसमें स्टैंडर्ड Redmi K100, Redmi K100 Pro, और Redmi K100 Pro Max शामिल हो सकता है। अब लॉन्च से पहले वनिला Redmi K100 को लेकर अहम खुलासा हुआ है। Redmi K100 को Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के एक पोस्ट के अनुसार, गीकबेंच पर फोन का मॉडल नम्बर M786BC मेंशन किया गया है।
Redmi K100 standard edition spotted on Geekbench ahead of the Oct 28 launch 👀 📱 Model: Xiaomi M786BC 🔳 Chip: Snapdragon 8 Elite (2x 4.32 GHz + 6x 3.53 GHz) ⏳ A 2 year old flagship SoC, launched in Oct 2024 🎮 GPU: Adreno 830 🧠 RAM: 16GB 💻 OS: Android 17 📊 Geekbench 7: 2705 single core / 9885 multi core Confirmed so far: ☀️ 6.83" 165Hz AMOLED, up to 3500 nits 🔋 10,000mAh battery 📅 China launch on October 28 Old flagship chip but a 10,000mAh battery, pricing will decide this one.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) October 24, 2026
Redmi K100 में प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm का SM8750 चिपसेट बताया गया है जिसे Snapdragon 8 Elite चिपसेट कहा जा रहा है। फोन के चिपसेट में 6 कोर 3.53GHz पर क्लॉक बताए गए हैं। जबकि दो कोर 4.32GHz पर क्लॉक्ड बताए गए हैं। साथ में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Adreno 830 GPU मिलने वाला है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 OS के साथ आने वाला है।
Redmi K100 में 16GB की रैम मिल सकती है। फोन के बेंचमार्क स्कोर्स भी यहां पता चलते हैं। सिंगल कोर टेस्ट में इसने 2705 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि मल्टीकोर टेस्ट में इसने 9,885 पॉइंट्स का स्कोर किया है। इससे पहले आई रिपोर्ट्स की मानें तो फोन 50MP मेन कैमरा से लैस होकर आ सकता है। साथ में अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा भी इसमें दिया जा सकता है। बड़ी बैटरी से फोन लैस होगा जो कि 10,000mAh तक हो सकती है। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। यह IP68, IP69 रेटिंग से लैस होकर आ सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन