Vi ने भी Free किया 49 रुपये का प्लान, 79 रुपये के प्लान में मिलेगा डबल टॉकटाइम

Vi ने अपनी प्रेस रिलीज़ में कहा है कि 49 रुपये का प्लान 60 मिलियन लो-इनकम ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जो कि उनके ग्राहकों को 294 करोड़ रुपये का बेनेफिट्स प्रदान करेगा।

Vi ने भी Free किया 49 रुपये का प्लान, 79 रुपये के प्लान में मिलेगा डबल टॉकटाइम
ख़ास बातें
  • Vi के 60 मिलियन लो-इनकम ग्राहकों मिलेगा फायदा
  • ऐप व वेब के जरिए रीचार्ज पर Vi दे रही 200MB एक्स्ट्रा डाटा
  • Airtel ने भी इसे पहले पेश किया था ऐसा ही ऑफर
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी काल में Jio और Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियों के राहत ऑफर के बाद अब Vi (Vodafone Idea) ने भी अपने 60 मिलियन लो-इनकम ग्राहकों के खास ऑफर पेश किया है। टेलीकॉम कंपनी ने अपने सभी लो-इनकम ग्राहकों के लिए 49 रुपये वाला रीचार्ज प्लान फ्री कर दिया है, हालांकि यह केवल वन टाइम ऑफर है। इसके अलावा, कंपनी ने नया कॉम्बो ऑफर भी लॉन्च किया है, जिसमें कंपनी 79 रुपये के प्लान के साथ डबल टॉकटाइम प्रदान करेगी। आपको बता दें, वीआई से पहले Airtel भी कुछ इसी तरह के ऑफर कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपने लो-इनकम ग्राहकों के लिए पेश कर चुकी है।

Airtel की तरह Vi ने भी कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपने लो-इनकम ग्राहकों को थोड़ी राहत पहुंचाने के लिए दो खास ऑफर पेश किए हैं। इसमें से एक ऑफर है 49 रुपये का फ्री-ऑफ-कॉस्ट रीचार्ज, जो कि केवल वन टाइम ऑफर है। इस प्लान में वीआई ग्राहकों को 38 रुपये का टॉकटाइम, 300MB डाटा और 28 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। इस प्लान में  लोकल/नेशनल कॉल्स पर प्रति सेकेंड 0.25 रुपये चार्ज किया जाता है। वीआई एक ऐप और वेब रीचार्ज एक्सक्यूसिव ऑफर भी पेश करती है, जिसमें ग्राहकों को इस प्लान पर एक्स्ट्रा 200MB डाटा प्रदान किया जाता है।

वीआई ने अपनी प्रेस रिलीज़ में कहा है कि 49 रुपये का प्लान 60 मिलियन लो-इनकम ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जो कि इन लो-इनकम ग्रुप को 294 करोड़ रुपये का बेनेफिट्स प्रदान करेगा। कंपनी ने कहा "इन ऑफर्स के साथ वीआई अपने ग्राहकों को सुरक्षित रूप से कनेक्टिड रहने और इस चुनौतीपूर्ण समय में सभी जरूरी जानकारी तक पहुंचने में सक्षम बनाने में मदद करेंगी।"

जैसे कि हमने बताया 49 रुपये के रीचार्ज प्लान को फ्री करने के लिए टेलीकॉम कंपनी ने अपने लो-इनकम ग्राहकों के लिए एक नया कॉम्बो वाउचर RC79 भी पेश किया है, जो कि डबल टॉकटाइम ऑफर करता है। इस कॉम्बो वाउचर में 79 रुपये वाले रीचार्ज में 64 रुपये का टॉकटाइम, 200MB डाटा और 28 दिनों की वैधता शामिल है। वहीं, अब यह प्लान 128 रुपये के टॉकटाइम के साथ आएगा, हालांकि बाकि बेनेफिट प्लान में वैसे ही रहने वाले हैं जैसे पहले थे। वीआई ऐप और वेबसाइट रीचार्ज के माध्यम पर 200MB एक्स्ट्रा डाटा उपलब्ध करा रही है।

गौरतलब है कि वीआई से पहले Airtel ने भी अपने 55 मिलियन लो-इनकम ग्राहकों के लिए 49 रुपये वाला प्लान फ्री कर दिया था। इसके अलावा, कंपनी ने 79 रुपये के प्लान में डबल बेनेफिट भी पेश किए हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Idea, Vi, Vi COVID Relief, Airtel, Coronavirus

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »