Vi की 3G सेवाएं दिल्ली में इस दिन से हो जाएंगी बंद, जल्द कराएं 4G में अपग्रेड

अपने दिल्ली सर्कल के ग्राहकों को इस नए कदम की जानकारी देने के लिए Vi ने SMS मैसेज भेजना शुरू किया है।

Vi की 3G सेवाएं दिल्ली में इस दिन से हो जाएंगी बंद, जल्द कराएं 4G में अपग्रेड

Vi (Vodafone Idea) के दिल्ली में हैं 16.21 मिलियन सब्सक्राइबर्स

ख़ास बातें
  • Vi (Vodafone Idea) ने बेंगलुरू और मुंबई में पेश की सुविधा
  • 2जी सर्विस पर मिलेगी वॉयस कॉलिंग सुविधा
  • 15 जनवरी से दिल्ली में बंद हो जाएगी 4जी सर्विस
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) अपनी 3जी सेवाएं दिल्ली में 15 जनवरी से बंद कर रहा है। नए बदलाव के चलते ऑपरेटर ने अपने दिल्ली सर्कल के ग्राहकों को मौजूदा 3जी सिम 4जी में अपग्रेड कराने की सलाह दी है। यह नया कदम Vi की चल रही स्पेक्ट्रम री-फार्मिंग का हिस्सा है, जिसके तहत ऑपरेटर 4जी सर्विस केलिए 3जी स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में यह बैंगलुरू और मुंबई में भी देखा गया था। वीआई (वोडाफोन आइडिया) ग्राहकों को अपनी मौजूदा सिम को 4जी में अपग्रेड कराने के लिए नजदीकी स्टोर्स पर जाना होगा।

अपने दिल्ली सर्कल के ग्राहकों को इस नए कदम की जानकारी देने के लिए Vi ने SMS मैसेज भेजना शुरू किया है। इस मैसेज में लिखा है, "प्रिय ग्राहक, बिना रुकावट सेवा का आनंद लें। अपना पुराना सिम 15-01-2021 से पहले 4जी में अपग्रेड कराएं क्योंकि वीआई अपने नेटवर्क को केवल 4जी में अपग्रेड कर रहा है। बिना डॉक्यूमेंट दिए मुफ्त सिम अपग्रेड के लिए अपने नजदीकी वीआई स्टोर पर जाएं।"
 
vi

यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि वीआई अपने उन ग्राहकों को 2जी वॉयस कॉलिंग सेवा देना ज़ारी रखेगा, जो कि अपने सिम को 4जी में अपग्रेड नहीं करा पाएं हैं। लेकिन वह अपने पुराने सिम कनेक्शन पर डेटा सर्विस का आनंद नहीं ले पाएंगे। हालांकि, यह बदलाव उन ग्राहकों को प्रभावित नहीं करने वाला, जो पहले से ही वीआई 4जी सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

वीआई ने दिल्ली ग्राहकों को जानकारी दी है कि वह अपने सिम को 4जी में अपग्रेड करना के लिए नजदीकी वीआई स्टोर पर जा सकते हैं, ताकि वह बिना रूकावट डेटा व वॉयस सर्विस का लाभ अपने फोन पर ले सकें।

टेलिकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के द्वारा प्रदान किए डेटा के मुताबिक, दिल्ली सर्कल में वीआई के 16.21 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर्स हैं।

आपको बता दें, कंपनी ने 4जी के लिए अपने 3जी स्पेक्ट्रम को इस महीने की शुरुआत में बैंगलुरू में शुरू की थी। वहीं, पिछले हफ्ते इसका विस्तार मुंबई में किया गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi, Vodafone Idea, Vodafone, 4G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »