• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vi सब्सक्राइबर्स को मिलेगा मुफ्त Voot Select Premium एक्सेस और 50 जीबी एक्सट्रा डेटा, ये है ऑफर...

Vi सब्सक्राइबर्स को मिलेगा मुफ्त Voot Select Premium एक्सेस और 50 जीबी एक्सट्रा डेटा, ये है ऑफर...

2,595 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 365 दिन के लिए आपको रोज़ाना 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल, डेली 100 एसएमएस औप एक साल ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi सब्सक्राइबर्स को मिलेगा मुफ्त Voot Select Premium एक्सेस और 50 जीबी एक्सट्रा डेटा, ये है ऑफर...
ख़ास बातें
  • 2,595 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोज़ाना मिलता है 2 जीबी डेटा
  • मोबाइल यूज़र्स को ही मिलेगा अतिरिक्त डेटा बेनेफिट
  • Vi Movies and TV ऐप को केवल वीआई सब्सक्राइबर ही एक्सेस कर सकते हैं
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) ने Viacom 18 के साथ साझेदारी की है, ताकि वह अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर Voot Select Premium कॉन्टेंट एक्सेस प्रदान कर सके। वूट सिलेक्ट एक प्रीमियम पेड सर्विस है, जिसमें सब्सक्राइबर्स को चुनिंदा टीवी शो टीवी पर ऑन-एयर होने से पहले देखने का मौका मिलता है, इसके अलावा उन्हें असुर व गॉन गेम जैसी प्रीमियम ऑरिज़न कॉन्टेंट का भी एक्सेस प्राप्त होता है। इसके अलावा, वीआई अतिरिक्त 50 जीबी डेटा एक साल की वैधता के साथ प्रदान कर रही है। यह ऑफर मोबाइल ऐप यूज़र्स को 2,595 रुपये के वार्षिक प्रीपेड प्लान के साथ मिलने वाला है।

Vi Movies and TV वेबसाइट और ऐप अब Voot Select कैटालॉग कॉन्टेंट ऑफर कर रहा है। वूट सिलेक्ट कॉन्टेंट का एक्सेस प्राप्त करने के लिए आपको Vi Movies and TV ऐप को गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा। यूज़र को प्रीमियम कॉन्टेंट एक्सेस के लिए OTP मैथड का इस्तेमाल करके लॉन-इन करना होगा। इससे अलग Vi app पर यूज़र लॉग-इन करने के बाद Vi Movies and TV सेक्शन में जाकर मुफ्त Voot Select कॉन्टेंट को एक्सेस कर सकते हैं। Vi Movies and TV ऐप को केवल वीआई सब्सक्राइबर ही एक्सेस कर सकते हैं।

Voot Select पर इंटरनेशनल कॉन्टेंट, ऑरिज़न, मूवी, नेटवर्क शो और 54 लीनियर चैनल्स का भी एक्सेस मिलता है। इसमें द गॉन गेम, क्रैकडाउन, असुर, इललीगल और द रायकर केस जैसे ऑरिज़न कॉन्टेंट देखने को मिलते हैं। इसके अलावा वूट पर बिग बॉस, रोडीज़, स्प्लिट्सविला और खतरों के खिलाड़ी जैसे कलर्स और एमटीवी के प्रीमियम हिंदी शो भी देखे जा सकते हैं। वूट सिलेक्ट पर इंटरनेशनल शो का एक्सेस भी मिलता है, जैसे शार्क टैंक, टॉप गियर, द ऑफिस, टिन स्टार, नैन्सी ड्रू और पिंक कॉलर क्राइम।

वूट सिलेक्ट के साथ साझेदारी के अलावा, वीआई पर 50 जीबी अतिरिक्त डेटा बेनेफिट भी मिलता है, जिसकी वैधता 1 साल की है। यह ऑफर आपको 2,595 रुपये के प्रीपेड प्लान में मिलेगा। इस डेवलपमेंट की खबर सबसे पहले Telecom Talk द्वारा दी गई थी, लेकिन हमने इसे मोबाइल ऐप में भी स्पॉट किया। अतिरिक्त डेटा बेनेफिट केवल मोबाइल ऐप यूज़र्स के लिए प्रदान किया गया है और जो सब्सक्राइबर्स वेबसाइट के माध्यम से रीचार्ज कर रहे हैं उन्हें ये बेनेफिट नहीं मिलेगा।
 
vi

2,595 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बैनेर देखा जा सकता है, जिसपर लिखा है ‘50GB extra'। जिसका मतलब है कि वीआई सब्सक्राइबर्स को 50 जीबी डेटा प्लान के मौजूदा डेटा बेनेफिट के अतिरिक्त मिलने वाला है। 50 जीबी डेटा को आप वैलेडिटी के अंतराल में कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्लान 365 दिन के लिए है, जिसमें आपको रोज़ाना 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल, डेली 100 एसएमएस औप एक साल ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »