Vodafone का 409 रुपये वाला प्लान, 70 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा

वोडाफोन ने 409 रुपये और 459 रुपये वाले दो नए सुपर प्लान पेश कर दिए हैं। वोडाफोन इंडिया के ये दोनों प्लान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, बिहार और झारखंड, जम्मू और कश्मीर व हिमाचल प्रदेश जैसे चुनिंदा सर्किल के प्रीपेड यूज़र के लिए हैं।

Vodafone का 409 रुपये वाला प्लान, 70 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा
ख़ास बातें
  • 409 रुपये वाले पैक की वैधता 70 दिन है
  • 459 रुपये वाले पैक की वैधता 84 दिन है
  • दोनों पैक में अनलिमिटेड 2जी डेटा मिलता है
विज्ञापन
वोडाफोन ने 409 रुपये और 459 रुपये वाले दो नए सुपर प्लान पेश कर दिए हैं। वोडाफोन इंडिया के ये दोनों प्लान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, बिहार और झारखंड, जम्मू और कश्मीर व हिमाचल प्रदेश जैसे चुनिंदा सर्किल के प्रीपेड यूज़र के लिए हैं। इन रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), 100 एसएमएस हर रोज़ और अनलिमिटेड 2जी डेटा ऑफर मिलता है।

इन दोनों पैक में एकमात्र फर्क है कि 409 रुपये वाले पैक की वैधता 70 दिन है जबकि 459 रुपये वाले पैक की वैधता 84 दिन है। इच्छुक ग्राहक इस पैक को मायवोडाफोन ऐप और वोडाफोन स्टोर में जाकर रीचार्ज करा सकते हैं। बता दें कि जिन सर्किल में ये दोनों पैक उपलब्ध हैं, वहां अभी वोडाफोन का 3जी नेटवर्क नहीं है।

ख़ास बात है कि ये दोनों पैक जम्मू और कश्मीर सर्किल में ज़्यादा किफ़ायती दाम में उपलब्ध हैं। इस सर्किल में 409 रुपये वाले पैक की कीमत 359 रुपये जबकि 459 रुपये वाले रीचार्ज पैक की कीमत 409 रुपये है। बता दें कि भारती एयरटेल ने हाल ही में लद्दाख सर्किल में 4जी नेटवर्क लॉन्च किया था।

वोडाफोन ने हाल ही में 176 रुपये वाला पैक लॉन्च किया था जो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल के लिए है। इस पैक में अनलिमिटेड रोमिंग वॉयस कॉल मिलती हैं। इस पैक में 1 जीबी डेटा हर रोज़ और 28 दिन की वैधता मिलती है।

दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर की तरह ही वोडाफोन भी जियो को चुनौती देने के लिए लगातार नए पैक पेश कर रही है। कंपनी ने अपने 349 रुपये वाले पैक में 1.5 जीबी हर रोज डेटा की जगह 2 जीबी डेटा देने का ऐलान किया था। जबकि पिछले हफ्ते कंपनी ने तमिलनाडु सर्किल के लिए एक साथ पांच पैक पेश किए थे। इन रीचार्ज पैक में डेटा, एसएमएस और अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल का ऑफर दिया गया है। नए सुपर प्लान 2जी, 3जी और 4जी हैंडसेट के सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने एक बयान में कहा, माय वोडाफोन ऐप के अलावा, नए सुपर प्लान वोडाफोन स्टोर, मिनी स्टोर और मल्टी ब्रांड रिटेल आउटलेट से भी रीचार्ज कराया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »