Vodafone के इस प्लान के साथ 56 दिनों तक मिलेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा

Vodafone ने नए ग्राहकों को लुभाने के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के बारे में विस्तार से जानें।

Vodafone के इस प्लान के साथ 56 दिनों तक मिलेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा

Vodafone Prepaid Plan: इस प्लान के साथ मिलेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा

ख़ास बातें
  • Vodafone का 351 रुपये वाले प्लान के लॉन्च होने की खबर
  • वोडाफोन का यह प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है
  • Vodafone के इस प्लान में नहीं है डेटा की सुविधा
विज्ञापन
Vodafone ने नए ग्राहकों को लुभाने के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन द्वारा नए फर्स्ट रीचार्ज (FRC) प्लान को लॉन्च किए जाने की खबर है, इस पैक की कीमत 351 रुपये है और यह प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। Vodafone का यह प्लान केवल कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट के साथ आएगा। इसका मतलब वोडाफोन के इस नए प्लान के साथ यूजर को डेटा लाभ नहीं मिलेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह Vodafone Recharge प्लान केवल नए उपभोक्ताओं के लिए है।
 

Vodafone का 351 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान

Reliance Jio की तरह Vodafone भी अपने इस प्लान के साथ बिना एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट के अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा प्रदान कर रहा है। Vodafone Prepaid ग्राहकों को 351 रुपये वाले इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। डेटा का लुत्फ उठाने के लिए वोडाफोन यूजर को अलग से पैक लेना होगा। वेबसाइट Telecom Talk ने Vodafone के इस नए पैक की जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ सर्किल में प्रीपेड प्लान की कीमत अलग-अलग हो सकती है।

अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा के अलावा यूजर को पैक के साथ वोडाफोन प्ले (Vodafone Play) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। डेटा बेनिफिट ना होने की वजह से यूजर को थोड़ी निराशा जरूर हो सकती है, क्योंकि कंपनी के अन्य फर्स्ट रीचार्ज (FRC) प्लान डेटा बेनिफिट के साथ आते हैं। Vodafone का 176 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है, इस पैक के साथ 1 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं।  

वोडाफोन के 229 रुपये वाले रीचार्ज पैक के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं और इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा 496 रुपये और 555 रुपये के दो प्रीपेड रीचार्ज पैक भी हैं जो अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा से लैस हैं। इस प्लान की वैधता क्रमश: 84 दिनों और 90 दिनों की है।

Vodafone ने हाल ही में 1,999 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान मार्केट में उतारा था। इसमें वोडाफोन सब्सक्राइबर्स को हर दिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेगा। पैक की वैधता 365 दिनों की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »