Vodafone ने लॉन्च किया 79 रुपये वाला पैक, अनलिमिटेड कॉल के साथ डेटा

वोडाफोन इंडिया ने शुक्रवार को तमिलनाडु में पांच नए प्रीपेड रीचार्ज पैक पेश किए। इन रीचार्ज पैक में डेटा, एसएमएस और अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल का ऑफर दिया गया है। नए सुपर प्लान 2जी, 3जी और 4जी हैंडसेट के सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध है।

Vodafone ने लॉन्च किया 79 रुपये वाला पैक, अनलिमिटेड कॉल के साथ डेटा
ख़ास बातें
  • इन सभी पैक में अनिलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल ऑफर है
  • पांच में से तीन प्लान में 1 जीबी डेटा ऑफर मिलता है
  • वोडाफोन ने 84 व 70 दिन की वैधता वाले प्लान पेश किए हैं
विज्ञापन
वोडाफोन इंडिया ने शुक्रवार को तमिलनाडु में पांच नए प्रीपेड रीचार्ज पैक पेश किए। इन रीचार्ज पैक में डेटा, एसएमएस और अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल का ऑफर दिया गया है। नए सुपर प्लान 2जी, 3जी और 4जी हैंडसेट के सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने एक बयान में कहा, माय वोडाफोन ऐप के अलावा, नए सुपर प्लान वोडाफोन स्टोर, मिनी स्टोर और मल्टी ब्रांड रिटेल आउटलेट से भी रीचार्ज कराया जा सकता है।

वोडाफोन के पांच नए सुपर प्लान है। सबसे पहले बात करते हैं 509 रुपये वाले रीचार्ज की। इस पैक की वैधता 84 दिन है और इसमें अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल, 1 जीबी डेटा हर रोज और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। 458 रुपये का रीचार्ज पैक में भी ये सभी सुविधाएं मिलती है और इस पैक की वैधता 70 दिन है। एक तीसरा प्लान है 347 रुपये है और इसकी वैधता 28 दिन है। इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडीड और नेशनल रोमिंग कॉल के अलावा 1.5 जीबी डेटा के अलावा 25 पैसा प्रति एसएमएस (लोकल या एसटीडी) की सुविधाएं मिलती हैं।

199 रुपये का रीचार्ज पैक 347 रुपये के पैक की तरह ही है, लेकिन इसमें 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन की जगह 1 जीबी डेटा प्रति माह मिलता है। आख़िर में बात सबसे कम कीमत वाले 79 रुपये वाले पैक की- जिसकी वैधता 7 दिन है और इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, 500 एमबी डेटा और लोकल व नेशनल एसएमएस के लिए 25 पैसा देने होंगे।

नए वोडाफोन सुपर पैक के बारे में वोडाफोन इंडिया, तमिलनाडु के बिज़नेस हेड एस. मुरली ने कहा, ''वोडाफोन में, हमारे लिए ग्राहक सबसे पहले हैं। हर वोडाफोन सुपर प्लान को ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सबसे बेहतर वेल्यू दी गई है।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »