• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • अपने हिसाब से चुने डेटा! Vi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्ज प्लान, ऐसे मिलेगा बेनिफिट

अपने हिसाब से चुने डेटा! Vi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्ज प्लान, ऐसे मिलेगा बेनिफिट

Vi ने चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल में नया 249 रुपये का Smart Recharge प्लान पेश किया है। इसमें रोज 0.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं।

अपने हिसाब से चुने डेटा! Vi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्ज प्लान, ऐसे मिलेगा बेनिफिट

Photo Credit: Vodafone Idea

ख़ास बातें
  • Vi ने चेन्नई और तमिलनाडु में 249 रुपये का Smart Recharge पेश किया
  • यूजर्स रोज 0.5GB डेटा या एक साथ 14GB ऑप्शन चुन सकते हैं
  • प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है
विज्ञापन

Vodafone Idea (Vi) ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 249 रुपये का नया Smart Recharge प्लान पेश किया है। यह प्लान फिलहाल चेन्नई और तमिलनाडु टेलीकॉम सर्किल के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 0.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान की खास बात यह है कि यूजर्स चाहें तो रोजाना मिलने वाले डेटा की जगह पूरे 28 दिनों के लिए एक साथ 14GB डेटा का ऑप्शन चुन सकते हैं।

Vi के इस Smart Recharge में यूजर्स को डेटा इस्तेमाल करने का तरीका चुनने की सुविधा मिलती है। अगर रोजाना 0.5GB डेटा की लिमिट नहीं चाहिए, तो रिचार्ज वाले दिन ही *188# डायल करके 14GB का लंपसम डेटा विकल्प चुना जा सकता है। इसके बाद यूजर अपनी जरूरत के मुताबिक पूरे 28 दिनों में इस डेटा को इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि, यह विकल्प सिर्फ रिचार्ज वाले दिन उपलब्ध रहता है।

Latest and Breaking News on NDTV

नए Smart Recharge की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें रोजाना 0.5GB डेटा के हिसाब से कुल 14GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS भी शामिल हैं। प्लान की कीमत के हिसाब से इसका प्रभावी खर्च करीब 8.89 रुपये प्रतिदिन बैठता है। इस प्लान में फिलहाल कोई अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन या अन्य OTT बेनिफिट नहीं दिया गया है।

हर सर्किल में एक जैसा नहीं है 249 रुपये का प्लान

Vi के 249 रुपये वाले प्लान को लेकर एक जरूरी बात यह है कि अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल में इसके फायदे अलग हो सकते हैं। तमिलनाडु और चेन्नई में मिलने वाला Smart Recharge इसका एक उदाहरण है।

कुछ सर्किल में Vi का 249 रुपये का Hero Unlimited प्लान उपलब्ध है। इसमें 28 दिनों के लिए रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। साथ ही Binge All Night, Weekend Data Rollover और हर महीने 2GB तक Backup Data जैसे फायदे भी दिए जाते हैं। यह प्लान असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट और ओडिशा सर्किल में उपलब्ध है।

वहीं, बिहार सर्किल में 249 रुपये का एक अलग प्लान मिलता है। इसमें 1GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन दिए जाते हैं। इसकी वैलिडिटी 24 दिनों की है। रोजाना डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड अधिकतम 64Kbps तक सीमित हो जाती है। अतिरिक्त SMS के लिए लोकल SMS पर 1 रुपये और STD SMS पर 1.5 रुपये का चार्ज लागू होता है।

इसलिए Vi का 249 रुपये वाला रिचार्ज कराने से पहले अपने सर्किल में उपलब्ध प्लान के बेनिफिट्स जरूर चेक करना जरूरी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  3. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  5. 90 के दशक वाली नाई की दुकान याद दिला देगी ये वेबसाइट! इंटरनेट पर तेजी से हो रही वायरल
  6. ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर, रेल किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी
  7. अपने हिसाब से चुने डेटा! Vi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्ज प्लान, ऐसे मिलेगा बेनिफिट
  8. Samsung Galaxy A36 5G vs Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Vivo India के X अकाउंट पर हैकर्स का कब्जा! अचानक दिखने लगे Crypto के Scam पोस्ट
  10. Flipkart Freedom Sale 2026: ₹40 हजार में आने वाले 55 इंच Smart TV पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »