12

12 - ख़बरें

  • Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-S957B के साथ लिस्टिंग हुई है। यह भारत में लॉन्च होने वाला Samsung Galaxy S27 Pro का वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन में Samsung S5E9975 प्रोसेसर है। यह कंपनी का जल्द रिलीज किया जाने वाला डेका-कोर Exynos 2700 चिपसेट हो सकता है।
  • Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
    एक सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट में Motorola का Parker कोडनेम वाला स्मार्टफोन मॉडल नंबर - XT2761 के साथ दिखा है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon SM8845 Pro चिपसेट है। Snapdragon SM8845 Pro को रिलीज नहीं किया गया है और इसे Snapdragon 8 Gen 5 Pro के तौर पर लाया जा सकता है।
  • Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
    Sony WH-CH730N और Sony WH-CH530 वायरलेस हेडफोन आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। Sony WH-CH730N में 30 मिमी के ड्राइवर्स दिए गए हैं। Sony WH-CH530 में 30mm ड्राइवर यूनिट्स के साथ क्लोज्ड, ऑन-ईयर डिजाइन दिया गया है। Sony WH-CH730N की कीमत ₹12,990 और Sony WH-CH530 की कीमत ₹4,490 है।
  • 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
    OpenAI ने भारत के योग्य रिसर्च फैकल्टी और पोस्टडॉक्टोरल रिसर्चर्स के लिए फ्री ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम का विस्तार किया है। इसके तहत चुनिंदा संस्थानों के रिसर्चर्स को 12 महीने तक मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। खास बात यह है कि हर ग्रांट में तीन ChatGPT Plus अकाउंट दिए जाएंगे, जिन्हें रिसर्चर अपने दो सहयोगियों के साथ इस्तेमाल कर सकेंगे। आवेदन 30 नवंबर से शुरू होंगे और चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। OpenAI इस ग्लोबल राउंड में कुल 50,000 नए ग्रांट देने की तैयारी कर रही है।
  • 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
    Blaupunkt ने भारत में नया पोर्टेबल पार्टी स्पीकर Atomik Knightz 25K लॉन्च किया है। इसकी कीमत 14,990 रुपये है। इस Boombox में 120W का ऑडियो आउटपुट मिलता है, जिसके लिए दो 3-इंच फुल-रेंज ड्राइवर्स और एक 4-इंच Woofer दिया गया है। इसमें वायरलेस Karaoke माइक्रोफोन, Party Aura Lights और बड़ा Carry Handle भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकती है। स्पीकर में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और IPX6 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।
  • इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
    इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में चीन का पहला रैंक है। हालांकि, पिछले महीने चीन में EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 12 प्रतिशत घटी है। चीन में EV की डिमांड कमजोर रही है लेकिन चाइनीज EV मेकर्स ने बड़ी संख्या में इन व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट किया है। पिछले महीने यूरोप में EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 36 प्रतिशत बढ़ी है।
  • Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
    Airtel अपने Mobile और Home ग्राहकों को Airtel Insider के जरिए ₹30,000 से ज्यादा की वैल्यू के बेनिफिट्स दे रहा है। इसमें Duolingo का 12 महीने का Super Duolingo सब्सक्रिप्शन, Croma पर चुनिंदा iPhone मॉडल्स की खरीदारी पर ₹23,000 तक की बचत और Pocket FM Premium का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा Cinepolis पर Buy 2 Get 1 Free मूवी टिकट ऑफर और Airtel Postpaid ग्राहकों के लिए फूड ऑर्डर पर ₹300 की छूट मिलती है। Apollo 24x7 की 6 महीने की मेंबरशिप भी इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा है।
  • 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
    अगर आप 7,000mAh की बैटरी वाला नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बचत हो रही है। ₹20,000 के बजट में Moto G06 Power, Poco M7 Plus 5G, OnePlus N6x, Realme Narzo 100 Lite 5G और Oppo A6c डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं।
  • Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
    Microsoft 365 की दुनियाभर में ठप हुई सर्विस अब धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं। कंपनी के मुताबिक, Outlook मेलबॉक्स एक्सेस और ईमेल प्रोसेसिंग में सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि, सर्वर की क्षमता अभी सामान्य स्तर पर नहीं लौटी है और कुछ यूजर्स को रुक-रुककर परेशानी हो सकती है। Microsoft ने देरी से आने वाले ईमेल को सुरक्षित रखने के लिए टाइमआउट विंडो बढ़ाकर 48 घंटे कर दी है। इस आउटेज का असर Outlook, Teams, SharePoint, OneDrive और Microsoft 365 की कई दूसरी सर्विस पर पड़ा था।
  • 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
    Bajaj Chetak जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था। और कंपनी ने 6 सालों में अब तक 6 नवंबर, 2026 तक 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर दिया है। बजाज चेतक के लिए साल 2026 सबसे बड़ा रहा और इस दौरान इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की कुल 4,12,409 यूनिट्स बिकीं।
  • Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    Samsung Galaxy S27+ में कंपनी का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.66 इंच फुल HD+ 2X AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Samsung Galaxy S27+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
  • Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
    भारत में Vivo X500 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 1,20,000 रुपये का हो सकता है। देश में इसी महीने यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि Vivo X500 के रेड कलर वाले वेरिएंट को एशिया में अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज को अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।
  • ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
    ₹15,000 के बजट में भारतीय बाजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G मौजूद हैं। Poco C85x 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,749 है। वहीं Redmi A7 Pro 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹14,489 में आता है। जबकि Lava Virat V1 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹12,799 में लिस्ट किया गया है।
  • Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
    Redmi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 12,000mAh कैटेगरी की बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की इस बैटरी की मास प्रोडक्शन प्लानिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा Redmi 13,000mAh से 14,000mAh तक की बैटरी पर भी काम कर रहा है, जिसे अगले साल मास प्रोडक्शन में लाया जा सकता है। एक टिप्स्टर ने Weibo पर इसकी जानकारी शेयर की है। हालांकि, अभी 12,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन का नाम, कीमत और लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।
  • भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
    भाई-दूज के मौके पर अगर आप अपने भाई-बहन को गिफ्ट के तौर पर 5जी स्मार्टफोन्स देने का सोच रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹15,000 के बजट में 5 स्मार्टफोन्स मिल रहे हैं, जिन पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद तगड़ी डील भी मिल रही है।

12 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »