Vodafone का 154 रुपये वाला रीचार्ज प्लान लॉन्च, जानें इसके बारे में

टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है। जानें इसके बारे में।

Vodafone का 154 रुपये वाला रीचार्ज प्लान लॉन्च, जानें इसके बारे में

Vodafone का 154 रुपये वाला रीचार्ज प्लान लॉन्च, जानें इसके बारे में

ख़ास बातें
  • 180 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है Vodafone का नया रीचार्ज प्लान
  • Vodafone.in या My Vodafone ऐप से ले सकते हैं नया रीचार्ज प्लान
  • सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है Vodafone का 154 रुपये वाला प्लान
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है। वोडाफोन के नए प्लान की कीमत 154 रुपये है और इसकी वैधता 180 दिनों की होगी। Vodafone का नया प्रीपेड प्लान वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ आ रहा है, गौर करने वाली बात यह है कि इस प्लान के साथ यूजर्स को ऑन-नेट मिनट (वोडाफोन से वोडाफोन) दिए जाएंगे। याद करा दें कि, कुछ दिनों पहले वोडाफोन ने 209 रुपये और 479 रुपये वाले दो प्लान को संशोधित किया था। Vodafone के ये दोनों प्लान अब प्रतिदिन 1.6 जीबी डेटा के साथ आते हैं। आइए अब आपको Vodafone के 154 रुपये वाले नए प्रीपेड प्लान की जानकारी देते हैं।

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Vodafone.in पर लिस्टिंग के मुताबिक, 180 दिनों की वैधता वाले वोडाफोन के नए रीचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को 600 लोकल ऑन-नेट मिनट मिलेंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लोकल मिनट का इस्तेमाल केवल सुबह 12 बजे से 6 बजे तक ही किया जा सकेगा। 154 रुपये का रीचार्ज प्लान लेने वाले Vodafone यूजर्स को लोकल और नेशनल कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड, प्रति 10KB डेटा के लिए 4 पैसे, लोकल और नेशनल एसएमएस के लिए क्रमश: 1 रुपये और 1.5 रुपये प्रति एसएमएस के हिसाब से शुल्क देना होगा।
 
vodafone

Vodafone ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि 154 रुपये वाला प्रीपेड प्लान यूजर्स की अकाउंट वैधता को 180 दिनों तक बढ़ाने में मदद करेगा या फिर यूजर्स को वैधता बढ़ाने के लिए अन्य रीचार्ज प्लान लेना होगा। बता दें कि प्रीपेड यूजर कंपनी की वेबसाइट या फिर My Vodafone ऐप के जरिए नए रीचार्ज प्लान को ले सकते हैं। यह प्लान सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। इस प्लान को सबसे पहले वेबसाइट TelecomTalk द्वारा रिपोर्ट किया गया था।

याद करा दें कि, प्लान में बदलाव के बाद अब Vodafone के ये दोनों प्लान प्रतिदिन 1.6 जीबी डेटा के साथ आ रहे हैं। 209 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों और 479 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इन दोनों प्लान के साथ डेटा के अलावा बिना एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट के अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और Vodafone Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »