Vi (Vodafone idea) Data Delight ऑफर के तहत पाएं Extra 2GB डाटा, जानें कैसे...

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको Vi ऐप पर लॉग-इन करके 121249 डायल करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद वीआई यूज़र्स को एसएमएस के जरिए एक्टिवेशन प्राप्त होगा। Vi Data Delight ऑफर की जानकारी सबसे पहले Telecom Talk द्वारा दी गई है।

Vi (Vodafone idea) Data Delight ऑफर के तहत पाएं Extra 2GB डाटा, जानें कैसे...
ख़ास बातें
  • Vi Hero Unlimited प्लान्स में मिलता है ‘Binge All Night’ बेनेफिट
  • ऑफर के तहत मिलेगा हर महीना मिलेगा 2 जीबी एक्स्ट्रा डाटा
  • इन प्लान्स में 28 दिन से लेकर 365 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स शामिल हैं
विज्ञापन
Vodafone Idea अपने ग्राहकों को चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स पर एक्स्ट्रा मोबाइल डाटा की सुविधा प्रदान कर रहा है। इस ऑफर का नाम Data Delight ऑफर है, जिसके तहत सब्सक्राइबर्स को 2 जीबी अतिरिक्त डाटा वोडाफोन आइडिया द्वारा फ्री-ऑफ-कॉस्ट दिया जाएगा। इस ऑफर का लाभ Vi Hero Unlimited daily data पैक के तहत लिया जा सकता है, जिनकी कीमत 299 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, बता दें कि यह ऑफर ऑटो-मैटिकली प्राप्त नहीं होगा इसके लिए आपको Vi mobile ऐप जाकर इसका एक्टिवेशन मैनुअली करना पड़ेगा। वीआई हीरो अनलिमिटिड प्लान्स में यूज़र्स को ‘Binge all night' और weekend data rollover बेनेफिट्स भी प्राप्त होते हैं।

Vi Data Delight ऑफर को कंपनी की वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है और यह ऑफर जिन प्रीपेड प्लान्स पर उपलब्ध होगा, वो होंगे 299 रुपये का पैक, 359 रुपये का पैक, 399 रुपये का पैक, 409 रुपये का पैक, 475 रुपये का पैक, 479 रुपये का पैक, 501 रुपये का पैक, 539 रुपये का पैक, 599 रुपये का पैक, 701 रुपये का पैक, 719 रुपये का पैक, 839 रुपये का पैक, 901 रुपये का पैक, 1,499 रुपये का पैक, 2,899 रुपये का पैक और 3,099 रुपये का पैक। यह सभी प्लान्स आपको हर महीना 2 जीबी एक्स्ट्रा डाटा एक्सेस प्रदान करेंगे, वो भी बिल्कुल मुफ्त। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको वीआई ऐप पर लॉग-इन करके 121249 डायल करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद वीआई यूज़र्स को एसएमएस के जरिए एक्टिवेशन प्राप्त होगा। Vi Data Delight ऑफर की जानकारी सबसे पहले Telecom Talk द्वारा दी गई है।

आपको बता दें, यह सभी वीआई हीरो अनलिमिटिड प्लान ‘Binge All Night' बेनेफिट से लैस हैं, जो कि यूज़र्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल करने की इज़ाजत देता है। वीकेंड रोलओवर बेनेफिट की बात करें, तो इसमें ग्राहकों को सोमवार से शुक्रवार तक जितना डाटा इस्तेमाल नहीं किया गया है उसे शनिवार और रविवार में इस्तेमाल करने का मौका मिलता है।

बेस 299 रुपये के वीआई हीरो अनलिमिटिड प्लान की बात करें, तो इसमें डेली 1.5 जीबी डाटा, 100 डेली एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग 28 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होती है। वीआई हीरो अनलिमिटिड ऑफर में शामिल प्लान में आपको 28 दिन से लेकर 365 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होगी। 3,099 रुपये के प्लान में डेली 3 जीबी डाटा, 100 डेली एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट्स 365 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होते हैं।

आपको बता दें, वीआई ने हाल ही में अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत 500 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया था। इसमें कंपनी के बेस 79 रुपये वाले वॉयस पैक भी शामिल है, जो कि 20 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 99 रुपये का होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Idea, Vi, Data Delight
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »